एक्सप्लोरर

Indian Stock Market: घट रहा शेयर बाजार में महाराष्ट्र - गुजरात का दबदबा! नए निवेशक जोड़ने के मामले में उत्तर प्रदेश ने महाराष्ट्र को छोड़ा पीछे

Indian Equity Market: एनएसई के सीईओ आशीष चौहान ने भी इस बात की तस्दीक की है कि बाजार में सबसे ज्यादा नए निवेशक उत्तर प्रदेश से आ रहे हैं.

Indian Stock Market: देसी-विदेशी निवेशकों के भारी निवेशक की बदौलत भारतीय शेयर बाजार (Indian Stock Market) उफान पर है. सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी (Nifty) ऐतिहासिक उच्च स्तरों पर कारोबार कर रहा है. भारतीय बाजार में तेजी का श्रेय घरेलू रिटेल निवेशकों (Domestic Retail Investors) को जाता है. ये हमेशा से माना जाता रहा है कि महाराष्ट्र और गुजरात के नागरिक ही सबसे ज्यादा शेयर बाजार में निवेश करते हैं. लेकिन इसे लेकर एक चौंकाने वाला आंकड़ा सामने आया है. शेयर बाजार में निवेश करने वाले रजिस्टर्ड निवेशकों की संख्या के मामले में उत्तर प्रदेश ने गुजरात को पीछे छोड़ दिया है. इतना ही नहीं सबसे ज्यादा नए निवेशक भी बाजार में उत्तर प्रदेश से आ रहे हैं.  

एनएसई के डेटा के मुताबिक मुताबिक नवंबर 2023 के आखिर तक कुल 83.5 मिलियन रजिस्टर्ड निवेशक थे उसमें सबसे ज्यादा निवेशक महाराष्ट्र से आते हैं जिनकी संख्या 14.6 मिलियन यानि ( 1.46 करोड़) है. इसके बाद बारी आती है उत्तर प्रदेश की जहां से कुल 8.7 मिलियन ( 87.35 लाख) निवेशक रजिस्टर्ड हैं. गुजरात 7.5 मिलियन ( 75 लाख) के साथ तीसरे स्थान पर है. 4.7 मिलियन ( 47 लाख) की संख्या के साथ कर्नाटक चौथे और पश्चिम बंगाल भी 4.7 मिलियन के साथ पांचवें स्थान पर है. 

एनएसई के डेटा के मुताबिक 2009-10 में देश में रजिस्टर्ड कुल निवेशकों में उत्तर प्रदेश से रजिस्टर्ड निवेशकों की हिस्सेदारी 6.1 फीसदी थी जो नवंबर 2023 में बढ़कर 10.5 फीसदी पर जा पहुंची है. महाराष्ट्र से रजिस्टर्ड निवेशकों की हिस्सेदारी इसी अवधि के दौरान 19.7 फीसदी से घटकर 17.5 फीसदी पर आ गई है. जबकि गुजरात की हिस्सेदारी 13 फीसदी से घटकर 9 फीसदी पर आ चुकी है. देश में कुल रजिस्टर्ड शेयर बाजार के निवेशकों में 48.3 फीसदी निवेशक टॉप 5 राज्यों से आते हैं.  

एनएसई के डेटा के मुताबिक नए निवेशकों के रजिस्ट्रेशन के मामले में भी उत्तर प्रदेश सबसे आगे है. 2023-24 में 10.7 मिलियन नए रजिस्टर्ड निवेशकों उत्तर प्रदेश के निवेशकों की संख्या 1.6 मिलियन है जो बीते साल की तुलना में 36.6 फीसदी ज्यादा है. मौजूदा वित्त वर्ष में कुल नए रजिस्टर्ड निवेशकों 14.8 फीसदी निवेशक उत्तर प्रदेश से आते हैं. महाराष्ट्र इस मामले में उत्तर प्रदेश से पीछे है. 1.4 मिलियन नए रजिस्टर्ड निवेशकों की संख्या के साथ महाराष्ट्र दूसरे स्थान पर है. गुजरात 7.45 लाख के साथ तीसरे और राजस्थान 6.78 लाख के साथ चौथे स्थान पर है.     

ये भी पढ़ें 

Ayodhya Ram Mandir: राम मंदिर के उद्घाटन पर 22 जनवरी को 50,000 करोड़ रुपये का कारोबार होने का अनुमान, बाजारों में तैयारी जोरों पर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Income Tax: देशभर में शुरू हुई संदिग्ध लेन-देन की बड़ी जांच, विदेश में रकम ट्रांसफर करने वाले रडार पर
देशभर में शुरू हुई संदिग्ध लेन-देन की बड़ी जांच, विदेश में रकम ट्रांसफर करने वाले रडार पर
Zepto: 20 किलो वजन उठा सकते हो तो मिलेगी नौकरी, Zepto की पुरुष वाली जॉब पर बवाल
20 किलो वजन उठा सकते हो तो मिलेगी नौकरी, Zepto की पुरुष वाली जॉब पर बवाल
Uber App से भी कर पाएंगे अब ट्रेन की टिकट बुक, जानें क्या है प्रोसेस
Uber App से भी कर पाएंगे अब ट्रेन की टिकट बुक, जानें क्या है प्रोसेस
Rapido का मालिक कौन है, किसने और कैसे की थी शुरूआत? नेटवर्थ जानें
Rapido का मालिक कौन है, किसने और कैसे की थी शुरूआत? नेटवर्थ जानें

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget