एक्सप्लोरर

SBI Branches: एसबीआई ग्राहकों के लिए खुशखबरी! बैंक कई शहरों में खोलने जा रहा 300 ब्रांच, जानिए क्या है प्लान

SBI New Branches: सबसे बड़े सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक स्टेट बैंक ने देशभर में 300 से अधिक ब्रांच खोलने का फैसला किया है. इसके साथ ही बैंक ने अपने भविष्य की प्लानिंग भी शेयर की है.

State Bank of India New Branches: देश में पब्लिक सेक्टर के सबसे बड़ा बैंक भारतीय स्टेट बैंक (State Bank of India) अपने ग्राहकों को बड़ी खुशखबरी देने की तैयारी कर रहा है. बैंक देश के अलग-अलग हिस्सों में 300 नई ब्रांच खोलने की प्लानिंग कर रहा है. पीटीआई की खबर के मुताबिक इन सभी शाखाओं को इस वित्त वर्ष के दौरान खोला जाएगा. ध्यान देने वाली बात ये है कि फिलहाल देश भर में एसबीआई की 22,405 और 235 विदेश में शाखाएं हैं. नई ब्रांच खुलने के बाद देश में एसबीआई की घरेलू ब्रांच की संख्या बढ़कर 23,000 ब्रांच के पार चली जाएगी.

ग्राहकों की जरूरतों को समझता है एसबीआई-चेयरमैन

पीटीआई की खबर के मुताबिक विश्लेषकों से बातचीत करते हुए स्टेट बैंक के चेयरमैन दिनेश खारा (SBI Chairman Dinesh Khara) ने जानकारी दी है कि हम अपने बैंक के बिजनेस को डिजिटली बढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं. इसके साथ ही बैंक की ब्रांच की संख्या में बढ़ोतरी करने के लिए इस साल एसबीआई 300 से अधिक नई ब्रांच खोल सकता है. ब्रांच खोलते वक्त बैंक इस बात का ध्यान रखेगा कि ब्रांच की कहां सबसे ज्यादा जरूरत है. इसके आधार पर भी ही ब्रांच की जगह को तय किया जाएगा. इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि एसबीआई ग्राहकों की जरूरतों को समझता है और हम उन्हें जरूरत के हिसाब से ही सेवा देने का प्रयास कर रहे हैं.

एसबीआई को मिला रिकॉर्ड मुनाफा

स्टेट बैंक के खुदरा व्यापार और संचालन के प्रबंध निदेशक आलोक कुमार चौधरी ने इस मामले पर जानकारी देते हुए कहा है कि बैंक अपने रणनीति पर ही काम कर रहा है और अपने मौजूदा फ्रेंचाइजी के साथ संबंधों को गहरा करने की कोशिश कर रहा है. वहीं शुद्ध ब्याज मार्जिन के बारे में जानकारी देते हुए चेयरमैन दिनेश खारा ने कहा कि यह मौजूदा वित्त वर्ष में 3.5 फीसदी रहने का अनुमान है.

बैंक को उम्मीद है कि हम इसे 3.47 फीसदी तक रख पाएंगे. बैंक के तिमाही के नतीजे की बात करें तो चालू वित्त वर्ष की जून की तिमाही में बैंक ने रिकॉर्ड 16,884 करोड़ रुपये का प्रॉफिट हासिल किया है. इसके साथ ही बैंक के NPA में भी भारी गिरावट दर्ज की गई है. पिछले साल इस दौरान बैंक का प्रॉफिट 6,068 करोड़ रुपये का रहा है.

ये भी पढ़ें-

Delhi Metro: खुशखबरी! बिना लाइन में लगे अब IRCTC पोर्टल पर खरीद सकेंगे दिल्ली मेट्रो टिकट, DMRC का ऐलान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Gold-Silver Rate: सोना खरीदने का बढ़िया मौका! आज फिर कीमतों में बड़ी गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती
सोना खरीदने का बढ़िया मौका! आज फिर कीमतों में बड़ी गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती
E20 पेट्रोल पर मानसून संकट! बारिश की नमी सोख रहा है एथेनॉल, पंप मालिकों ने दी चेतावनी
E20 पेट्रोल पर मानसून संकट! बारिश की नमी सोख रहा है एथेनॉल, पंप मालिकों ने दी चेतावनी
UPI Tax: 2000 से ऊपर के डिजिटल पेमेंट पर लगेगा टैक्स, सरकार ने कर ली तैयारी, बन रहा नियम
UPI Tax: 2000 से ऊपर के डिजिटल पेमेंट पर लगेगा टैक्स, सरकार ने कर ली तैयारी, बन रहा नियम
होर्मुज बंद होते ही फूलने लगे पाकिस्तान के हाथ-पैर, कतर के एक फैसले से फिर से कंगाल होने की आई नौबत
होर्मुज बंद होते ही फूलने लगे पाकिस्तान के हाथ-पैर, कतर के एक फैसले से फिर से कंगाल होने की आई नौबत

वीडियोज

Lionel Messi: 39 साल की फुटबॉल मशीन! ABPLIVE
Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Strait of Hormuz: 'जब तक अगला आदेश न दें...', होर्मुज में खतरा, भारतीयों के लिए DGMA ने जारी की एडवाइजरी, जानें क्या कहा
'जब तक अगला आदेश न दें...', होर्मुज में खतरा, भारतीयों के लिए DGMA ने जारी की एडवाइजरी, जानें क्या कहा
Exclusive: दो मस्जिद...विंटेज कारों का शोकेस और PWD का गेस्ट हाउस, जौहर यूनिवर्सिटी के अंदर क्या-क्या है?
दो मस्जिद...विंटेज कारों का शोकेस और PWD का गेस्ट हाउस, जौहर यूनिवर्सिटी के अंदर क्या-क्या है?
बिगड़ती तबीयत, खतरे में जान... सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल का 20वां दिन, डॉक्टरों ने दी ऑर्गन फेलियर की चेतावनी
खतरे में जान... सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल का 20वां दिन, डॉक्टरों ने दी ऑर्गन फेलियर की चेतावनी
'OMG 2 का आइडिया मेरा था, अक्षय कुमार ने स्क्रिप्ट ली और क्रेडिट तक नहीं दिया', परेश रावल का खुलासा
‘OMG 2 मेरा आइडिया थी लेकिन अक्षय ने नहीं दिया कोई क्रेडिट’, परेश रावल का खुलासा
क्या विराट कोहली और गौतम गंभीर एक-दूसरे से बात नहीं करते? टीम इंडिया के कोच ने दिया चौंकाने वाला जवाब
क्या विराट कोहली और गौतम गंभीर एक-दूसरे से बात नहीं करते? टीम इंडिया के कोच ने दिया चौंकाने वाला जवाब
UNSC में अस्थायी सदस्यता के लिए भारत का साथ देगा चीन? दावेदारी को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा- 'हमारी...'
UNSC में अस्थायी सदस्यता के लिए भारत का साथ देगा चीन? दावेदारी को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा- 'हमारी...'
अमेरिका का ईरान पर लगातार छठे दिन ताबड़तोड़ अटैक, ब्रिज, रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट पर दागी मिसाइलें, बिजली भी गुल
अमेरिका का ईरान पर लगातार छठे दिन ताबड़तोड़ अटैक, ब्रिज, रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट पर दागी मिसाइलें, बिजली भी गुल
Sonam Wangchuk Hunger Strike: लंबे वक्त तक भूख हड़ताल से कौन-से अंग सबसे पहले होते हैं खराब, कब फेल होने लगता है सिस्टम?
लंबे वक्त तक भूख हड़ताल से कौन-से अंग सबसे पहले होते हैं खराब, कब फेल होने लगता है सिस्टम?
Embed widget