एक्सप्लोरर

Vande Bharat: रेलवे ने 100 वंदे भारत एक्सप्रेस का 30 हजार करोड़ रुपये का टेंडर किया रद्द, इसको लेकर बिगड़ी बात

Indian Railways: एल्सटॉम इंडिया ने टेंडर रद्द होने की पुष्टि करते हुए बताया कि उन्होंने हर ट्रेन को बनाने के लिए 150.9 करोड़ रुपये की कीमत लगाई थी. मगर, रेलवे ने.....

Indian Railways: भारतीय रेलवे ने 100 वंदे भारत एक्सप्रेस (Vande Bharat Express) ट्रेन का टेंडर रद्द कर दिया है. रेलवे ने यह टेंडर महंगी कीमतों के चलते कैंसिल किया है. रेलवे ने 100 वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को बनाने और मेंटेनेंस के लिए 30 हजार करोड़ रुपये का टेंडर निकाला था. इस प्रोजेक्ट के लिए सबसे कम कीमत एल्सटॉम इंडिया (Alstom India) ने लगाई थी. 

रेलवे 140 करोड़ रुपये प्रति ट्रेन पर करना चाहता था डील

फ्रेंच एमएनसी एल्सटॉम इंडिया के एमडी ओलिवियर लॉयसन (Olivier Loison) ने मनीकंट्रोल को बताया कि हमने हर ट्रेन को बनाने के लिए 150.9 करोड़ रुपये की कीमत लगाई थी. मगर, रेलवे यह डील 140 करोड़ रुपये प्रति ट्रेन पर करना चाहता था. एल्सटॉम के अलावा इस टेंडर के लिए स्विस कंपनी स्टैडलर रेल (Stadler Rail) और हैदराबाद की मेधा सर्वो ड्राइव्स (Medha Servo Drives) ने भी बिडिंग की थी. अब रेलवे इस प्रोजेक्ट के लिए नया टेंडर जारी कर सकती है. टेंडर जीतने वाली कंपनी को 100 एल्युमिनियम ट्रेन 7 साल में बनाकर देनी थीं. एल्युमिनियम से बनी ट्रेनें न सिर्फ हल्की बल्कि कम ऊर्जा खपत करने वाली भी होती हैं. 

120 करोड़ रुपये प्रति ट्रेन के हिसाब से दिया था पिछला टेंडर 

हालांकि, अभी तक रेलवे ने इस टेंडर पर कोई बयान जारी नहीं किया है. मगर, ओलिवियर लॉयसन ने पहले ही पुष्टि कर दी है. उन्होंने कहा कि हम भारत सरकार को सपोर्ट करते रहेंगे. इससे पहले 200 वंदे भारत एक्सप्रेस बनाने का टेंडर 120 करोड़ रुपये प्रति ट्रेन के हिसाब से दिया गया था. वह सभी स्टील से बनी हुई थीं. हमने अपनी तरफ से एकदम सही कीमत लगाई थी. इन ट्रेनों को 220 किमी प्रति घंटा की स्पीड लायक बनाया जाना था. हम आत्मनिर्भर भारत के मिशन के तहत सप्लाई चेन का स्थानीय सिस्टम भी विकसित करने वाले थे. 

35 साल तक मेंटेनेंस के नाम पर दिए जाते पैसे 

भारतीय रेलवे को उम्मीद थी कि इस टेंडर के लिए कम से कम 5 कंपनियां सामने आएंगी. हालांकि, टेक्निकल राउंड में कई कंपनियां बाहर हो गई थीं. कंपनियों को प्रोटोटाइप बनाने के लिए आरएंडडी फैसिलिटी और 5 जोड़े ट्रेन हर साल डिलीवर करनी थीं. टेंडर जीतने वाली कंपनी को ट्रेनों की डिलिवरी देने पर 13 हजार करोड़ रुपये और बाकी के 17 हजार करोड़ रुपये 35 साल तक मेंटेनेंस के नाम पर दिए जाते.

ये भी पढ़ें 

Cognizant: कॉग्निजेंट के सैलरी पैकेज की जमकर उड़ रही खिल्ली, लोग बोले- नौकरी करने से अच्छा बैठकर रील बनाओ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Income Tax: देशभर में शुरू हुई संदिग्ध लेन-देन की बड़ी जांच, विदेश में रकम ट्रांसफर करने वाले रडार पर
देशभर में शुरू हुई संदिग्ध लेन-देन की बड़ी जांच, विदेश में रकम ट्रांसफर करने वाले रडार पर
Zepto: 20 किलो वजन उठा सकते हो तो मिलेगी नौकरी, Zepto की पुरुष वाली जॉब पर बवाल
20 किलो वजन उठा सकते हो तो मिलेगी नौकरी, Zepto की पुरुष वाली जॉब पर बवाल
Uber App से भी कर पाएंगे अब ट्रेन की टिकट बुक, जानें क्या है प्रोसेस
Uber App से भी कर पाएंगे अब ट्रेन की टिकट बुक, जानें क्या है प्रोसेस
Rapido का मालिक कौन है, किसने और कैसे की थी शुरूआत? नेटवर्थ जानें
Rapido का मालिक कौन है, किसने और कैसे की थी शुरूआत? नेटवर्थ जानें

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget