एक्सप्लोरर

Vishal Mega Mart: विशाल मेगा मार्ट के IPO को लेकर हलचल हुई तेज, चंद दिनों में होगा बड़ा ऐलान

Vishal Mega Mart IPO: विशाल मेगा मार्ट जल्द ही अपना लगभग 8300 करोड़ रुपये का आईपीओ लेकर आने वाली है. इस आईपीओ के जरिए पार्टनर्स ग्रुप और केदारा कैपिटल अपनी हिस्सेदारी बेचेंगे.

Vishal Mega Mart IPO: देश की बड़ी रिटेल कंपनी विशाल मेगा मार्ट (Vishal Mega Mart) भारी भरकम आईपीओ लाने की तैयारियों में जुटी हुई है. यह आईपीओ लगभग 1 अरब डॉलर (8000 करोड़ रुपये) का होगा. इस आईपीओ को लेकर जानकारी सामने आई है कि कंपनी इस आईपीओ के लिए अपने दस्तावेज इसी महीने सेबी (SEBI) को सौंपने वाली है. इस आईपीओ के जरिए विशाल मेगा मार्ट के पार्टनर स्विट्जरलैंड का पार्टनर्स ग्रुप (Partners Group) और भारत का केदारा कैपिटल (Kedaara Capital) अपनी हिस्सेदारी बेचेंगे. इन दोनों कंपनियों के पास विशाल मेगा मार्ट के मेजोरिटी शेयर हैं. 

अक्टूबर या नवंबर में आएगा कंपनी का आईपीओ 

पार्टनर्स ग्रुप और केदारा कैपिटल ने साल 2018 में टीपीजी कैपिटल (TPG Capital) से विशाल मेगा मार्ट को खरीदा था. कंपनी की योजना है कि वह इसी साल अक्टूबर या नवंबर में अपना आईपीओ लेकर आए. सीएनबीसी टीवी 18 की रिपोर्ट के अनुसार, इस आईपीओ के बाद विशाल मेगा मार्ट की मार्केट में स्थिति और मजबूत हो जाएगी. सुपरमार्केट चेन ने आईपीओ के लिए कोटक महिंद्रा कैपिटल, आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज, जेपी मॉर्गन, मॉर्गन स्टेनली और जेफरीज को बैंकर नियुक्त किया है.   

सस्ते प्रोडक्ट बेचकर बनाई मार्केट में अपनी जगह 

यह सुपरमार्केट चेन विशाल ब्रांड के अंतर्गत होलसेल, कैश एंड कैरी ट्रेडिंग करती है. इसके अलावा विशाल मेगा मार्ट अपनी फ्रेंचाइजी भी लोगों को देती है. कंपनी की स्थापना साल 2010 में हुई थी. विशाल मेगा मार्ट के रिटेल स्टोर इसके पूर्ण स्वामित्व वाली सब्सिडियरी एयरप्लाजा (Airplaza) के तहत ऑपरेट होते हैं. कंपनी ने सस्ते कपड़े, एफएमसीजी गुड्स और जनरल मरचेंडाइस कली रणनीति के जरिए अपना कस्टमर बेस बनाया है. यह देश की टॉप 5 रिटेल कंपनियों में से एक है. यह देश के बड़े शहरों से लेकर छोटे शहरों तक में अपनी मौजूदगी बनाए हुए है. 

350 शहरों में फैले हुए हैं 589 फ्रेंचाइजी स्टोर

कंपनी से प्राप्त जानकारी के अनुसार उनके 31 दिसंबर, 2023 तक कुल 589 फ्रेंचाइजी स्टोर हैं, जो कि 350 शहरों में फैले हुए हैं. वित्त वर्ष 2023 में कंपनी का रेवेन्यू 36 फीसदी बढ़कर 7590 करोड़ रुपये पहुंच गया था. 

ये भी पढ़ें 

LTIMindtree: एएम नाइक ने दिया इस्तीफा, अब इनके हाथ में जाएगी एलटीआई माइंड ट्री की बागडोर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

100 Rupee: आपकी जेब में पड़ा 100 रुपए का नोट नकली तो नहीं? RBI ने किया सतर्क, चेक करने के बताए 7 तरीके
आपकी जेब में पड़ा 100 रुपए का नोट नकली तो नहीं? RBI ने किया सतर्क, चेक करने के बताए 7 तरीके
LPG News: अब नहीं होगी सिलेंडर की किल्लत, अमेरिका से दोगुनी गैस खरीदेगा भारत, सरकार ने बदला प्लान
अब नहीं होगी सिलेंडर की किल्लत, अमेरिका से दोगुनी गैस खरीदेगा भारत, सरकार ने बदला प्लान
Crude Oil News: सऊदी ने 26 साल में सबसे सस्ता किया तेल, भारत को क्या होगा फायदा? आसान भाषा में समझिए
सऊदी ने 26 साल में सबसे सस्ता किया तेल, भारत को क्या होगा फायदा? आसान भाषा में समझिए
Gadgets Price Hike: 'दीवाली पर खरीदूंगा'... फेस्टिव डील्स पर डिस्काउंट अब नहीं मिलेगा! दिन पर दिन महंगे हो रहे फोन और गैजेट्स
'दीवाली पर खरीदूंगा'... फेस्टिव डील्स पर डिस्काउंट अब नहीं मिलेगा! दिन पर दिन महंगे हो रहे फोन और गैजेट्स

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हूती, हमास और हिज्बुल्लाह की मौजूदगी, ईरान ने दिखाई ताकत, खामेनेई की आखिरी सलामी से सीधा संदेश
हूती, हमास और हिज्बुल्लाह की मौजूदगी, ईरान ने दिखाई ताकत, खामेनेई की आखिरी सलामी से सीधा संदेश
चंपत राय का इस्तीफा मंजूर होने पर अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया, जानें अब क्या कहा?
चंपत राय का इस्तीफा मंजूर होने पर अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया, जानें अब क्या कहा?
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
Satluj: बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
जैसे ही इंडोनेशिया के आसमान में घुसा पीएम मोदी का प्लेन, सामने आए फाइटर जेट्स, फिर ऐसा था नजारा- Video
जैसे ही इंडोनेशिया के आसमान में घुसा पीएम मोदी का प्लेन, सामने आए फाइटर जेट्स, फिर ऐसा था नजारा- Video
Explained: वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह... तो कहीं विरोध! इसके नतीजे अच्छे या बुरे?
वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह, कहीं विरोध! नतीजे अच्छे या बुरे?
चांदी चोरी से सोने के रामचरितमानस के गायब होने तक…, चंपत के इस्तीफे के बाद VHP ने बताई पूरी सच्चाई
चांदी चोरी से सोने के रामचरितमानस के गायब होने तक…, चंपत के इस्तीफे के बाद VHP ने बताई पूरी सच्चाई
पाकिस्तान की इस ब्यूटी क्रीम से हो रही किडनी की बीमारी, भारत सरकार ने लगाया बैन
पाकिस्तान की इस ब्यूटी क्रीम से हो रही किडनी की बीमारी, भारत सरकार ने लगाया बैन
Embed widget