एक्सप्लोरर

Bye-Bye Vistara: अलविदा विस्तारा! आज एयरलाइन भर रही अपनी आखिरी उड़ान, 12 नवंबर को एयर इंडिया में होगा विलय

Vistara-Air India Merger: मौजूदा समय में विस्तारा देसी-विदेशी रुट्स को मिलाकर 50 से ज्यादा डेस्टीनेशन के लिए उड़ान भरती है. 9 सालों में 6.5 करोड़ यात्रियों ने विस्तारा में उड़ान भरा है.

Vistara-Air India Merger Update: देश की पहली प्रीमियम एयरलाइंस विस्तारा सोमवार 11 नवंबर 2024 को आखिरी बार उड़ान भर रही है. मंगलवार 12 नवंबर को विस्तारा का एयर इंडिया में विलय हो जाएगा. साल 2013 में टाटा समूह ने सिंगापुर एयरलाइंस के साथ ज्वाइंट वेंचर करते हुए एविएशन सेक्टर में फिर से कदम रखा और 9 जनवरी 2015 को विस्तारा ने दिल्ली और मुंबई के बीच अपनी पहली उड़ान भरी थी. 

इंडिगो को चुनौती देने के लिए विलय!

इस विलय के साथ ही एयर इंडिया देश की पहली फुल सर्विस कैरियर बन जाएगी और इंटरनेशनल रुट्स पर एयर इंडिया का मार्केट शेयर दोगुना से भी ज्यादा 50 फीसदी से ऊपर 54 फीसदी हो जाएगा. पहले से ही इंटरनेशनल रुट्स पर 27 फीसदी के मार्केट शेयर के साथ एयर इंडिया का दबदबा कायम है. भारत के एविएशन सेक्टर का मार्केट लीडर फिलहाल इंडिगो है लेकिन एयर इंडिया, इंडिगो को चुनौती देने के लिए विस्तारा के विलय के साथ खुद को मजबूत कर रही है. विस्तारा के एयर इंडिया में विलय के बाद उसके कुल फ्लीट्स की संख्या 144 से बढ़कर 214 विमानों की हो जाएगी. एयर इंडिया की लो कॉस्ट कैरियर एयर इंडिया एक्सप्रेस के पास 90 विमान है और कंपनी ने 470 नए विमानों का आर्डर बोइंग और एयरबस को दिया हुआ है जिसकी डिलिवरी जल्द शुरू हो जाएगी. 

6.5 करोड़ यात्रियों ने भरा विस्तारा में उड़ान 

विस्तारा जो 11 नवंबर को इस ब्रांड के नाम से आखिरी बार उड़ान भर रही है वो भारत और इंटरनेशनल रुट्स को मिलाकर 50 से ज्यादा जगहों के लिए उड़ान भरती है जिसमें 12 देशों के लिए विस्तारा की सीधी फ्लाइट्स है. कंपनी के पास 70 एयरक्रॉफ्ट हैं. साल 2015 से लेकर अबतक 6.5 करोड़ से ज्यादा हवाई यात्री विस्तारा में उड़ान भर चुके हैं.   

यात्रियों को मिलेगी विस्तारा वाली सर्विसेज

एयर इंडिया में विस्तारा के विलय के बाद भी अभी विस्तारा एयरलाइन का नाम खत्म नहीं होगा. एयरलाइन इसी नाम से चलती रहेगी. मगर, उसका कोड बदल जाएगा. विस्तारा एयरलाइन का कोड एयर इंडिया के मुताबिक होगा. विस्तारा की फ्लाइट कोड में AI 2 प्रीफिक्स के रूप में लगाया जाएगा. विस्तारा के 2.5 लाख कस्टमर्स को टिकट एयर इंडिया में ट्रांसफर किया गया है. यात्रियों को विस्तारा की ओर दी जाने वाली वहीं सर्विसेज उपलब्ध कराई जाएंगी जिसमें फ्लाइट कटलरी मेन्यू शामिल है. एयर इंडिया ने भरोसा दिलाया है कि विस्तारा का नाम बदलने के अलावा इसमें सब कुछ पहले जैसा ही होगा. सारे प्रोडक्ट और ऑफर पहले की तरह ही मिलेंगे. सभी रूट और समय भी वही होंगे. इसके अलावा फ्लाइट का अनुभव और क्रू भी विस्तारा वाला ही होगा. 

लॉयल्टी मेंबर प्रोग्राम होंगे महाराजा क्लब में मर्ज 

एयर इंडिया और विस्तारा के विलय के बाद नई एयरलाइन 90 घरेलू और इंटरनेशनल रूट पर अपनी सेवाएं देगी. साथ ही करीब 800 डेस्टिनेशन पर कोडशेयर और इंटरलाइन पार्टनर के जरिए अपनी पहुंच बनाएगी. क्लब विस्तारा (Club Vistara) के कस्टमर्स को एयर इंडिया फ्लाइंग रिटर्न्स (Flying Returns) प्रोग्राम से जोड़ दिया जाएगा. इन्हें महाराजा क्लब (Maharaja Club) में ट्रांसफर कर दिया जाएगा. 

ये भी पढ़ें 

Zomato Food Rescue: खाने की बर्बादी को रोकने के लिए जोमैटो की अनूठी पहल, आकर्षक रेट पर मिलेगा कैंसल आर्डर!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

India-UK Trade Deal: 99% सामान पर इंपोर्ट ड्यूटी खत्म, भारत की सबसे बड़ी ट्रेड डील 15 जुलाई से लागू, क्या-क्या सस्ता होगा?
CETA: 99% सामान पर इंपोर्ट ड्यूटी खत्म, भारत की सबसे बड़ी ट्रेड डील 15 जुलाई से लागू, क्या-क्या सस्ता होगा?
India China Import: चीन के सामान से भारतीयों को प्रेम, आंखें खोल देंगे इम्पोर्ट के आंकड़े, इस बार तो रिकॉर्ड ही तोड़ दिया
चीन के सामान से भारतीयों को प्रेम, आंखें खोल देंगे इम्पोर्ट के आंकड़े, इस बार तो रिकॉर्ड ही तोड़ दिया
Explained: 30 भारतीयों की मौत, 1.2% GDP गिरी और 2.5% तक बढ़ी महंगाई! अमेरिका-ईरान युद्ध में भारत का कितना नुकसान?
30 भारतीयों की मौत, 1.2% GDP गिरी और महंगाई 2.5% बढ़ी! US-ईरान युद्ध में भारत का कितना नुकसान?
Share vs Bond: अपना ज्ञान बढ़ाएं, शेयर और बॉन्ड में क्या अंतर होता है, कहां मिलता है ज्यादा फायदा? आसान भाषा में समझें
Share vs Bond: अपना ज्ञान बढ़ाएं, शेयर और बॉन्ड में क्या अंतर होता है, कहां मिलता है ज्यादा फायदा? आसान भाषा में समझें

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साउथ चाईना शी पर क्या है भारत का स्टैंड? विदेश मंत्रालय का आ गया बड़ा बयान, कहा- हमारा रुख...
साउथ चाईना शी पर क्या है भारत का स्टैंड? विदेश मंत्रालय का आ गया बड़ा बयान, कहा- हमारा रुख...
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
शाहिद अफरीदी और शोएब अख्तर भारत में सप्लाई करते थे ड्रग्स, खुलासे से क्रिकेट जगत हैरान
शाहिद अफरीदी और शोएब अख्तर भारत में सप्लाई करते थे ड्रग्स, खुलासे से क्रिकेट जगत हैरान
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई, बताया सारा सच
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
Jharkhand: गुमला में 3 साल की बच्ची से रेप, पैसे लेकर पंचायत ने दबाया मामला, आरोपी गिरफ्तार
झारखंड: गुमला में 3 साल की बच्ची से रेप, पैसे लेकर पंचायत ने दबाया मामला, आरोपी गिरफ्तार
Embed widget