एक्सप्लोरर

US Fed Rate Hike: अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने फिर बढ़ाई ब्याज दरें, 22 साल के उच्च स्तर पर पहुंची

US Federal Reserve Hike Rates: अमेरिकी फेडरल रिजर्व के ब्याज दरों में बढ़ोतरी करने का सिलसिला जारी है और इसने फिर बेंचमार्क लैंडिंग रेट को बढ़ाया है. अब ये 5.25-5.50 फीसदी की रेंज में आ गई हैं.

US Federal Reserve Hike Rates: अमेरिकी फेडरल रिजर्व (US Federal Reserve) की कल की बैठक में एक बार फिर ब्याज दरें बढ़ा दी गई हैं और ये 22 साल के उच्च स्तर पर पहुंच गई हैं. FOMC की बैठक में बेंचमार्क लैंडिंग रेट में 25 बेसिस पॉइंट का इजाफा किया गया है और ये 5.25-5.50 की रेंज में आ गई हैं. इससे पहले साल 2001 में फेड की ब्याज दरें इस स्तर के करीब थीं और 2001 के बाद से ये उच्चतम स्तर पर हैं. अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने देश में बढ़ती महंगाई से निपटने के लिए ये फैसला किया है.

12 बैठकों में से 11 में बढ़ी ब्याज दरें

आर्थिक जानकारों को पहले ही अनुमान था कि इस बार फेडरल रिजर्व एक बार फिर ब्याज दरों में इजाफा करेगा और ऐसा ही हुआ. ये फेडरल रिजर्व की 12 बैठकों में से 11 बार है जब बेंचमार्क लैंडिंग रेट्स में इजाफा किया गया है. पिछले साल यानी मार्च 2022 के बाद से हुई 12 बैठकों में से 11 में यूएस फेड ने ब्याज दरों में इजाफा किया है. 

जून की बैठक में ही मिल गए थे संकेत

पिछले साल से ही अमेरिकी फेड ने ब्याज दरों में इजाफे का सिलसिला शुरू किया था और यहां मॉनेटरी पॉलिसी को कड़े करने के तहत ये फैसले लिए जा रहे हैं. फेडरल ओपन मार्केट कमिटी (FOMC) जो ब्याज दरों को तय करती है, उसने जून 2023 की बैठक में इसके संकेत दिए थे और उस समय रेट्स में इजाफा नहीं किया था. हालांकि अब ये साफ है कि एफओएमसी की सितंबर बैठक में भी ब्याज दरों के बढ़ाने का सिलसिला जारी रह सकता है.

फेड प्रमुख ने क्या कहा

फेडरल रिजर्व के प्रमुख जेरोम पॉवेल ने दो दिवसीय मीटिंग खत्म होने के बाद बुधवार को कहा कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व तब तक ब्याज दरों में इजाफा करना जारी रखेगा, जब तक अमेरिका में महंगाई दर उनके पूर्व निर्धारित 2 फीसदी के लक्ष्य के अंदर नहीं आ जाती है. वहीं अमेरिकी फेडरल रिजर्व बैंक की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि FOMC अपने पहले के ऐलान के मुताबिक ट्रेजरी सिक्योरिटीज में अपनी होल्डिंग्स को कम करना जारी रखेगी. 

ये भी पढ़ें

JFSL-BlackRock JV: जियो फाइनेंशियल सर्विसेज ने किया ब्लैकरॉक के साथ करार, एसेट मैनेजमेंट के लिए बना ज्वाइंट वेंचर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चीनी, प्याज, तेल और दाल सब महंगा, रक्षाबंधन से पहले क्यों बढ़ रही महंगाई?
चीनी, प्याज, तेल और दाल सब महंगा, रक्षाबंधन से पहले क्यों बढ़ रही महंगाई?
माल ढुलाई में बड़ा बदलाव, दिल्ली-NCR में डीजल और CNG लोडिंग गाड़ियों पर ब्रेक
माल ढुलाई में बड़ा बदलाव, दिल्ली-NCR में डीजल और CNG लोडिंग गाड़ियों पर ब्रेक
1 सितंबर से हलवाई और बेकरी वालों के लिए नया नियम: 15 दिन से ज्यादा चीनी जमा की तो नपेंगे
1 सितंबर से हलवाई और बेकरी वालों के लिए नया नियम: 15 दिन से ज्यादा चीनी जमा की तो नपेंगे
YouTube से कमाई नहीं है टैक्स फ्री, 31 अगस्त तक कर डालें ये काम; वर्ना जुर्माने के लिए रहें तैयार
YouTube से कमाई नहीं है टैक्स फ्री, 31 अगस्त तक कर डालें ये काम; वर्ना जुर्माने के लिए रहें तैयार

वीडियोज

Bollywood News: कंगना रनौत और तापसी पन्नू में फिर छिड़ी जंग! 'सस्ती कॉपी' तंज पर बरसीं विवादों की क्वीन (23-08-26)
YRKKH: 💗Mayra और Mukti ने एक-दूसरे को बांधी राखी, दिखा बहनों का अटूट प्यार! #sbs
Jantar Mantar | Reservation Reform Protest: आरक्षण पर RHA संस्थापक का ON कैमरा बड़ा खुलासा! | ABP
Action on Jaipur School | Breaking News: जहां हुई ABP के पत्रकार से बदतमीजी.. उसी पर चला हंटर!
Bihar Politics: Chirag Paswan की पार्टी के विधायक के घर छापेमारी। Chirag Paswan।Breaking

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
यूपी: 'भ्रामक तरीके से...', राष्ट्रगान वाले वीडियो पर सतीश महाना ने दी सफाई
यूपी: 'भ्रामक तरीके से...', राष्ट्रगान वाले वीडियो पर सतीश महाना ने दी सफाई
'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म, 'पेद्दी'-'द राजा साब' का तोड़ा रिकॉर्ड
'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म
शुभमन गिल ने रचा इतिहास, तोड़ दिया विराट कोहली के सबसे ज्यादा रन का रिकॉर्ड
शुभमन गिल ने रचा इतिहास, तोड़ दिया विराट कोहली के सबसे ज्यादा रन का रिकॉर्ड
तमिलनाडु में थलपति विजय का शराब को लेकर बड़ा एक्शन, दिए ये आदेश
तमिलनाडु में थलपति विजय का शराब को लेकर बड़ा एक्शन, दिए ये आदेश
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
शाहरुख खान के मन्नत में काम करता हेल्पर, वायरल किया बेडरूम का वीडियो
शाहरुख खान के मन्नत में काम करता हेल्पर, वायरल किया बेडरूम का वीडियो
क्या होती हैं लाल रोशनी वाली टॉर्च? जानें किन जगहों पर होता है इनका यूज
क्या होती हैं लाल रोशनी वाली टॉर्च? जानें किन जगहों पर होता है इनका यूज
Embed widget