एक्सप्लोरर

Utkarsh Small Finance Bank: उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक की शानदार लिस्टिंग, निवेशकों को मिला 60 फीसदी मुनाफा; जानें रेट

Utkarsh Small Finance Bank IPO Listing: उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक के आईपीओ में पैसा लगाने वाले निवेशकों को बंपर कमाई हुई है क्योंकि इसके शेयर 60 फीसदी मुनाफे के साथ लिस्ट होने में कामयाब रहे हैं.

Utkarsh Small Finance Bank IPO Listing: उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक के शेयरों की लिस्टिंग आज हो गई है और इसने उम्मीद के मुताबिक निवेशकों को जबरदस्त मुनाफा दिया है. उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक के शेयरों की लिस्टिंग आज एनएसई पर 60 फीसदी प्रीमियम के साथ हुई है. इसके शेयर इश्यू प्राइस 25 रुपये के सामने एनएसई पर 40 रुपये प्रति शेयर पर लिस्ट हुए हैं.

बीएसई पर भी शानदार लिस्टिंग

बीएसई पर भी उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक के शेयरों की लिस्टिंग करीब 60 फीसदी (59.80 फीसदी) प्रीमियम पर हुई है और यहां ये 39.95 रुपये प्रति शेयर पर लिस्ट हुआ है. इस तरह देखा जाए तो उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक के शेयरों की लिस्टिंग ग्रे मार्केट प्राइस की तर्ज पर हुई है और इसके इंवेस्टर्स को बंपर मुनाफा मिला है.

उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक के आईपीओ का प्राइस बैंड क्या था

कंपनी के शेयरों के लिए प्राइस बैंड 23-25 रुपये पर रखा गया था और आज इसकी 40 रुपये पर लिस्टिंग से निवेशक अच्छा मुनाफा कमाने में सफल हो पाए हैं.

कितने रुपये जुटाने का बैंक का था लक्ष्य

उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक का इस आईपीओ के जरिए 500 करोड़ जुटाने का लक्ष्य था. इस आईपीओ में सभी फ्रेश शेयर जारी किए गए है. ऑफर फॉर सेल के जरिए एक भी शेयर इस आईपीओ में जारी नहीं किया गया. कंपनी आईपीओ के जरिए मिली राशि से बैंक की नकदी जरूरतों को पूरा करेगी.

कैसा रहा था आईपीओ के लिए रिस्पॉन्स

उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक के आईपीओ को निवेशकों द्वारा तगड़ा रिस्पांस मिला और कुल 102 गुना से ज्यादा का सब्सक्रिप्शन मिला है. क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल निवेशकों (QIB) ने अपने कोटे को 125.85 गुना तक सब्सक्राइब किया था. नॉन इंस्टीट्यूशनल निवेशकों (NII) को केवल 81.64 फीसदी का सब्सक्रिप्शन मिला है. रिटेल निवेशकों ने कुल 72.11 गुना और कंपनी के कर्मचारी कोटे को 16.58 गुना तक का सब्सक्रिप्शन मिला था.

कैसा है उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक का कारोबार

उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक के 26 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में कार्यरत है. कुल 830 ब्रांच में इसके 15,424 कर्मचारी काम करते हैं. मार्च 2023 के आंकड़ों के मुताबिक बैंक की 27 फीसदी से अधिक ब्रांच देश के ग्रामीण क्षेत्रों में है जहां बैंकिंग सेवाएं लोगों को पहले नहीं मिल पाती थी. बैंक साल 2016 से काम कर रहा है. 

ये भी पढ़ें

Stock Market Opening: शेयर बाजार में जबरदस्त गिरावट, सेंसेक्स 664 अंक टूटकर 66,907 पर खुला, 19800 पर निफ्टी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

5436 बैंक खाते और 10 करोड़ का फ्रॉड, कौन है Insta इन्फ्लुएंसर रोहन जाधव, हुआ अरेस्ट
5436 बैंक खाते और 10 करोड़ का फ्रॉड, कौन है Insta इन्फ्लुएंसर रोहन जाधव, हुआ अरेस्ट
Air India: टर्बुलेंस विवाद के बीच सैलरी हाइक पर Air India का बड़ा फैसला, CEO ने साफ की स्थिति
टर्बुलेंस विवाद के बीच सैलरी हाइक पर Air India का बड़ा फैसला, CEO ने साफ की स्थिति
8th Pay Commission: वेतन और पेंशन सिफारिशों को गति देने की तैयारी, बदले कंसल्टेंट नियम
8th Pay Commission: वेतन और पेंशन सिफारिशों को गति देने की तैयारी, बदले कंसल्टेंट नियम
Independence Day: आजादी के वक्त 1 रुपए में क्या-क्या खरीद सकते थे?
Independence Day: आजादी के वक्त 1 रुपए में क्या-क्या खरीद सकते थे?

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget