एक्सप्लोरर

Vodafone Idea: वोडाफोन आइडिया को बचाएगा प्रमोटर ग्रुप! 2000 करोड़ के कर्ज को वापस करने में करेगा मदद

Vodafone Idea: कर्ज में डूबी टेलीकॉम कंपनी वोडाफोन आइडिया को बचाने में प्रमोटर ग्रुप मदद कर सकता है. ऐसे में कंपनी को 2000 करोड़ रुपये का कर्ज वापस करने में मदद मिल सकती है.

Vodafone Idea: लंबे वक्त से आर्थिक परेशानियों से जूझ रही वोडाफोन आइडिया (Vodafone Idea) को उसे प्रमोटर ग्रुप से मदद का आश्वासन मिला है. टेलीकॉम कंपनी ने सोमवार को शेयर बाजार इस मामले पर जानकारी देते हुए बताया है कि कंपनी पर 30 जून, 2023 तक कुल 2.11 लाख करोड़ रुपये का कर्ज था. ऐसे में कंपनी को कर्ज के के तुरंत भुगतान के लिए 2,000 करोड़ रुपये के कर्ज की जरूरत है जिसे पूरा करने के लिए वोडाफोन आइडिया के प्रमोटर ग्रुप ने प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से मदद करने का भरोसा दिलाया है.

कंपनी का बढ़ा घाटा

चालू वित्त वर्ष में समाप्त हुई जून की तिमाही में कंपनी का घाटा बढ़कर 7,840 करोड़ रुपये हो गया है. वहीं पिछले साल की बात करें तो इस दौरान यह घाटा कुल 7,297 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ था. ऐसे में इस साल कंपनी की तिमाही में घाटे में 7 फीसदी की बड़ी उछाल दर्ज की गई है. वहीं पहली तिमाही जनवरी से मार्च के बीच कंपनी का घाटा 6,419 करोड़ रुपये रहा था.

एवरेज रेवेन्यू प्रति यूजर में हुई बढ़त

सोमवार को शेयर बाजार को दी गई जानकारी के मुताबिक वित्त वर्ष 2023 की पहली तिमाही में वोडाफोन आइडिया के की कुल कमाई में 2 फीसदी की मामूली बढ़त दर्ज की गई है. कंपनी का ऑपरेशन रेवेन्यू पिछली तिमाही में 10,410 करोड़ रुपये था जो इस साल बढ़कर 10,655 करोड़ रुपये हो गया है. वहीं कंपनी के एवरेज रेवेन्यू प्रति यूजर में भी 2.9 फीसदी की मामूली बढ़त दर्ज की गई है और यह पहले तिमाही में 135 रुपये से बढ़कर 139 रुपये तक पहुंच गया है.

गौरतलब है कि अप्रैल से जून के बीच खत्म हो रही तिमाही में आइडिया-वोडाफोन पर कुल कर्ज बढ़कर 2.11 लाख रुपये तक पहुंच गया है. इसमें से 1.33 लाख करोड़ रुपये का कर्ज डेफर्ड स्पेक्ट्रम पेमेंट के रूप में है. वहीं 66,860 करोड़ रुपये का एजीआर के मद में बकाया है जिसका भुगतान कंपनी को सरकार को करना है.

सीईओ ने कही यह बात

वोडाफोन आइडिया के बढ़ते कर्ज के बीच इसके यूजर्स की संख्या में भी तेजी से गिरावट दर्ज की जा रही है. पिछले तिमाही में यूजर्स की संख्या 225.9 मिलियन थी जो इस तिमाही में घटकर 221 मिलियन पर आ गया है. बढ़ते कर्ज के बीच कंपनी के मुख्य कर्यकारी अधिकारी अक्षय मूंदड़ा ने कहा है कि कंपनी के प्रति दिन रेवेन्यू, 4जी सब्सक्राइबर्स की संख्या में इजाफा देखने को मिल रहा है. ऐसे में उन्होंने विश्वास जताया है कि आने वाले वक्त में कंपनी के बाजार में टिकने की संभावना बढ़ गई है. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि कंपनी लगातार अपने कर्ज को चुकाने और उसकी डेडलाइन को आगे बढ़ाने के लिए अपने कर्जदाताओं से बात कर रही है. इसके साथ ही उन्होंने आगे आने वाले वक्त में 5जी सर्विस को भी लाने का भरोसा जताया है. 

ये भी पढ़ें-

SBI Branches: एसबीआई ग्राहकों के लिए खुशखबरी! बैंक कई शहरों में खोलने जा रहा 300 ब्रांच, जानिए क्या है प्लान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

6.5 करोड़ का Lamborghini वाला घर, 3 महीने में अमीरों ने सब खरीद लिए
6.5 करोड़ का Lamborghini वाला घर, 3 महीने में अमीरों ने सब खरीद लिए
बैंक अकाउंट में सालों से नहीं हुआ कोई ट्रांजैक्शन, क्या डूब जाएगा आपका पैसा?
बैंक अकाउंट में सालों से नहीं हुआ कोई ट्रांजैक्शन, क्या डूब जाएगा आपका पैसा?
8th Pay Commission: सभी फिटमेंट फैक्टर पर वेतन का गणित समझिए
8th Pay Commission: सभी फिटमेंट फैक्टर पर वेतन का गणित समझिए
2027 तक आसमान छुएंगे सोने के दाम, 2 लाख प्रति 10 ग्राम पहुंचेगा भाव
2027 तक आसमान छुएंगे सोने के दाम, 2 लाख प्रति 10 ग्राम पहुंचेगा भाव

वीडियोज

Chitra Tripathi: 27 में किसके साथ 'अब्दुल', यूपी में सियासत फुल! | UP Elections | Akhilesh | Owaisi
Bihar MLC Election Result: बिहार में पहले रुझान में ही पलटी बाजी | Nitish Kumar | JDU | Anant Singh
YRKKH: Kabir को मंगेतर संग थिरकते देख चौंके Armaan-Abhira, क्या झूठे थे प्यार के सारे दावे?
Bollywood News: रश्मिका-विजय की लव स्टोरी पर बवाल, अब साइबर क्राइम पहुंचा मामला! (27.10.26)
Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
Maharashtra MLC Election Result Live: पांचों सीटों के रुझान आए, शरद पवार गुट के लिए खुशखबरी
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट LIVE: पांचों सीटों के रुझान आए, शरद पवार गुट के लिए खुशखबरी
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
‘कपड़े फाड़े, खून बहने लगा,’ राष्ट्रपति ट्रंप पर पूर्व मिस स्वीट्जरलैंड ने लगाया रेप का आरोप
‘कपड़े फाड़े, खून बहने लगा,’ राष्ट्रपति ट्रंप पर पूर्व मिस स्वीट्जरलैंड ने लगाया रेप का आरोप
Gas Stove Safety: गैस पर उफन गया है दूध या पानी? तुरंत चूल्हा जलाने की न करें भूल
गैस पर उफन गया है दूध या पानी? तुरंत चूल्हा जलाने की न करें भूल
एक T20I मैच में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले 7 भारतीय बल्लेबाज, अभिषेक शर्मा नंबर-1
एक T20I मैच में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले 7 भारतीय बल्लेबाज, अभिषेक शर्मा नंबर-1
Embed widget