एक्सप्लोरर

UPI Transactions: यूपीआई ट्रांजेक्शन ने बनाया नया रिकॉर्ड, 20 ट्रिलियन रुपये का अविश्वसनीय आंकड़ा किया पार 

NPCI: एनपीसीआई के आंकड़ों के अनुसार, अप्रैल, 2016 में यूपीआई की शुरुआत के बाद यह सबसे बड़ा आंकड़ा है. मई में कुल 14.04 अरब यूपीआई ट्रांजेक्शन हुए हैं.

NPCI: यूपीआई ने भारत को पूरी दुनिया में एक अलग ही पहचान दिलाई है. कई देशों ने पेमेंट का यह सिस्टम अपने यहां भी लागू किया है. भारतीयों को भी यूपीआई भा गई है. सब्जी, फल और राशन जैसे-जैसे छोटे-छोटे ट्रांजेक्शन से लेकर बड़े पेमेंट के लिए भी आजकल लोग फोन से यूपीआई का ही प्रयोग कर रहे हैं. यही वजह है कि हर महीने यूपीआई ट्रांजेक्शन (UPI Transactions) का आंकड़ा नए-नए रिकॉर्ड बना रहा है. नेशनल पेमेंट कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने शनिवार को यूपीआई ट्रांजेक्शन का आंकड़ा जारी किया है. इससे पता चला है कि देश में यूपीआई ट्रांजेक्शन का नया रिकॉर्ड बना है. देश में मई में कुल 20.45 ट्रिलियन रुपये के यूपीआई ट्रांजेक्शन हुए हैं. 

मई के दौरान 14.04 अरब यूपीआई ट्रांजेक्शन हुए

एनपीसीआई डेटा के अनुसार, साल 2023 के समान महीने के मुकाबले मई, 2024 में यूपीआई ट्रांजेक्शन का आंकड़ा वॉल्यूम के हिसाब से 49 फीसदी और वैल्यू के हिसाब से 39 फीसदी बढ़ चुका है. मई के दौरान कुल 14.04 अरब यूपीआई ट्रांजेक्शन हुए हैं. इनमें कुल 20.45 अरब रुपये का लेनदेन हुआ है. अप्रैल, 2024 में 13.30 अरब ट्रांजेक्शन हुए थे. इनमें 19.64 ट्रिलियन रुपये का लेनदेन हुआ था. अप्रैल के मुकाबले मई में वॉल्यूम के हिसाब से 6 फीसदी और वैल्यू के हिसाब से 4 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई है. 

अप्रैल, 2016 में शुरुआत के बाद सबसे बड़ा आंकड़ा पार किया 

देश में यूपीआई की शुरुआत अप्रैल, 2016 में हुई थी. इसके बाद से यह सबसे बड़ा आंकड़ा है. इस दौरान आईएमपीएस ट्रांजेक्शन (IMPS Transaction) भी 1.45 फीसदी की तेजी आई और यह 55.8 करोड़ ट्रांजेक्शन पर पहुंच गया. आईएमपीएस ट्रांजेक्शन के जरिए 6.06 ट्रिलियन रुपये का लेनदेन हुआ है. यह आंकड़ा अप्रैल के 5.92 ट्रिलियन रुपये के मुकाबले 2.36 फीसदी बढ़ा है. मई में फास्टैग ट्रांजेक्शन (FasTag Transaction) भी 6 फीसदी बढ़कर 34.7 करोड़ पर पहुंच गए हैं. आधार से होने वाले पेमेंट AePS में जरूर इस दौरान 4 फीसदी की गिरावट आई और यह 9 करोड़ पर पहुंच गया.

ये भी पढ़ें 

GST Collection: बढ़ गया जीएसटी कलेक्शन, 1.73 लाख करोड़ रुपये के पार पहुंचा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बीमा कंपनियों की चांदी, टर्म प्लान की बिक्री 1.5 गुना बढ़ी, युवाओं ने बदला गेम
बीमा कंपनियों की चांदी, टर्म प्लान की बिक्री 1.5 गुना बढ़ी, युवाओं ने बदला गेम
FD पर 8.6% तक का ब्याज, इन बड़े बैंकों से मिलेगा बंपर रिटर्न
FD पर 8.6% तक का ब्याज, इन बड़े बैंकों से मिलेगा बंपर रिटर्न
सोना खरीदने का मौका? 20% गिरावट के बाद एक्सपर्ट ने बताया क्या करें
सोना खरीदने का मौका? 20% गिरावट के बाद एक्सपर्ट ने बताया क्या करें
PNB क्रेडिट कार्ड वालों को झटका, 1 नवंबर से इन 6 सर्विस पर लगेगा भारी चार्ज
PNB क्रेडिट कार्ड वालों को झटका, 1 नवंबर से इन 6 सर्विस पर लगेगा भारी चार्ज

वीडियोज

Pakistan में भी Ramayana का क्रेज! Ranbir Kapoor के लिए Karachi में निकली रैली
Ramayana में AI से हुई Dubbing? Nitesh Tiwari ने बताई सच्चाई, English Version पर उठे सवाल!
Bollywood News: श्रद्धा कपूर के 'ईथा' अवतार ने मचाया तहलका, दमदार अभिनय से जीता फैंस का दिल (30.10.26)
YRKKH:😮Abhira-Armaan की Maira को पुरानी ज़िंदगी में वापस लाने की कोशिश, रंग लाएगी यह मेहनत? #sbs
रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'यह शक्ति प्रदर्शन का समय नहीं', DDTA की राहुल को चिट्ठी, 1 नवंबर की रैली स्थगित करने की मांग
'यह शक्ति प्रदर्शन का समय नहीं', DDTA की राहुल को चिट्ठी, 1 नवंबर की रैली स्थगित करने की मांग
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
गोहत्या के मामले में गांधीनगर कोर्ट ने 3 दोषियों को सुनाई उम्रकैद, गाय को बताया 'मदर ऑफ वर्ल्ड'
गोहत्या के मामले में गांधीनगर कोर्ट ने 3 दोषियों को सुनाई उम्रकैद, गाय को बताया 'मदर ऑफ वर्ल्ड'
‘हर व्यक्ति को जीवन में एक बार जेल जरूर जाना चाहिए’, सोनम वांगचुक ने क्यों कही ये बात?
‘हर व्यक्ति को जीवन में एक बार जेल जरूर जाना चाहिए’, सोनम वांगचुक ने क्यों कही ये बात?
Video: करेंट से बचने की ट्रेनिंग देखकर फोड़ लेंगे माथा, यूजर्स हो रहे लोटपोट
Video: करेंट से बचने की ट्रेनिंग देखकर फोड़ लेंगे माथा, यूजर्स हो रहे लोटपोट
Embed widget