एक्सप्लोरर

वेदांता को निजी कंपनी बनायेंगे अनिल अग्रवाल-डीलिस्ट कराने की तैयारी, दो दिन में शेयर 15 फीसदी से ज्यादा उछला

अनिल अग्रवाल ने एलान कर दिया है कि वो वेदांता लिमिटेड के सारे शेयर वापस खरीदकर उसे अपनी निजी कंपनी बनाएंगे और वेदांता को डीलिस्ट कराने की तैयारी है.

नई दिल्ली: वेदांता लिमिटेड का शेयर पिछले दो दिनों में 15.45 फीसदी की उछाल दिखा चुका है और इसके मार्केट कैपिटलाइजेशन में 33,194 करोड़ रुपये की बढ़त आ चुकी है. बता दें कि वेदांता के शेयर में ये उछाल इसलिए आया है क्योंकि इसके शेयर बाजार से डीलिस्ट होने की तैयारी कंपनी कर रही है.

कल के गिरते बाजार में भी वेदांता के शेयर ने 12 फीसदी की तेजी हासिल की और ये बीएसई पर 12.19 फीसदी की उछाल के साथ 89.30 रुपये पर जाकर बंद हुआ. वहीं निफ्टी पर देखें तो वेदांता लिमिटेड का शेयर 12.44 फीसदी की बढ़त के साथ 89.50 पर जाकर बंद हुआ है.

अरबपति कारोबारी अनिल अग्रवाल ने मंगलवार को एलान किया कि वह भारत में लिस्टेड कंपनी वेदांता लिमिटेड के सभी सार्वजनिक शेयर वापस खरीद कर इसे अपनी निजी कंपनी बनायेंगे. अनिल अग्रवाल ने ये एलान कर दिया है कि वो वेदांता लिमिटेड को भारतीय शेयर बाजार से डीलिस्ट कराने की तैयारी में हैं.

अग्रवाल के नियंत्रण वाली वेदांता रिसोर्सिज समूह की कंपनी वेदांता लिमिटेड अपने करीब 49 फीसदी सार्वजनिक शेयरधारकों से शेयर खरीदने के लिये 87.5 रुपये प्रति शेयर की खरीद पेशकश करेगी. कंपनी के शेयर की ये कीमत मंगलवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में वेदांता लिमिटेड के शेयर के बंद भाव 89.30 रुपये प्रति शेयर से कम है.

वेदांता लिमिटेड ने रेगुलेटरी जानकारी में कहा है, उसके प्रमोटर ग्रुप वेदांता रिसोर्सिज ने अपनी इस मंशा को जाहिर किया है कि वह अकेले या ग्रुप की एक या उससे ज्यादा सब्सिडियरी के साथ मिलकर कंपनी के सभी पूर्ण चुकता इक्विटी शेयरों का अधिग्रहण करेगी. इसमें कंपनी के सार्वजनिक शेयरधारकों के पास रखे सभी शेयरों की खरीद की जाएगी.

प्रमोटर ग्रुप के अन्य सदस्यों के साथ वेदांता रिसोर्सिज लिमिटेड (वीआरएल) के पास वर्तमान में वेदांता लिमिटेड के 51.06 फीसदी शेयर हैं जबकि सार्वजनिक शेयरधारकों के पास कंपनी के 169.10 करोड़ यानी 48.94 फीसदी शेयर हैं.

ये भी पढ़ें

अप्रैल के लिए रिटेल महंगाई दर का आंकड़ा जारी नहीं हुआ, लॉकडाउन के चलते डेटा कलेक्शन नहीं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पाकिस्तान ने अमेरिका से मांग लिए 96000 करोड़ रुपये, आखिर एकाएक क्यों पड़ गई इतने पैसों की जरूरत?
पाकिस्तान ने अमेरिका से मांग लिए 96000 करोड़ रुपये, आखिर एकाएक क्यों पड़ गई इतने पैसों की जरूरत?
New LPG Connection: मिनटों में मिलेगा नया गैस कनेक्शन, जानें कैसे सुपरफास्ट होगी सिलेंडर की डिलीवरी
New LPG Connection: मिनटों में मिलेगा नया गैस कनेक्शन, जानें कैसे सुपरफास्ट होगी सिलेंडर की डिलीवरी
सरकार ने संसद में बताया बैंक फ्रॉड का डरावना सच, 5 साल में डूबे 1.42 लाख करोड़, कितनी हुई रिकवरी?
सरकार ने संसद में बताया बैंक फ्रॉड का डरावना सच, 5 साल में डूबे 1.42 लाख करोड़, कितनी हुई रिकवरी?
Plastic Note: क्या तेज धूप या जेब की गर्मी से पिघल जाते हैं प्लास्टिक के नोट? जानिए क्या है सच
Plastic Note: क्या तेज धूप या जेब की गर्मी से पिघल जाते हैं प्लास्टिक के नोट? जानिए क्या है सच

वीडियोज

कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
उद्धव ठाकरे को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, 6 सांसदों के शिंदे गुट में विलय पर फिलहाल रोक से इनकार
उद्धव ठाकरे को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, 6 सांसदों के शिंदे गुट में विलय पर फिलहाल रोक से इनकार
दिल्ली में लाठीचार्ज पर लोकसभा में गरजे सपा चीफ अखिलेश यादव, सरकार से पूछा- क्या बेटियों के कपड़े फाड़ेंगे?
लाठीचार्ज पर लोकसभा में गरजे अखिलेश, सरकार से पूछा- क्या बेटियों के कपड़े फाड़ेंगे आप?
'धर्मेंद्र प्रधान इतने अहम क्यों', सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल को लेकर अभिजीत दीपके ने PM मोदी से पूछा
'धर्मेंद्र प्रधान इतने अहम क्यों', सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल पर दीपके ने PM मोदी से पूछा
अब कहां दिखेंगे रोहित शर्मा-विराट कोहली? 2027 वर्ल्ड कप का पूरा रोडमैप तैयार
अब कहां दिखेंगे रोहित शर्मा-विराट कोहली? 2027 वर्ल्ड कप का पूरा रोडमैप तैयार
'मैं गुस्से से खौल रहा हूं', छात्रों पर हुई हिंसा के खिलाफ फूटा नसीरुद्दीन शाह का गुस्सा, बोले- 'कोई जाहिल इस मुल्क की रहनुमाई करे...'
'मैं गुस्से से खौल रहा हूं', छात्रों पर हुई हिंसा के खिलाफ फूटा नसीरुद्दीन शाह का गुस्सा
Pakistan On CJP Protest: कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर क्या बोला पाकिस्तानी मीडिया, PAK एक्सपर्ट ने लगाई फटकार, जानें क्या कहा?
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर क्या बोला पाकिस्तानी मीडिया, PAK एक्सपर्ट ने लगाई फटकार, जानें क्या कहा?
'हम UAPA और NSA के लिए तैयार', CJP के आशुतोष रांका का ऐलान- किसी प्रोटेस्टर के खिलाफ नहीं होने देंगे FIR
'हम UAPA और NSA के लिए तैयार', CJP के आशुतोष रांका का ऐलान- किसी प्रोटेस्टर के खिलाफ नहीं होने देंगे FIR
Causes of Poop Color Change: अपने मल के रंग से पता करें शरीर के अंदर की कहानी, जानिए क्या बताती है किस रंग की पॉटी?
अपने मल के रंग से पता करें शरीर के अंदर की कहानी, जानिए क्या बताती है किस रंग की पॉटी?
Embed widget