एक्सप्लोरर

UK Visa: ब्रिटेन जाने के लिए चाहिए वीजा? इन शहरों में रहने वालों के लिए प्रोसेस आसान

UK Visa for Indians: ब्रिटेन वीजा के लिए अप्लाई करने का प्रोसेस अब कई भारतीय शहरों के लोगों के लिए बहुत आसान हो गया है. अब यह काम कई होटलों से ही किया जा सकता है...

भारत के कई शहरों के निवासियों के लिए अब ब्रिटेन का वीजा पाना आसान हो गया है. अब इन शहरों के लोगों को ब्रिटेन के वीजा के लिए अप्लाई करने दूतावास जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी. अब यह काम नजदीक के कुछ होटलों से ही किया जा सकेगा.

इन 3 होटलों में शुरू हुई सुविधा

वीएफएस ग्लोबल (VFS Global) ने इसके लिए टाटा समूह की इंडियन होटल्स कंपनी (Indian Hotels Company) और रेडिसन होटल ग्रुप (Radisson Hotel Group) के साथ समझौता किया है. इस समझौते के बाद अब बेंगलुरू, मंगलोर और विशाखापत्तनम में रहने वाले लोग अपने नजदीकी ताज होटल में ही ब्रिटेन के वीजा के लिए अप्लाई कर सकेंगे. यह सुविधा व्हाइटफील्ड स्थित विवांता बेंगलुरू (Vivanta Bengaluru), ओल्ड पोर्ट रोड स्थित विवांता मंगलोर (Vivanta Manglore) और विशाखापत्तनम स्थित दी गेटवे होटल (The Gateway Hotel) में शुरू हो चुकी है.

वीएफएस ग्लोबल ने दिया ये अपडेट

वीएफएस ग्लोबल एक वैश्विक कंपनी है, जो वीजा से लेकर पासपोर्ट और फॉरेक्स तक की सारी सेवाएं देती है. कंपनी ने इस बारे में एक सोशल मीडिया पोस्ट में जानकारी दी. उसने कहा, ‘भारत के बेंगलुरू, मंगलोर और विशाखापत्तनम शहर के यूके वीजा अप्लिकेंट्स के लिए एक अपडेट है. अब आप हमारे प्रीमियम अप्लिकेशन सेंटर्स के माध्यम से यूके वीजा के लिए अपने नजदीकी ताज होटल का विजिट कर सकते हैं.’

इन होटलों पर भी सुविधा उपलब्ध

इन तीन शहरों के अलावा अमृतसर, मोहाली, लुधियाना और नोएडा के लोगों के लिए भी यह आसान सुविधा शुरू की गई है. वीएफएस ग्लोबल के अनुसार, रेडिसन ब्लू होटल अमृतसर (Radisson Blu Hotel Amritsar), रेडिसन रेड चंडीगढ़ मोहाली (Radisson RED Chandigarh Mohali), पार्क प्लाजा लुधियाना (Park Plaza Ludhiana) और  रेडिसन नोएडा (Radisson Noida) स्थित प्रीमियम अप्लिकेशन सेंटर्स के जरिए भी यूके वीजा के लिए अप्लाई किया जा सकता है.

ये है अप्लाई करने का प्रोसेस

अगर आप भी ब्रिटेन का वीजा लेना चाहते हैं तो इसके लिए सबसे पहले आपको अपॉइंटमेंट बुक करना होगा. अपना ऑनलाइन वीजा अप्लिकेशन सबमिट करने के बाद आपके पास बायोमीट्रिक्स देने और अप्लिकेशन प्रोसेस को पूरा करने के लिए 240 दिनों तक का समय होगा. आप अपॉइंटमेंट को 24 घंटे पहले तक बदल सकते हैं और नई तारीख फिक्स कर सकते हैं. अगर आप अप्लिकेशन सबमिट करने के 240 दिनों तक बॉयोमीट्रिक नहीं दे पाते हैं, लेकिन अभी भी वीजा लेने को इच्छुक हैं, तो ऐसी स्थिति में आपको यूकेवीआई से संपर्क करना होगा.

ये भी पढ़ें: आमदनी अठन्नी- खर्चा रुपैया, दिवालिया होने की दहलीज पर है चैटजीपीटी बनाने वाली कंपनी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

8th Pay Commission: 2.0- 2.57 फिटमेंट फैक्टर पर कितनी बढ़ सकती है सैलरी?
8th Pay Commission: 2.0- 2.57 फिटमेंट फैक्टर पर कितनी बढ़ सकती है सैलरी?
RBI MPC: ब्याज दरें कम होगी या नहीं? आरबीआई गवर्नर ने बताई सच्ची बात
ब्याज दरें कम होगी या नहीं? आरबीआई गवर्नर ने बताई सच्ची बात
Real Estate: 1.7 करोड़ के फ्लैट पर भारी पड़ी 1.2 लाख की EMI, मुंबई का कपल परेशान
Real Estate: 1.7 करोड़ के फ्लैट पर भारी पड़ी 1.2 लाख की EMI, मुंबई का कपल परेशान
Surf Excel और Vim में पाए गए हार्मफुल कैमिकल्स, दिल्ली हाईकोर्ट पहुंचा मामला
Surf Excel और Vim में पाए गए हार्मफुल कैमिकल्स, दिल्ली हाईकोर्ट पहुंचा मामला

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget