एक्सप्लोरर

Vistara Airlines: विस्तारा संकट का असर, अब इस महीने महंगे हो सकते हैं फ्लाइट के टिकट

Vistara Airlines Updates: विस्तारा ने पिछले सप्ताह से चले आ रहे संकट को दूर करने के लिए नई योजना तैयार की है, जिसका असर तमाम फ्लाइट टिकटों पर दिख सकता है...

टाटा समूह की विमानन कंपनी विस्तारा ने पिछले सप्ताह से चले आ रहे संकट को दूर करने के लिए नई योजना तैयार की है. नई योजना के तहत कंपनी इस पूरे महीने अपनी उड़ानों की संख्या कम करने वाली है. ऐसे में अब हवाई सफर महंगा होने का खतरा पैदा हो गया है.

कंपनी ने दी ये जानकारी

पायलटों के इस्तीफे और मास लीव से उत्पन्न संकट के चलते पिछले सप्ताह विस्तारा को सैंकड़ों उड़ानें रद्द करने पर मजबूर होना पड़ा था. पिछले सप्ताह के दौरान शुरुआती 3 दिनों में ही विस्तारा की 150 से ज्यादा उड़ानें रद्द हो गई थीं. कंपनी ने अब इस पूरे महीने के लिए करीब 10 फीसदी उड़ानें रद्द करने का फैसला लिया है. कंपनी ने इसके बारे में रविवार को जारी एक बयान में जानकारी दी.

डेली फ्लाइट में इतनी कटौती

विस्तारा अभी हर रोज करीब 350 उड़ानों का परिचालन करती है. कंपनी की योजना रोजाना की उड़ानों में से 20-30 को कम करने की है, ताकि वह पायलटों की कमी के बाद भी सही से परिचालन कर पाए. यह आंकड़ा उसकी डेली फ्लाइट की कुल संख्या के करीब 10 फीसदी के बराबर है. कंपनी ने ये भी बताया है कि उड़ानें रद्द करने के फैसले का सबसे ज्यादा असर घरेलू रूट पर होगा.

ऐसे रूट पर होगा ज्यादा असर

एविएशन इंडस्ट्री के जानकारों को आशंका है कि विस्तारा की 10 फीसदी उड़ानें पूरे अप्रैल के लिए रद्द होने का असर विमानन यात्रियों पर पड़ सकता है. जिन-जिन रूट की उड़ानें रद्द होंगी, उनकी अन्य उड़ानें महंगी हो सकती हैं. खासकर उन रूट्स पर, जहां विस्तारा का परिचालन ज्यादा है. उदाहरण के लिए कंपनी दिल्ली-मुंबई के व्यवस्त रूट पर 18 डेली फ्लाइट ऑपरेट करती है, जो सिर्फ इंडिगो की रोजाना की 19 उड़ानों से कम है.

नियामक से मिला है ये नोटिस

इससे पहले डाइरेक्टरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (डीजीसीए) ने पायलटों की ट्रेनिंग को लेकर विस्तारा को नोटिस भेजकर उसका संकट और बढ़ा दिया. डीजीसीए का नोटिस जीरो फ्लाइट टाइम ट्रेनिंग (जेडएफटीटी) को लेकर आया है, जिससे कई पायलटों की ट्रेनिंग पर होल्ड लग गया है. विस्तारा के कई पायलट पहले से ही कंपनी के नए पे स्ट्रक्चर समेत अन्य कारणों से नाखुश चल रहे हैं.

ये भी पढ़ें: छुट्टियों की भरमार! इस सप्ताह इन राज्यों में सिर्फ 3 दिन ही खुले रहेंगे बैंक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महज 48 घंटे में ₹5500 रुपया महंगा हुआ सोना, चांदी की भी ₹ 15000 बढ़ी कीमत
महज 48 घंटे में ₹5500 रुपया महंगा हुआ सोना, चांदी की भी ₹ 15000 बढ़ी कीमत
उबर पर लगा 8000 करोड़ का जुर्माना, बिना बताए ड्राइवरों को किया सस्पेंड
उबर पर लगा 8000 करोड़ का जुर्माना, बिना बताए ड्राइवरों को किया सस्पेंड
अब छंटनी का शिकार हुआ Apple, काम से निकाले जाएंगे 200 इंजीनियर्स
अब छंटनी का शिकार हुआ Apple, काम से निकाले जाएंगे 200 इंजीनियर्स
घर बेचकर बचाया टैक्स? 3 साल का ये नियम तोड़ा तो आ सकता है नोटिस
घर बेचकर बचाया टैक्स? 3 साल का ये नियम तोड़ा तो आ सकता है नोटिस

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा ने ठोका दावा, बोले- 'RLM संभालने को तैयार'
नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा ने ठोका दावा, बोले- 'RLM संभालने को तैयार'
‘मैं फ्री में…’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
‘मैं फ्री में’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
Embed widget