एक्सप्लोरर

American Economy: अमेरिकी अर्थव्यवस्था का हुआ ऐसा बुरा हाल, वारेन बफेट बोले- सपने में भी नहीं सोचा था

Warren Buffett in Ohama: वारेन बफेट अपने आप में शेयर बाजार के बैरोमीटर माने जाते हैं. दुनिया भर के कई इन्वेस्टर्स वारेन बफेट के फैसले के आधार पर निवेश के निर्णय लेते हैं...

Warren Buffett on US Debt: अमेरिकी अर्थव्यवस्था इन दिनों अभूतपूर्व संकट से जूझ रही है. एक ओर 2008 के बाद से सबसे बुरे बैंकिंग संकट के चलते मंदी का खतरा मंडरा रहा है, वहीं दूसरी ओर अमेरिका के सामने कर्ज की किस्तों के भुगतान में डिफॉल्ट होने का रिस्क है. दिग्गज इन्वेस्टर वारेन बफेट ने इन हालातों के मद्देनजर पहली बार प्रतिक्रिया दी है.

आ जाएगी सिस्टम में तबाही

वारेन बफेट अभी अपनी कंपनी बर्कशायर हाथवे इंक के निवेशकों की सालाना आम बैठक में हिस्सा लेने के लिए अमेरिकी प्रांत नेब्रास्का के ओमाहा में हैं. इस दौरान उन्होंने अमेरिकी डिफॉल्ट की गहराती आशंका को लेकर शनिवार को कहा कि ऐसी स्थिति की कल्पना उन्हें कभी सपने में ही नहीं हुई थी. उन्होंने बैंकिंग सेक्टर की हालिया समस्या को हैंडल करने के तरीकों की भी आलोचना की और कहा कि डिफॉल्ट की आशंका अगर सच साबित होती है, तो इससे फाइनेंशियल सिस्टम में तबाही आ जाएगी.

फैल गया अनावश्यक डर

बफेट ने बर्कशायर के शेयरधारकों की सालाना बैठक में बैंकिंग संकट को लेकर खुलकर चर्चा की. उन्होंने कहा कि सिलिकॉन वैली बैंक, सिग्नेचर बैंक और फर्स्ट रिपब्लिक बैंक के डूबने के मामलों को जिस तरीके से नेताओं, नियामकों और प्रेस ने हैंडल किया, वह एक दम गलत था और उसके चलते बैंकों के डिपॉजिटर्स के मन में अनावश्यक डर बैठ गया.

अभी भी अमेरिका पर भरोसा

दिग्गज इन्वेस्टर ने कहा कि डर की प्रकृति संक्रामक होती है. अगर लोगों के मन में यह डर बैठ जाए कि बैंकों में उनका पैसा सुरक्षित नहीं है, तो ऐसी स्थिति में आप अर्थव्यवस्था को नहीं चला सकते हैं. हालांकि उन्होंने यह भी साफ किया कि तमाम बदलावों के बाद भी अमेरिका पर उनका भरोसा कम नहीं हुआ है. उन्होंने कहा कि आज के समय में भी वे अमेरिका में ही पैदा होना चाहेंगे.

कंपनी को हुई तगड़ी कमाई

इससे पहले बफेट की कंपनी बर्कशायर ने मार्च तिमाही का वित्तीय परिणाम जारी किया. कंपनी को तिमाही के दौरान 35.5 बिलियन डॉलर का मुनाफा हुआ. कंपनी ने इस दौरान 4.4 बिलियन डॉलर के अपने शेयरों की पुनर्खरीद की. बर्कशायर को जब लगता है कि उसके शेयर अंडरवैल्यूड हैं, तब वह खुद ही अपने शेयरों को खरीद लेती है. वहीं दूसरी ओर कंपनी ने तिमाही के दौरान दूसरी कंपनियों के 13.3 बिलियन डॉलर के शेयर बेचे.

बफेट के पास इतनी है दौलत

वारेन बफेट शेयर बाजार में पैसे लगाकर धनकुबेर बने हैं. वह कई बार दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति भी रह चुके हैं. अभी वह 113 बिलियन डॉलर की नेटवर्थ के साथ दुनिया के पांचवें सबसे अमीर व्यक्ति हैं. 92 साल की उम्र के बफेट 1965 से ही बर्कशायर को संभाल रहे हैं. उनकी गिनती दुनिया के सबसे बड़े दानवीरों में होती है. अभी तक वह 51 बिलियन डॉलर से ज्याादा दान कर चुके हैं. उन्होंने अपनी कुल संपत्ति का 99 फीसदी दान करने का वादा किया है.

ये भी पढ़ें: ठीक नहीं रहा सप्ताह, अडानी की सात कंपनियों को हुआ 3800 करोड़ का नुकसान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Train Food: ट्रेन में सबसे ज्यादा कौनसा फूड ऑर्डर करते हैं लोग? Swiggy ने बताया, लिस्ट में शामिल हैं ये 5 चीजें
ट्रेन में सबसे ज्यादा कौनसा फूड ऑर्डर करते हैं लोग? Swiggy ने बताया, लिस्ट में शामिल हैं ये 5 चीजें
Household Income: देश के इस शहर में है सबसे रईस लोग! घरेलू इनकम के मामले में तोड़े सारे रिकॉर्ड, मुंबई-दिल्ली सब पीछे छूटे
देश के इस शहर में है सबसे रईस लोग! घरेलू इनकम के मामले में तोड़े सारे रिकॉर्ड, मुंबई-दिल्ली सब पीछे छूटे
Ram Mandir: राम मंदिर ट्रस्ट को दान से ज्यादा निवेश से हुई कमाई, सिर्फ ब्याज से मिले 152 करोड़ रुपए
राम मंदिर ट्रस्ट को दान से ज्यादा निवेश से हुई कमाई, सिर्फ ब्याज से मिले 152 करोड़ रुपए
वेज हो या नॉन-वेज, दोनों थालियां हुईं महंगी, महंगाई से 5 महीने के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा खाने का खर्च
वेज हो या नॉन-वेज, दोनों थालियां हुईं महंगी, महंगाई से 5 महीने के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा खाने का खर्च

वीडियोज

Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir
Sandeep Chaudhary: चढ़ावा चोरी पर विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | Ram Mandir Donaction Scam | Champat
Chitra Tripathi: मंदिर में बढ़ते चोरी विवाद पर राजनीतिक विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | Ram Mandir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा, देखें VIDEO
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा
US-Iran War LIVE: होर्मुज बंद, इजरायल करे आज रात का इंतजार, आसमान से बरसाएंगे मिलाइल, ईरान की नई धमकी
Live: होर्मुज बंद, इजरायल करे आज रात का इंतजार, आसमान से बरसाएंगे मिलाइल, ईरान की नई धमकी
Rohini Building Collapse: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
दिल्ली: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
Embed widget