एक्सप्लोरर

Water Purifier: कम होगा वाटर प्यूरिफायर्स पर लोगों का खर्च, कंपनियों को सरकार ने दिया ये निर्देश

Water Purifier Maintenance: उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय ने वाटर प्यूरिफायर कंपनियों समेत 4 सेक्टरों की कंपनियों के साथ बैठक की और उन्हें ग्राहकों के हितों का ध्यान रखने के लिए कहा...

भूमिगत जल के गिरते स्तर को कई जगहों पर खराब होती गुणवत्ता से पीने के पानी का संकट पैदा हो रहा है. देश के कई इलाकों में पेयजल की समस्या गंभीर स्थिति में है. यहां तक कि दिल्ली और बेंगलुरू जैसे महानगर भी पानी के संकट से दो-चार हो रहे हैं. ऐसे में लोगों के लिए घरों में वाटर प्यूरिफायर लगवाना मजबूरी है.

सरकार ने दिया समस्या पर ध्यान

अगर आप भी अपने घर में वाटर प्यूरिफायर लगवाने की योजना बना रहे हैं या पहले से ही उसका इस्तेमाल कर रहे हैं, तो आपके लिए एक गुड न्यूज है. अब वाटर प्यूरिफायर पर होने वाला खर्च कम होने वाला है. सरकार ने इस संबंध में वाटर प्यूरिफायर कंपनियों को साफ निर्देश दिया है, जो लोगों के खर्च को कम करने में मददगार साबित होंगे.

इन 4 सेक्टरों की कंपनियों के साथ बैठक

मिनिस्ट्री ऑफ कंज्युमर अफेयर्स, फूड एंड पब्लिक डिस्ट्रिब्यूशन ने इस संबंध में 8 मार्च शुक्रवार को एक आधिकारिक बयान जारी किया. बयान में बताया गया कि मंत्रालय ने 4 सेक्टरों - ऑटोमोबाइल, टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद यानी कंज्युमर ड्यूरेबल्स, मोबाइल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स और फार्मिंग इक्विपमेंट्स की कंपनियों के साथ बैठक की. बैठक में चारों सेक्टरों की कंपनियों को हिदायत दी गई कि वे उपभोक्ताओं के हितों को ध्यान में रखते हुए अपने उत्पादों, सर्विस सेंटरों और वारंटी की शर्तों के बारे में अच्छे से जानकारी मुहैया कराएं.

वाटर प्यूरिफायर कंपनियों को ये हिदायत

मंत्रालय ने वाटर प्यूरिफायर कंपनियों को खास तौर पर निर्देश दिया. दरअसल वाटर प्यूरिफायर के मामले में एक बार लगवाने के बाद उपभोक्ताओं को कुछ-कुछ महीनों के अंतराल पर लगातार खर्च करते रहना पड़ता है. यह खर्च वाटर प्यूरिफायर के कैंडल यानी फिल्टर को लगातार बदलने के कारण होता है. कई बार देखा जाता है कि पुराना फिल्टर अभी भी अच्छे से काम करने की स्थिति में होता है, लेकिन कंपनियां उसे बदलने पर जोर देती हैं. सरकार ने इसी बात पर ध्यान दिया है.

इलाके के हिसाब से करना होगा काम

सरकार ने वाटर प्यूरिफायर कंपनियों को कहा है कि वे कैंडल/फिल्टर के बारे में ग्राहकों को पहले ही सारी जानकारियां दें. कंपनियों को ये बताना होगा कि वास्तव में उनके फिल्टर कितने समय तक अच्छे से काम कर सकते हैं. फिल्टर की उम्र अलग-अलग इलाके में अलग-अलग स्थितियों पर निर्भर करती है. किसी इलाके में पानी की गुणवत्ता ज्यादा खराब होने पर वहां फिल्टर की उम्र कम होगी, जबकि गुणवत्ता में मामूली खराबी होने पर फिल्टर ज्यादा समय तक काम कर सकते हैं. ऐसे में कंपनियों को इलाके के हिसाब से फिल्टर की उम्र बताने के लिए कहा गया है.

ये भी पढ़ें: क्या हैं राहुल गांधी की 5 गारंटियां और अर्थव्यवस्था पर कैसा होगा असर?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रोमांटिक डेट के लिए दिल्ली है दुनिया का सबसे सस्ता शहर, कितने खर्च में बन जाएगी आपकी बात?
रोमांटिक डेट के लिए दिल्ली है दुनिया का सबसे सस्ता शहर, कितने खर्च में बन जाएगी आपकी बात?
Plastic Bank Notes: क्या प्लास्टिक के नोट फोल्ड हो सकेंगे, इन्हें गिनने वाली मशीनें बदलनी पड़ेंगी?
Plastic Bank Notes: क्या प्लास्टिक के नोट फोल्ड हो सकेंगे, इन्हें गिनने वाली मशीनें बदलनी पड़ेंगी?
अपने Youtube चैनल से कितना पैसा कमाते हैं सोनम वांगचुक? क्या इस कमाई से सरकार को देते हैं टैक्स?
अपने Youtube चैनल से कितना पैसा कमाते हैं सोनम वांगचुक? क्या इस कमाई से सरकार को देते हैं टैक्स?
Mutual Fund: 25 लाख को कैसे बनाएं 2 करोड़, इसमें कितने साल लगेंगे? समझ लें जरूरी कैलकुलेशन
Mutual Fund: 25 लाख को कैसे बनाएं 2 करोड़, इसमें कितने साल लगेंगे? समझ लें जरूरी कैलकुलेशन

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
बुरा फंसा दिल्ली कैपिटल्स का क्रिकेटर, निजी तस्वीरों से ब्लैकमेल का आरोप; कोर्ट ने दिया गिरफ्तारी का आदेश
बुरा फंसा दिल्ली कैपिटल्स का क्रिकेटर, निजी तस्वीरों से ब्लैकमेल का आरोप; गिरफ्तारी का हुआ आदेश
नागालैंड के मोन शहर में भीषण भूस्खलन, 13 मकान बहे; 7 लोगों के मौत की आशंका
नागालैंड के मोन शहर में भीषण भूस्खलन, 13 मकान बहे; 7 लोगों के मौत की आशंका
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
Embed widget