एक्सप्लोरर

Stock Market Opening: शेयर बाजार में जबरदस्त गिरावट, सेंसेक्स 664 अंक टूटकर 66,907 पर खुला, 19800 पर निफ्टी

Stock Market Opening: शेयर बाजार की शुरुआत में निफ्टी करीब 180 अंकों की गिरावट पर खुला है और सेंसेक्स एक फीसदी फिसल गया है. इंफोसिस में 8 फीसदी से ज्यादा गिरावट है पर बैंक निफ्टी रिकॉर्ड हाई पर रहा.

Stock Market Opening: शेयर बाजार की शुरुआत जबरदस्त गिरावट के साथ हुई है और सेंसेक्स-निफ्टी में जोरदार गिरावट के चलते ये अहम स्तरों से फिसल गए हैं. सेंसेक्स करीब एक फीसदी टूटकर खुला है और निफ्टी ठीक 19800 के लेवल तक नीचे आ गया है जो कल 20,000 के बेहद नजदीक पहुंचकर बंद हुआ था. 

कैसे खुला आज बाजार

बाजार खुलते समय बीएसई का 30 शेयरों वाला इंडेक्स सेंसेक्स 664.83 अंक यानी 0.98 फीसदी की गिरावट के साथ 66,907.07 के लेवल पर खुला है. इसके अलावा एनएसई का 50 शेयरों वाला इंडेक्स निफ्टी 178.70 अंक या 0.89 फीसदी की गिरावट के साथ 19,800.45 पर खुला है.

इंफोसिस का शेयर 8 फीसदी टूटा

इंफोसिस के शेयर में आज 8 फीसदी से ज्यादा गिरावट दर्ज की गई है और कल आए नतीजों में कंपनी ने रेवेन्यू गाइडेंस घटा दिया था जिसके असर से शेयर पर ये निगेटिव असर देखा गया है. अमेरिकी बाजारों में इंफोसिस का एडीआर भी जबरदस्त गिरावट के साथ दिखा था. 

बाजार में गिरावट लेकिन बैंक निफ्टी रिकॉर्ड ऊंचाई पर

बाजार भले ही आज गिरावट पर है लेकिन बैंक निफ्टी रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया है. 46,369.50 का नया हाई निफ्टी बैंक ने बनाया है और इसके 12 में से 10 शेयरों में उछाल के साथ कारोबार देखा जा रहा है.

सेंसेक्स और निफ्टी के शेयर

सेंसेक्स के 30 में से 14 शेयरों में तेजी के साथ कारोबार हो रहा है और 16 शेयरों में गिरावट दर्ज की जा रही है. निफ्टी के 50 में से 23 शेयरों में मजबूती देखी जा रही है और 26 शेयरों में गिरावट के साथ कारोबार हो रहा है. इसके अलावा 2 शेयर बिना किसी बदलाव के साथ कारोबार कर रहे हैं.

सेक्टोरल इंडेक्स का हाल

ऑटो, फाइनेंशियल सर्विसेज, मीडिया और पीएसयू बैंक सेक्टर के अलावा बाकी सभी सेक्टोरल इंडेक्स गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं. सबसे ज्यादा आईटी इंडेक्स 3.19 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है. वहीं कंज्यूमर ड्यूरेबल्स 0.84 फीसदी टूटे हैं और रियलटी शेयरों में करीब 0.5 फीसदी की कमजोरी है. 

प्री-ओपनिंग में कैसी रही थी बाजार की चाल

आज मार्केट की प्री-ओपनिंग में बीएसई का सेंसेक्स 588.18 अंक यानी 0.87 फीसदी की गिरावट के साथ 66983.72 के लेवल पर बना हुआ था. वहीं एनएसई का इंडेक्स निफ्टी 188.55 अंक या 0.94 फीसदी की उछाल के साथ 19790.60 के लेवल पर कारोबार कर रहा था.

ये भी पढ़ें

Utkarsh Small Finance Bank IPO: उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक की लिस्टिंग आज, निवेशकों को 50 फीसदी मुनाफे की उम्मीद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जोमैटो और स्विगी का दबदबा होगा खत्म? अगले महीने फूड डिलीवरी में एंट्री करेगा फ्लिपकार्ट
जोमैटो और स्विगी का दबदबा होगा खत्म? अगले महीने फूड डिलीवरी में एंट्री करेगा फ्लिपकार्ट
ईरान युद्ध की वजह से महंगाई की 'EMI' दे रही जनता, कैसे-कैसे कट रही आपकी जेब? ऐसे हो रहा नुकसान
ईरान युद्ध की वजह से महंगाई की 'EMI' दे रही जनता, कैसे-कैसे कट रही आपकी जेब? ऐसे हो रहा नुकसान
ट्रंप ने नहीं की कंगले पाकिस्तान की मदद, ऊपर से ठोक दिया 10% का नया टैरिफ; भारत पर भी साधा निशाना
ट्रंप ने नहीं की कंगले पाकिस्तान की मदद, ऊपर से ठोक दिया 10% का नया टैरिफ; भारत पर भी साधा निशाना
Gold-Silver Rate: सुबह-सवेरे सस्ता हुआ सोना, 1100 रुपये तक लुढ़का भाव; जानें अब कितनी रह गई 10 ग्राम की कीमत?
सुबह-सवेरे सस्ता हुआ सोना, 1100 रुपये तक लुढ़का भाव; जानें अब कितनी रह गई 10 ग्राम की कीमत?

वीडियोज

CJP Meets Govt. | Jantar Mantar Protest | Delhi में सरकार और Cockroach Janta Party के बीच बातचीत!
Jantar Mantar Protest | PM Modi On Paper Leak: मान गए वांगचुक...CJP का गेम ओवर? | Sonam Wangchuk
PM Modi On NEET | Jantar Mantar Protest: Paper Leak पर आने वाला है सख्त कानून! | Sonam | ABP
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: सरकार ने वांगचुक को मना लिया | JP Nadda
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: JP Nadda ने वांगचुक का ऐसे तुड़वाया अनशन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई? दिल्ली यूनिवर्सिटी ने छात्रों को जंतर मंतर जाने से रोका तो गुस्से में आए राहुल गांधी, जमकर सुनाया
तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई? दिल्ली यूनिवर्सिटी ने छात्रों को जंतर मंतर जाने से रोका तो गुस्से में आए राहुल गांधी, जमकर सुनाया
Bihar NEET Protest Live: मधेपुरा में सड़क पर उतरे NSUI के छात्र, नवादा में फ्लैग मार्च, RJD बोली- धर्मेंद्र प्रधान को हटाएं
मधेपुरा में सड़क पर उतरे NSUI के छात्र, नवादा में फ्लैग मार्च, RJD बोली- धर्मेंद्र प्रधान को हटाएं
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
Bihar Protest Viral Video: ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
29 साल के सऊदी प्रिंस की रहस्यमयी तरीके, लग्जरी होटल में ड्रग्स और शराब पार्टी के बाद मिला शव
29 साल के सऊदी प्रिंस की रहस्यमयी तरीके, लग्जरी होटल में ड्रग्स और शराब पार्टी के बाद मिला शव
'...अब फ्रेंड्स पर आ गए', पीएम मोदी के वीडियो पर बोले AAP के मनीष सिसोदिया
'...अब फ्रेंड्स पर आ गए', पीएम मोदी के वीडियो पर बोले AAP के मनीष सिसोदिया
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
Embed widget