एक्सप्लोरर

US Share Market: ब्याज दर में कटौती के बाद अमेरिकी शेयर बाजार ने बनाया रिकॉर्ड, सेंसेक्स-निफ्टी पर होगा ये असर!

US Fed Rate Cut: फेडरल रिजर्व ने ब्याज दर में 0.50 फीसदी की कटौती करने का ऐलान किया, जिसके बाद वॉल स्ट्रीट में जबरदस्त तेजी देखी गई और अमेरिकी बाजार नए रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच गए...

अमेरिकी सेंट्रल बैंक फेडरल रिजर्व के द्वारा ब्याज दर में कटौती का महीनों लंबा इंतजार समाप्त हो चुका है. फेडरल रिजर्व ने बाजार की उम्मीद से बढ़कर ब्याज दर में 0.50 फीसदी की बड़ी कटौती कर दी है. उसके बाद अमेरिकी शेयर बाजार बुधवार को नए रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच गए. हालांकि बाद में बाजार गिरावट का शिकार हो गया.

इंट्राडे में बना दिया नया रिकॉर्ड हाई

फेडरल रिजर्व के ऐलान से पहले अमेरिकी बाजार में वोलेटाइल कारोबार हो रहा था और प्रमुख सूचकांक 1 फीसदी से ज्यादा के दायरे में ऊपर-नीचे हो रहे थे. ब्याज दरें कम होने का ऐलान सामने आने के बाद एक समय अमेरिकी बाजार नए रिकॉर्ड बनाने में कामयाब हो गए. डाउ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज और एसएंडपी 500 इंडेक्स 1 फीसदी के आस-पास की तेजी के साथ नए उच्च स्तर तक पहुंच गए.

हल्के नुकसान में बंद हुआ अमेरिकी बाजार

हालांकि बाजार इस मोमेंटम को बरकरार नहीं रख पाया और बाद में नुकसान में बंद हुआ. कारोबार समाप्त होने के बाद डाउ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 0.25 फीसदी की हल्की गिरावट के साथ 41,503.10 अंक पर बंद हुआ. इसी तरह एसएंडपी 500 इंडेक्स 0.29 फीसदी लुढ़ककर 5,618.26 अंक पर और नास्डैक कंपोजिट 0.31 फीसदी गिरकर 17,573.30 अंक पर बंद हुआ.

लगातार 7 दिनों से आ रही थी तेजी

उससे पहले फेडरल रिजर्व के चेयरमैन जेरोम पॉवेल ने नीतिगत ऐलान किया. उन्होंने बताया कि फेडरल रिजर्व ने ब्याज दर को 50 बेसिस पॉइंट यानी 0.50 फीसदी कम करने का फैसला लिया है. बाजार को 0.25 फीसदी की कटौती की उम्मीद थी. फेडरल रिजर्व के द्वारा ब्याज दर में कटौती की उम्मीद से बाजार में रैली देखी जा रही थी. अमेरिकी बाजार लगातार सात दिनों से मजबूत हो रहे थे. एनालिस्ट का मानना है कि ब्याज दर में कटौती को बाजार पहले ही डाइजेस्ट कर चुका है.

अच्छी शुरुआत कर सकता है बाजार

फेडरल रिजर्व के फैसले का असर आज घरेलू शेयर बाजार पर भी दिख सकता है. बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी में आज अच्छी शुरुआत के संकेत मिल रहे हैं. बाजार खुलने से पहले गिफ्ट सिटी में निफ्टी का वायदा करीब 30 अंक के प्रीमियम में कारोबार कर रहा है.

ये भी पढ़ें: अमेरिका में घट गईं ब्याज दरें, 4 साल बाद हुआ ऐतिहासिक फैसला, अब क्या करेगा आरबीआई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पाकिस्तान ने फिर बढ़ाया बैन, भारतीयों विमानों के लिए बंद रहेगा एयरस्पेस!
Pakistan News: पाकिस्तान ने फिर बढ़ाया बैन, भारतीयों विमानों के लिए बंद रहेगा एयरस्पेस!
स्पाइसजेट पर क्यों लगा लाखों का जुर्माना? दिवालिया कार्रवाई पर बड़ा अपडेट
SpiceJet Insolvency Case: स्पाइसजेट पर क्यों लगा लाखों का जुर्माना? दिवालिया कार्रवाई पर बड़ा अपडेट
एक दिन में चांदी 5730 रुपए सस्ती, सोना भी धड़ाम, आपके शहर में क्या है गोल्ड-सिल्वर का रेट
Gold- Silver Rate: एक दिन में चांदी 5730 रुपए सस्ती, सोना भी धड़ाम, आपके शहर में क्या है गोल्ड-सिल्वर का रेट
चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
Sugar Price News: चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडोनेशिया में 5.7 तीव्रता का भूकंप, झटकों का सिलसिला जारी
इंडोनेशिया में 5.7 तीव्रता का भूकंप, झटकों का सिलसिला जारी
पटना: BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली का खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अरेस्ट
पटना: BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली का खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अरेस्ट
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, मुश्किल दौर याद कर छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
Sugar Price News: चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
Cow Dung Online Business: गोबर के उपलों को ऐसे बेचें ऑनलाइन, होगी तगड़ी कमाई
गोबर के उपलों को ऐसे बेचें ऑनलाइन, होगी तगड़ी कमाई
Embed widget