एक्सप्लोरर

JFSL-BlackRock JV: जियो फाइनेंशियल सर्विसेज ने किया ब्लैकरॉक के साथ करार, एसेट मैनेजमेंट के लिए बना ज्वाइंट वेंचर

JFSL-BlackRock JV Update: इस साझेदारी के जरिए दोनों ही कंपनी एसेट मैनेजमेंट इंडस्ट्री में जोरदार तरीके से उतरने जा रही है.

Jio Financial Services-BlackRock JV:  रिलायंस इंडस्ट्रीज की फिनटेक कंपनी जियो फाइनेंशियल सर्विसेज ने देश के एसेट मैनेजमेंट इंडस्ट्री में उतरने के लिए दिग्गज इंटरनेशनल इंवेस्टमेंट फर्म ब्लैकरॉक के साथ करार किया है. जेएफएसएल ने ब्लैकरॉक के साथ मिलकर जियो ब्लैकरॉक नाम से ज्वाइंट वेंचर बनाने का निर्णय लिया है जिसमें दोनों ही कंपनी की 50-50 फीसदी हिस्सेदारी होगी. इस साझेदारी के जरिए कंपनी देश के करोड़ों निवेशकों के लिए टेक इनेबल्ड, अफोर्डेबल इवेस्टमेंट सोल्यूशंस लेकर आएगी. 

जियो ब्लैकरॉक की ये साझेदारी ब्लैकरॉक की गहरी विशेषज्ञता, इवेस्टमेंट मैनेजमेंट में टैलेंट, रिस्क मैनेजमेंट, टेक्नोलॉजी तक पहुंच, ऑपरेशन, स्केल, बाजारों में पूंजी के संचालन में बौद्धिकता लेकर आती है. जबकि जियो फाइनेंशियल सर्विसेज स्थानीय बाजार की समझ, डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर क्षमता, अपने साथ लेकर आता है. जियो और ब्लैकरॉक दोनों ही शुरुआती दौर में अपनी अपनी ओर से 150 मिलियन डॉलर इस ज्वाइंट वेंचर में निवेश करेंगे. 

इस साझेदारी पर एपीएसी, ब्लैकरॉक के अध्यक्ष और प्रमुख राचेल लॉर्ड (Rachel Lord) ने कहा कि भारत में बहुत बड़ा अवसर बढ़ती समृद्धि, अनूकुल डेमोग्राफिक्स, डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन बाजार को नया आकार दे रहा है. उन्होंने कहा कि जियो फाइनेंशियल के साथ भारत के एसेट मैनेजमेंट इंडस्ट्री के साथ करार कर फाइनेंशियल फ्यूचर में क्रांतिकारी बदलाव लाने के लिए हम उत्साहित हैं. 

जेएफएस के प्रेसीडेंट और सीईओ हितेश सेठिया ने कहा कि जेएफएस और ब्लैकरॉक के बीच ये एक रोमांचक साझेदारी है. उन्होंने कहा कि ब्लैकरॉक सबसे सम्मानित एसेट मैनेजमेंट कंपनियों में से एक है. इस साझेदारी से ब्लैकरॉक की गहरी विशेषज्ञता का लाभ मिलेगा. साथ ही निवेश और जोखिम प्रबंधन प्रोडक्ट्स की डिजिटल डिलीवरी को बढ़ावा देने के लिए जेएफएस की विशेषज्ञता का लाभ मिलेगा.  उन्होंने कहा कि जियो-ब्लैकरॉक रेग्यूलेटरी और वैधानिक मंजूरी मिलने के बाद ऑपरेशन को लॉन्च करेगी. कंपनी की अपनी मैनेजमेंट टीम होगी. 

आपको बता दें आज ही रिलायंस स्ट्रैटजिक इंवेस्टमेंट लिमिटेड का नाम बदलकर अब जियो फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड किया गया है. रिलायंस इंडस्ट्रीज से डिमर्जर के बाद जियो फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड अलग हुई है. कंपनी बड़े पैमाने पर फाइनेंशियल सेक्टर में कदम रखने जा रही है. 

ये भी पढ़ें 

RBI MPC Meeting: टमाटर, चावल, अरहर दाल की महंगाई ने तोड़ी कमर, अब नहीं मिलेगी महंगी EMI से भी राहत!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Share Market: पस्त हुआ शेयर बाजार, कच्चे तेल में उबाल का दिख रहा असर; सेंसेक्स-निफ्टी फिसले
पस्त हुआ शेयर बाजार, कच्चे तेल में उबाल का दिख रहा असर; सेंसेक्स-निफ्टी फिसले
रॉकेट की स्पीड से भाग रहा क्रूड ऑयल, पहुंचा 100 डॉलर के करीब; जानें भारत पर क्या होगा असर?
रॉकेट की स्पीड से भाग रहा क्रूड ऑयल, पहुंचा 100 डॉलर के करीब; जानें भारत पर क्या होगा असर?
LPG Rate Today: आ गया मुंबई से भोपाल तक सिलेंडर के रेट पर अपडेट, जानें कहां सबसे ज्यादा कम है कीमत?
आ गया मुंबई से भोपाल तक सिलेंडर के रेट पर अपडेट, जानें कहां सबसे ज्यादा कम है कीमत?
Petrol-Deisel Rate: चढ़ा या गिरा? जानें कितने में मिलेगा आज 1 लीटर पेट्रोल, डीजल की भी जानें कीमत
चढ़ा या गिरा? जानें कितने में मिलेगा आज 1 लीटर पेट्रोल, डीजल की भी जानें कीमत

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पेपर लीक के दोषियों को सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर आया CJP का पहला रिएक्शन 
'पेपर लीक के दोषियों को सजा के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर CJP का रिएक्शन 
'हमारे प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
'प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर गड्ढों का मामला संसद पहुंचा, सरकार बोली- 'ठेकेदार ने अपने खर्च पर...'
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर गड्ढों का मामला संसद पहुंचा, सरकार बोली- 'ठेकेदार ने अपने खर्च पर...'
स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट के सपोर्ट में सलमान खान ने उठाई आवाज तो खुश हुए फैंस, बोले- 'भाईजान हैं रियल दबंग'
स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट के सपोर्ट में सलमान खान ने उठाई आवाज तो खुश हुए फैंस, बोले- 'रियल दबंग'
ZIM vs IND: हरारे में टीम इंडिया का रिकॉर्ड मजबूत, लेकिन पिच पर बल्लेबाजों की होगी कड़ी परीक्षा
ZIM vs IND: हरारे में टीम इंडिया का रिकॉर्ड मजबूत, लेकिन पिच पर बल्लेबाजों की होगी कड़ी परीक्षा
असम में बाढ़ से तबाही, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शिवसागर, चराइदेव और जोरहाट का किया दौरा, 100 लोग अब भी लापता
असम में बाढ़ से तबाही, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शिवसागर, चराइदेव और जोरहाट का किया दौरा, 100 लोग अब भी लापता
Delhi Weather: दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
Video: कर्मचारी को देनी थी नई स्कूटी, ऑफिस के अंदर ही सीईओ ने ली राइड- वीडियो वायरल
कर्मचारी को देनी थी नई स्कूटी, ऑफिस के अंदर ही सीईओ ने ली राइड- वीडियो वायरल
Embed widget