एक्सप्लोरर

पहली बार इतिहास में खतरे में अमेरिकी साख! रेटिंग एजेंसी की कटौती का भारत और दुनिया पर क्या असर?

US Credit Rating Downgrade: क्रेडिट रेटिंग एजेंसी की तरफ से अमेरिकी रेटिंग को घटाने की सबसे बड़ी वजह है बढ़ता हुआ कर्ज. मूडी का कहना है कि पिछले करीब एक दशक में तेजी के साथ अमेरिका का ऋण बढ़ा है.

US Credit Rating Downgrade: दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था अमेरिका के इतिहास में ऐसा पहली बार देखने को मिला है कि जब तीन प्रमुख रेटिंग एजेंसियों ने उसकी रेटिंग में कटौती की है. यानी उसे टॉप टियर क्रेडिट रेटिंग नहीं दी गई. मूडी ने अमेरिकी सॉवरेन क्रेडिट रेटिंग को 'AAA' से घटाकर 'Aa1' कर दिया है. सबसे दिलचस्प बात ये है कि साल 1919 से ही मूडी की तरफ से अमेरिका को टॉप रेटिंग दी जा रही थी. हालांकि, जरूर 2023 में उसने अमेरिका को निगेटिव आउटलुक दिया था.

इसी तरह से एसएंडपी ग्लोबल रेटिंग ने साल 2011 में अमेरिका से 'AAA' की रेटिंग को हटा दिया था, जबकि फिच रेटिंग भी 2023 के अगस्त से अमेरिका की रेटिंग को घटाकर ट्रिपल 'ए' से 'AA+' कर दिया था.

बढ़ते कर्ज से घटी रेटिंग

दरअसल, क्रेडिट रेटिंग एजेंसी की तरफ से अमेरिकी रेटिंग को घटाने की सबसे बड़ी वजह है बढ़ता हुआ कर्ज. मूडी का कहना है कि पिछले करीब एक दशक में तेजी के साथ अमेरिका का कर्ज बढ़ा है. साल 2024 में अमेरिका का ऋण करीब 35 ट्रिलियन डॉलर से ज्यादा हो गया था, जबकि उसकी जीडीपी ही करीब 29 ट्रिलियन डॉलर है.

मूडी का ऐसा अनुमान है कि अमेरिकी का सरकारी घाटा यानी फेडरल डेफिसिट 2035 तक जीडीपी के 9 प्रतिशत तक आ सकता है. पिछले साल ये 6.4 प्रतिशत था. ऐसे में सवाल उठ रहा है कि आखिर रेटिंग एजेंसियों की तरफ से अमेरिका की रेटिंग घटाने का आखिर भारत और दुनिया के बाकी देशों पर क्या कुछ असर पड़ सकता है?

क्या असर?

रेटिंग एजेंसी की तरफ से इस तरह रेटिंग गिराने की वजह से अमेरिकी सरकार को पहले के मुकाबले ज्यादा ब्याज देना पड़ सकता है. किसी देश या कंपनी की रेटिंग को देखकर ही निवेशक ये तय करते हैं कि कितना कर्ज देना सुरक्षित हो पाएगा. इसके अलावा, इस वक्त भारताय बाजार में विदेश निवेशकों को भरोसा बना हुआ है. लेकिन वैश्विक निवेशकों का अगर रुझान बदलता है तो फिर इसके भारतीय बाजार में भी नुकसान देखने को मिल सकता है. कुल मिलाकर अब अमेरिका को अपनी रेटिंग को दुरुस्त करने के लिए अपने कर्ज और घाटे को कम करना होगा. 

ये भी पढ़ें: एक लाख का 5 साल में बना 4.99 करोड़, इस मल्टीबैगर स्टॉक ने दिया 44,999 प्रतिशत का जबरदस्त रिटर्न

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

FDA ने शुरू किया QR कोड वाला सिस्टम, दवा और खाने से जुड़ी शिकायतें होंगी दर्ज
FDA ने शुरू किया QR कोड वाला सिस्टम, दवा और खाने से जुड़ी शिकायतें होंगी दर्ज
Xप्लेन: इलायची के नाम पर पान मसाला? 'सरोगेट' के खेल में फंसे शाहरूख, अजय और टाइगर
इलायची के नाम पर पान मसाला? 'सरोगेट' के खेल में फंसे शाहरूख, अजय और टाइगर
छोटे दुकानदार हैं यूपीआई के असली हीरो, डिजिटल पेमेंट पर आई सरकारी रिपोर्ट
छोटे दुकानदार हैं यूपीआई के असली हीरो, डिजिटल पेमेंट पर आई सरकारी रिपोर्ट
छप्पड़फाड़ होगी कमाई! आज निवेश के लिए खुल रहे 2 IPO, चेक करें GMP
छप्पड़फाड़ होगी कमाई! आज निवेश के लिए खुल रहे 2 IPO, चेक करें GMP

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्र आंदोलन: राहुल की सोरेन को चिट्ठी, कहा- 'व्यक्तिगत तौर पर...'
छात्र आंदोलन: राहुल की सोरेन को चिट्ठी, कहा- 'व्यक्तिगत तौर पर...'
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स, एक ने तो मांगी माफी, करोड़ों दान में दिए
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
Pressure Cooker Gasket Hack: प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
Embed widget