एक्सप्लोरर

सिटी रिसर्च के मुताबिक बुल केस में 25 रुपये तक जा सकता है वोडाफोन आइडिया का स्टॉक

Vodafone Idea Share: सिटी का अनुमान है कि दो राउंड में टैरिफ हाईक देखने को मिल सकता है. टैरिफ बढ़ोतरी के अलावा 2जी से 4जी में कस्टमर्स के अपग्रेड करने का भी वोडाफोन आइडिया को फायदा होगा.

Vodafone Idea Stock Price: देश की तीसरी बड़ी टेलीकॉम कंपनी वोडाफोन आइडिया के दिन फिरने लगे हैं तो ब्रोकरेज हाउसेज वोडाफोन आइडिया के स्टॉक को लेकर पॉजिटिव नजर आ रहे हैं. इंवेस्टमेंट बैंक सिटी ने कंपनी को लेकर रिपोर्ट जारी किया है. सिटी ने कहा कि वोडाफोन आइडिया फंड जुटाने में सफल रही है. सरकार से मिल रहे समर्थन के चलते कंपनी का कायाकल्प होता नजर आ रहा है. 

सिटी ने कहा आदित्य बिरला समूह के चेयरमैन कुमार मंगलम बिरला ने भी कहा कि कंपनी को नया जीवनदान मिला है. इसके बाद ब्रोकरेज हाउस ने वोडाफोन आइडिया के स्टॉक का टारगेट प्राइस को बढ़ा दिया है. सिटी ने कहा कि वोडाफोन आइडिया का स्टॉक 15 रुपये तक जा सकता है लेकिन बुल केस में शेयर 25 रुपये के लेवल को भी छू सकता है. गुरुवार को स्टॉक 0.39 फीसदी की गिरावट के साथ 12.65 रुपये पर क्लोज हुआ है. 

अपने रिपोर्ट में सिटी रिसर्च ने कहा कि बुल केस (Bull Case) में वोडाफोन आइडिया का स्टॉक  25 रुपये तक जा सकता है जो कि मौजूदा लेवल से 95 फीसदी ज्यादा है. सिटी ने स्टॉक प्राइस बढ़ाने के पीछे कई तर्क भी दिए हैं. सिटी का कहना है कि मोबाइल टैरिफ में बढ़ोतरी के चलते कंपनी का प्रति यूजर औसत रेवेन्यू (ARPU) वित्त वर्ष 2027-28 तक बढ़कर 250 रुपये हो जाएगा. सिटी रिसर्च के मुताबिक नए सब्सक्राइबर्स के जोड़ने, एजीआर कर्ज में 50 फीसदी तक की कमी के चलते स्टॉक में ये तेजी आ सकती है. सिटी रिसर्च ने कहा कि बुल केस में 25 रुपये के स्टॉक के टारगेट को हासिल करने के लिए बहुत कुछ किया जाना बाकी है.  

सिटी ने कहा कि फंड जुटाने के बाद वोडाफोन आइडिया में 24 फीसदी हिस्सेदारी सरकार के पास, 23 फीसदी वोडाफोन पीएलसी के पास 15 फीसदी हिस्सेदारी आदित्य बिरला समूह और 38 फीसदी पब्लिक के पास है. रिपोर्ट में कहा गया है कि मैनेजमेंट इस बात को लेकर सकारात्मक है कि 2024 के लोकसभा चुनाव के बाद टेलीकॉम इंडस्ट्री में जल्द टैरिफ हाईक होगी जो कि नेटवर्क और स्पेक्ट्रम खर्च की भरपाई के लिए जरूरी है. सिटी का अनुमान है कि दो राउंड में टैरिफ हाईक देखने को मिल सकता है. टैरिफ बढ़ोतरी के अलावा 2जी से 4जी में कस्टमर्स के अपग्रेड करने का भी वोडाफोन आइडिया को फायदा होगा. कंपनी के 42 फीसदी कस्टमर्स 4जी पर नहीं हैं जबकि एयरटेल के केवल 29 फीसदी कस्टमर्स 4जी पर नहीं है.  

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना ज़रूरी है की मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

ये भी पढ़ें 

Mutual Fund: म्यूचुअल फंड में SIP निवेश पहली बार 20,000 करोड़ रुपये के पार, अप्रैल में 20,371 करोड़ रहा इंवेस्टमेंट

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

8th Pay Commission: फिर उठी DA की 3 पुरानी मांगें, यूनियनों का नया दांव
8th Pay Commission: फिर उठी DA की 3 पुरानी मांगें, यूनियनों का नया दांव
CBI करेगी PNB घोटाले की जांच, बैंक बोला- 35 नहीं, 10 करोड़ से कम है रकम
CBI करेगी PNB घोटाले की जांच, बैंक बोला- 35 नहीं, 10 करोड़ से कम है रकम
IDBI पर सियासत, राहुल गांधी ने बैंक कर्मचारियों को लिखी चिट्ठी, सरकार को घेरा
IDBI पर सियासत, राहुल गांधी ने बैंक कर्मचारियों को लिखी चिट्ठी, सरकार को घेरा
रूसी तेल बंद हुआ तो बढ़ेगी भारत की मुश्किलें, महंगा होगा डीजल-पेट्रोल- Kpler
रूसी तेल बंद हुआ तो बढ़ेगी भारत की मुश्किलें, महंगा होगा डीजल-पेट्रोल- Kpler

वीडियोज

Bollywood News: बी-टाउन में दिखी करवा चौथ की रौनक, प्रियंका चोपड़ा ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी (29.10.26)
Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs
Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
ODI में बिना छक्का लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज, नंबर-1 है भारतीय
ODI में बिना छक्का लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज, नंबर-1 है भारतीय
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
पटाखों पर रोक के पक्ष में नहीं SC, कहा- जागरुकता के लिए विराट कोहली जैसी हस्तियों को शामिल करें
पटाखों पर रोक के पक्ष में नहीं SC, कहा- जागरुकता के लिए विराट कोहली जैसी हस्तियों को शामिल करें
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget