एक्सप्लोरर

फरवरी में डीलरों को होने वाली गाड़ियों की सप्लाई 23 फीसदी घटी, ये हैं प्रमुख कारण

SIAM DATA: सियाम ने कहा है कि फरवरी 2022 में कुल यात्री वाहनों, दो पहिया वाहनों और तीन पहिया वाहनों की थोक बिक्री 13,28,027 यूनिट रह गई जो पिछले साल के मुकाबले 23 फीसदी कम है.

Vehicle Delievery News: वाहन उद्योग के निकाय सियाम ने शुक्रवार को कहा कि सेमीकंडक्टर की कमी और आपूर्ति से जुड़ी चुनौतियों के कारण उत्पादन प्रभावित होने और नए नियमों के लागू होने से वाहनों की कीमतों में वृद्धि के कारण मांग परिदृश्य प्रभावित होने से कारखानों से डीलरों को गाड़ियों की आपूर्ति फरवरी 2022 में 23 फीसदी घट गई

23 फीसदी घटी वाहनों की आपूर्ति 
वाहन विनिर्माताओं के संगठन सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (सियाम) ने शुक्रवार को कहा कि फरवरी 2022 में कुल यात्री वाहनों, दो पहिया वाहनों और तीन पहिया वाहनों की थोक बिक्री 13,28,027 यूनिट रह गई जो पिछले वर्ष इसी महीने की 17,35,909 यूनिट के मुकाबले 23 फीसदी कम है.

फरवरी 2022 में यात्री वाहनों की कुल आपूर्ति छह फीसदी घटकर 2,62,984 यूनिट रह गई जो पिछले वर्ष समान महीने में 2,81,380 यूनिट थी. यात्री कारों की थोक बिक्री पिछले महीने 1,33,572 यूनिट रही जो फरवरी 2021 में 1,55,128 यूनिट थी. हालांकि, यूटिलिटी वाहनों की बिक्री फरवरी 2021 की 1,14,350 इकाइयों की तुलना में पिछले महीने बढ़कर 1,20,122 यूनिट हो गई. पिछले महीने वैन की 9,290 इकाइयां बिकीं जो फरवरी 2021 की 11,902 इकाइयों की तुलना में कम है. इसी तरह दो पहिया वाहनों की थोक बिक्री पिछले महीने 27 फीसदी घटकर 10,37,994 यूनिट रह गई जो एक वर्ष पहले 14,26,865 यूनिट थी.

तीन पहिया वाहनों की बिक्री घटी
इसी तरह, तीन पहिया वाहनों की थोक बिक्री पिछले महीने मामूली रूप से घटकर 27,039 यूनिट रह गई जो पिछले वर्ष समान अवधि में 27,656 थी. सियाम के महानिदेशक राजेश मेनन ने कहा कि सेमीकंडक्टर की कमी जैसी आपूर्ति से जुड़ी चुनौतियां बनी हुई हैं, नए नियमों के कारण लागत बढ़ी है, जिसों की कीमत और लॉजिस्टिक कीमतें भी बढ़ी हैं, इस सब के कारण वाहन उद्योग में बिक्री प्रभावित हुई है.

फरवरी में वाहनों का प्रोडक्शन भी घटा
पिछले महीने सभी श्रेणी के वाहनों के उत्पादन में 20 फीसदी की कमी आई है. फरवरी में यात्री वाहन, तीन पहिया वाहन, दो पहिया वाहन समेत कुल 17,95,514 इकाइयों का उत्पादन हुआ जबकि फरवरी 2021 में 22,53,241 वाहनों का उत्पादन हुआ था.

ये भी पढ़ें

Property Documents: प्रॉपर्टी खरीदनी है तो इन पांच डॉक्यूमेंट की पड़ेगी जरूरत, याद से कर लें चेक

पेट्रोल 50 रुपये और डीजल 75 रुपये लीटर हुआ महंगा, यहां इंडियन ऑयल ने फ्यूल कीमतों में किया भारी इजाफा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

5436 बैंक खाते और 10 करोड़ का फ्रॉड, कौन है Insta इन्फ्लुएंसर रोहन जाधव, हुआ अरेस्ट
5436 बैंक खाते और 10 करोड़ का फ्रॉड, कौन है Insta इन्फ्लुएंसर रोहन जाधव, हुआ अरेस्ट
Air India: टर्बुलेंस विवाद के बीच सैलरी हाइक पर Air India का बड़ा फैसला, CEO ने साफ की स्थिति
टर्बुलेंस विवाद के बीच सैलरी हाइक पर Air India का बड़ा फैसला, CEO ने साफ की स्थिति
8th Pay Commission: वेतन और पेंशन सिफारिशों को गति देने की तैयारी, बदले कंसल्टेंट नियम
8th Pay Commission: वेतन और पेंशन सिफारिशों को गति देने की तैयारी, बदले कंसल्टेंट नियम
Independence Day: आजादी के वक्त 1 रुपए में क्या-क्या खरीद सकते थे?
Independence Day: आजादी के वक्त 1 रुपए में क्या-क्या खरीद सकते थे?

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget