एक्सप्लोरर

अप्रैल के लिए रिटेल महंगाई दर का आंकड़ा जारी नहीं हुआ, लॉकडाउन के चलते डेटा कलेक्शन नहींं

देश में जारी लॉकडाउन के चलते अलग-अलग केंद्रों से आंकड़े इकट्ठे नहीं किए जा सके जिसकी वजह से इस अप्रैल के खुदरा महंगाई दर के आंकड़े जारी नहीं किए जा सके.

नई दिल्लीः अप्रैल के रिटेल महंगाई दर के आंकड़े नहीं आएंगे क्योंकि लॉकडाउन के चलते इसको मापने में मदद करने वाले आंकड़ों का कलेक्शन नहीं हो पाया. सरकार ने मंगलवार को अप्रैल महीने का उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) आधारित महंगाई दर का आंकड़ा जारी नहीं किया. इसका कारण कोरोना वायरस महामारी की रोकथाम के लिये जारी ‘लॉकडाउन’ है. इससे अधिकारी विभिन्न केंद्रों से कीमत आंकड़ा एकत्रित नहीं कर पाये.

राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) ने एक प्रेस रिलीज में कहा कि इस बार सिर्फ सीपीआई के जो आंकड़े टेलीफोन पर एकत्रित किये जा सके उन्हें जारी किया गया है. टेलीफोन के जरिये एकत्रित आंकड़ों से पता चलता है कि दूध उत्पादों, फल और सब्जियों जैसे कुछ महत्वपूर्ण खाने-पीने के सामानों के दाम मार्च की तुलना में अप्रैल में बढ़े हैं.

हालांकि प्रेस रिलीज में कहा गया है कि अप्रैल महीने के लिये सामान्य सीपीआई और राज्य/केंद्र शसित प्रदेशों के स्तर पर सूचकांक जारी नहीं किया जा रहा है. सामान्य तौर पर कीमत आंकड़ा चयनित 1114 शहरी बाजारों और 1181 ग्रामीण क्षेत्रों से लिये जाते हैं. ये आंकड़े एनएसओ के ‘फील्ड ऑपरेशन इकाई’’ के कर्मचारी व्यक्तिगत रूप से जा कर साप्ताहिक आधार पर लेते हैं.

एहतियाती उपायों और कोरोना वायरस की रोकथाम के लिये देशव्यापी लॉकडाउन के कारण व्यक्तिगत रूप से जाकर आंकड़ा लेने का काम 19 मार्च 2020 से ही रोक दिया गया था.

इसी बीच, मार्च महीने की खुदरा मुद्रास्फीति के आंकड़े को मामूली रूप से संशोधित कर 5.84 फीसदी किया गया जबकि पूर्व में इसके 5.91 फीसदी रहने की संभावना जतायी गई थी.

मार्च में खाद्य मंहगाई दर घटकर 8.76 फीसदी पर रही थी जो कि फरवरी के महीने में 10.81 फीसदी पर रही थी. सब्जियों की महंगाई दर में कमी आने के चलते ये आंकड़ा आया था.

ये भी पढ़ें

Lockdown का असर: मार्च में औद्योगिक उत्पादन में भारी गिरावट, IIP गिरकर -16.7 फीसदी हुई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नए साल से DHL का बड़ा झटका! भारत में 8.9% महंगी होगी शिपमेंट सर्विस
नए साल से DHL का बड़ा झटका! भारत में 8.9% महंगी होगी शिपमेंट सर्विस
8th Pay Commission: अक्टूबर की बैठकों का शिड्यूल हुआ तय, फिटमेंट फैक्टर पर हो सकती है चर्चा
8th Pay Commission: अक्टूबर की बैठकों का शिड्यूल हुआ तय, फिटमेंट फैक्टर पर हो सकती है चर्चा
शेयर खरीदने पर भी लगेगा UPI चार्ज, ब्रोकर देंगे या ग्राहक?
शेयर खरीदने पर भी लगेगा UPI चार्ज, ब्रोकर देंगे या ग्राहक?
UPI-MDR चार्ज के खिलाफ मोबाइल फोन रिटेलर्स, 2 अक्टूबर को मनाएंगे No UPI Day
UPI-MDR चार्ज के खिलाफ मोबाइल फोन रिटेलर्स, 2 अक्टूबर को मनाएंगे No UPI Day

वीडियोज

Parvesh Verma Slap Row: दिल्ली के थप्पड़बाज मंत्री की पूरी कहानी! | AAP | BJP | CM Rekha
SIR Controversy | Gyanesh Kumar: Vote Chori या चुनावी मैच फिक्सिंग..CEC पर सबसे सटीक विश्लेषण!
Parvesh Verma Slap Row: वीडियो बनाने पर भड़के दिल्ली के कैबिनेट मंत्री | Arvind Kejriwal | BJP
Mahadangal on SIR Controversy: Gyanesh... SIR पर जंग अभी बाकि है? | BJP | SP | Congress | EC | AAP
Parvesh Verma Slap Row: भ्रष्टाचार का किया उजागर, तो गरमा गए मंत्री, खुलेआम मारा चाँटा! | AAP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'...तो जेल भरो आंदोलन शुरू करेंगे', CJP का बड़ा ऐलान
'...तो जेल भरो आंदोलन शुरू करेंगे', CJP का बड़ा ऐलान
मथुरा: सपा नेता राजन राजवी अरेस्ट, इस मामले में हुई गिरफ्तारी
मथुरा: सपा नेता राजन राजवी अरेस्ट, इस मामले में हुई गिरफ्तारी
'ब्लॉकबस्टर संडे', आज दिखेगा 3 ODI का रोमांच, IND-WI के साथ ये टीम बिखेरेंगी जलवा
'ब्लॉकबस्टर संडे', आज दिखेगा 3 ODI का रोमांच, IND-WI के साथ ये टीम बिखेरेंगी जलवा
'दृश्यम 3' की एडवांस बुकिंग में बंपर शुरुआत, ओपनिंग डे पर टूटेगा 'स्त्री 2' का रिकॉर्ड?
'दृश्यम 3' की एडवांस बुकिंग में बंपर शुरुआत, ओपनिंग डे पर टूटेगा 'स्त्री 2' का रिकॉर्ड?
पाक रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ की हरकत पर भड़के लोग, वीडियो पर मचा बवाल
पाक रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ की हरकत पर भड़के लोग, वीडियो पर मचा बवाल
विपक्ष के भारी विरोध के बाद बैकफुट पर विजय सरकार! वापस लिया ये बड़ा फैसला
विपक्ष के भारी विरोध के बाद बैकफुट पर विजय सरकार! वापस लिया ये बड़ा फैसला
चीनी Smartphone Brands में कौन है सबसे दमदार? जानें किसके फोन हैं सबसे बेस्ट!
चीनी Smartphone Brands में कौन है सबसे दमदार? जानें किसके फोन हैं सबसे बेस्ट!
अच्छा काम बना गुनाह! बॉस ने रोकी 30% हाइक वाली प्रमोशन, दर्द वायरल
अच्छा काम बना गुनाह! बॉस ने रोकी 30% हाइक वाली प्रमोशन, दर्द वायरल
Embed widget