एक्सप्लोरर

IRCTC में बिना लॉगिन किए जानें, ट्रेन में टिकट मिलेगा या नहीं

इस वेबसाइट की खासियत यह है कि इसमें बिना लॉगिन किए ट्रेन में टिकट की उपलब्धता का पता लगाया जा सकेगा. नए तेवर में लॉच किए गए इस वेबसाइट को फोन और कंप्यूटर दोनों ही डिवाइसों में इस्तेमाल करने में आसानी होगी.

नई दिल्ली: भारतीय रेलवे के द्वारा लॉच किए गए नेक्स्ट जेनरेशन आईआरसीटीसी इ-टिकटिंग वेबसाइट्स से यात्रियों के लिए ट्रेन टिकट कटाना आसान हो जाएगा. इस वेबसाइट की खासियत यह है कि इसमें बिना लॉगिन किए ट्रेन में टिकट की उपलब्धता का पता लगाया जा सकेगा. नए तेवर में लॉच किए गए इस वेबसाइट को फोन और कंप्यूटर दोनों ही डिवाइसों में इस्तेमाल करने में आसानी होगी. आईआरसीटीसी के पुराने लिंक पर ही क्लिक करके यूजर नए वेबसाइट पर जा पाएंगे. यूजर को अलग से कहीं जाने की जरूरत नहीं है. आने वाले महीने त्योहारों से भरे होंगे. ऐसे समय में लॉन्च किए गए इस वेबसाइट से लोगों को टिकट कटाने, खाली सीटों को चैक करने में काफी सहूलियत होगी. वैसे भी भारतीय रेल फेस्टिव सीजन में भीड़ के लिए मशहूर है. ऐसे में ट्रेन से अपने परिजनों और चाहने वालों से मिलने के इच्छुक लोगों के लिए जरूरी है कि वह टिकट बुक करते समय कुछ बातों का ख्याल रखें, जिससे उन्हें अपनों के पास पहुंचने में दिक्कत न हों. 1. नए वेबसाइट में टिकट कंफर्म होगा कि नहीं की उलझनों में उलझे लोगों के लिए खुशखबरी है. वेबसाइट में टिकट कंफर्म होने की संभावना कितनी है यह बताया जाएगा. इस सुविधा के आने से लोगों को टिकट लेने से पहले एक तरह का अंदाजा रहेगा कि उनका टिकट कंफर्म होगा कि नहीं. 2. ऐसे यात्री जिन्हें काम के सिलसिले में अधिक सफर करना पड़ता है उन्हें भी रेलवे ने तोहफा दिया है. अब ऐसे लोग महीने में 12 टिकट एक लॉगिन आईडी से कटा पाएंगे. अगर टिकट कटाने वाले का आईआरसीटीसी अकाउंट आधार से लिंक नहीं है तो वह छह टिकट से अधिक नहीं कटा पाएंगे. 3. अगर आप ट्रेन में केटरिंग सर्विस वालों के द्वारा अधिक पैसे लेने को लेकर चिंतित हैं तो उसके लिए भी रेलवे ने समाधान निकाला है. "मेन्यू ऑन रेल" नामक एप पर जाकर ट्रेन में उपलब्ध भोज्य पदार्थ और उसकी कीमतों के बारे में जाना जा सकेगा. इस एप की मदद से लोगों को खाद्य पदार्थों की सही कीमतों का पता रहेगा, जिससे सफर के दौरान यात्रियों से अधिक पैसा नहीं लिया जा सकेगा. 4. पसंद की ट्रेन में समय रहते टिकट बुक नहीं कर पाने वाले यात्रियों को भी रेलवे की नई वेबसाइट पर मदद का रास्ता उपलब्ध कराया गया है. विकल्प नाम की इस सेवा के जरिए यात्रियों को रेलवे समान रूट पर दूसरे ट्रेनों में कंफर्म टिकट उपलब्ध कराएगा. 5. भारतीय रेलवे यात्रियों को कंफर्म टिकट कैंसिल करने की स्थिति में पैसे वापस भी करता है. पर इसके लिए जरूरी है कि यात्री इन चीजों का ध्यान रखें. चार्ट बनने से पहले मतलब ट्रेन के खुलने से चार घंटे पहले कंफर्म टिकट कैंसिल करा लें. ऐसा नहीं करने की स्थिति में पैसे वापस नहीं होंगे. तत्काल टिकट के रद्द कराने की स्थिति में पैसे वापस नहीं किए जाते हैं. आरएसी (रिजर्वेशन एगेंस्ट कैंसिलेशन) टिकट होने की स्थिति में पैसे वापस पाने के लिए यात्रियों को ट्रेन खुलने से आधे घंटे पहले टिकट रद्द कराना आवश्यक है. प्रीमियम स्पेशल ट्रेनों में टिकट कैंसिल नहीं होता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फ्रांस में 158 रुपए लीटर है दूध, पेट्रोल के दाम 200 पार, किस देश में रहना है ज्यादा महंगा?
फ्रांस में 158 रुपए लीटर है दूध, पेट्रोल के दाम 200 पार, किस देश में रहना है ज्यादा महंगा?
ट्रक ड्राइवरों को राहत, GST जांच का नियम बदला, तमिलनाडु बना पहला राज्य
ट्रक ड्राइवरों को राहत, GST जांच का नियम बदला, तमिलनाडु बना पहला राज्य
इंजीनियरिंग छोड़ Rapido में चला रहा बाइक, रोज 4000 कमा रहा शख्स
इंजीनियरिंग छोड़ Rapido में चला रहा बाइक, रोज 4000 कमा रहा शख्स
सोने-चांदी की कीमतों में फिर आएगा उतार-चढ़ाव? जानें क्या है आज गोल्ड- सिल्वर का ताजा रेट
सोने-चांदी की कीमतों में फिर आएगा उतार-चढ़ाव? जानें क्या है आज गोल्ड- सिल्वर का ताजा रेट

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल के पीएम नेतन्याहू का टूटा अमेरिका से भरोसा, कहा- भारत से...'
इजरायल के पीएम नेतन्याहू का टूटा अमेरिका से भरोसा, कहा- भारत से...'
कांग्रेस में शामिल हुए जुबिन नौटियाल के पिता, कुमारी शैलजा बोलीं- मन मारकर BJP में गए
कांग्रेस में शामिल हुए जुबिन नौटियाल के पिता, कुमारी शैलजा बोलीं- मन मारकर BJP में गए
'प्रिंटेड डेटा, SIR की सीमा, फॉर्म 6...', चुनाव आयोग ने करीब एक महीने में क्या क्या बदला?
'प्रिंटेड डेटा, SIR की सीमा, फॉर्म 6...', चुनाव आयोग ने करीब एक महीने में क्या क्या बदला?
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले तीनों शूटर कोटा से गिरफ्तार, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कोटा से गिरफ्तार हुए तीनों शूटर, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
मुझे उल्टी आती है... धोनी ने झूला झूलने से किया मना, अनंत अंबानी के साथ मेले का वीडियो वायरल
मुझे उल्टी आती है... धोनी ने झूला झूलने से किया मना, अनंत अंबानी के साथ मेले का वीडियो वायरल
फ्रांस की हिंसा पर ईरान ने दी चेतावनी, अराघची बोले- 'मिस्टर मैक्रों, अब...'
फ्रांस की हिंसा पर ईरान ने दी चेतावनी, अराघची बोले- 'मिस्टर मैक्रों, अब...'
ED ने लुधियाना के पुलिस कमिश्नर को भेजा समन, CM के वायरल वीडियो से जुड़ा मामला
ED ने लुधियाना के पुलिस कमिश्नर को भेजा समन, CM के वायरल वीडियो से जुड़ा मामला
नर्मदापुरम: रेलवे स्टेशन के बाहर कार में मिले 2 बच्चों के शव, पिता की ट्रेन से कटकर मौत
नर्मदापुरम: रेलवे स्टेशन के बाहर कार में मिले 2 बच्चों के शव, पिता की ट्रेन से कटकर मौत
Embed widget