एक्सप्लोरर

US Election 2024: अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में सट्टा बाजार का दांव ट्रंप या हैरिस में से किस पर, संकेत हैरान कर देंगे

US Election 2024: अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के नतीजों के लिए वोटों की गिनती में डोनाल्ड ट्रंप और कमला हैरिस के बीच जोरदार मुकाबला हो रहा है. सट्टा बाजार किस उम्मीदवार पर दांव लगा रहा है, ये यहां जानें-

US Election 2024: दुनिया के सबसे शक्तिशाली राष्ट्र और आर्थिक महाशक्ति अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव के नतीजों के लिए वोटों की गिनती हो रही है. डोनाल्ड ट्रंप और कमला हैरिस के बीच अभी कांटे की टक्कर देखी जा रही है. अमेरिकी मीडिया के फॉक्स न्यूज के मुताबिक डोनाल्ड ट्रंप 111 और कमला हैरिस 72 वोटों के साथ राष्ट्रपति चुनाव में एक दूसरे का सामना कर रहे हैं. ऐसे में सट्टा बाजार का जो संकेत है, उस पर चुनावी रणनीतिज्ञों की नजर है क्योंकि ये पहले ही सटीक अनुमान के साथ नतीजों की भविष्यवाणी करता है जिस पर बड़ी संख्या में राजनीति के साथ-साथ शेयर बाजारों की घटनाएं भी निर्भर करती हैं.

अमेरिकी एग्जिट पोल में कैसा था अनुमान

अमेरिकी एग्जिट पोल ने पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और उपराष्ट्रपति कमला हैरिस के बीच कड़े मुकाबले की भविष्यवाणी की थी. अनुमानों के मुताबिक और सट्टा बाजार के संकेतों के मुताबिक ऐसा ही होने का ज्यादा इशारा मिल रहा है. ताजा समाचार के मुताबिक रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप ने 24 राज्य जीते और 6 में वो आगे चल रहे हैं. उनकी प्रतिस्पर्धी कमला हैरिस ने 13 राज्य जीते हैं और 5 में आगे चल रही हैं.

अमेरिका के एग्जिट पोल अनुमान की तर्ज पर सट्टा बाजार का रुख!

एक्जिट पोल की भविष्यवाणियां सट्टा बाजार को सही लगती हैं. अमेरिकी राजनीतिक सट्टेबाजी प्लेटफार्मों ने हैरिस के मुकाबले रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रम्प के जीतने की ज्यादा उम्मीद जताई है और लेटेस्ट रुझानों के मुताबिक पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति कमला हैरिस से आगे निकल चुके हैं. 

US के सट्टा बाजार के प्रमुख प्लेटफॉर्म किस पर लगा रहे दांव

सट्टेबाजी के लिए अमेरिका में लोकप्रिय पॉलिटिकल प्लेटफॉर्म पॉलीमार्केट और कलशी हैं जिनमें से दोनों मंचों पर कमोबेश एक जैसी संभावना बनती दिख रही है.

पॉलीमार्केट का सट्टा बाजार 

पॉलिटिकल बेटिंग ऐप या प्लेटफॉर्म पॉलीमार्केट ने वोटिंग बंद होने से ठीक पहले हैरिस के खिलाफ ट्रम्प के जीतने का लगभग 61 फीसदी अनुमान लगाया था लेकिन तब से यह आंकड़ा बढ़कर 71 फीसदी हो गया है.

कलशी का सट्टा बाजार

लोकप्रिय पॉलिटिकल प्लेटफॉर्म में से एक कलशी पर डोनाल्ड ट्रम्प के राष्ट्रपति पद हासिल करने की संभावना ज्यादा है. वोटिंग बंद होने से पहले ये ट्रंप के जीतने की संभावना 57 फीसदी बता रहा था जो अब से एक घंटे पहले बढ़कर 67 परसेंट पर आ गई है. 

प्रेडिक्टइट पर ट्रंप के शेयर उछले

इन्हीं रुझानों और नतीजों के बीच ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म प्रेडिक्टइट पर ट्रंप के शेयर अब 65 सेंट पर कारोबार कर रहे हैं, जो पहले दिन के 54 सेंट से ज्यादा हैं. ये भी अमेरिकी चुनावों में ट्रंप के जीतने की ओर का ही इशारा कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें

Stock Market Opening: ट्रंप की वापसी के संकेत से भारतीय शेयर बाजार में तेजी, निफ्टी 24300 के ऊपर खुला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Food Delivery: आसमान से होगी खाने की डिलीवरी, Uber Eats ने मिलाया Zipline से हाथ
आसमान से होगी खाने की डिलीवरी, Uber Eats ने मिलाया Zipline से हाथ
बिना OTP शेयर किए कटे 9854 रुपए, कोर्ट ने बैंक को सिखाया सबक
बिना OTP शेयर किए कटे 9854 रुपए, कोर्ट ने बैंक को सिखाया सबक
FDA पर उल्टा पड़ा दांव, दुकान सील करने पर लगा 5 लाख का जुर्माना
FDA पर उल्टा पड़ा दांव, दुकान सील करने पर लगा 5 लाख का जुर्माना
Airtel बैंक से सुनील मित्तल का इस्तीफा, अब कौन संभालेगा कमान?
Airtel बैंक से सुनील मित्तल का इस्तीफा, अब कौन संभालेगा कमान?

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget