एक्सप्लोरर

UPI News: यूपीआई में किए गए कई जरूरी बदलाव, 2024 में लाए गए कई काम के फीचर्स

UPI Changes In 2024: NPCI ने यूजर्स की सुविधा का ख्याल रखते हुए इस साल UPI में कई जरूरी बदलाव किए गए. UPI circle के नाम से नया फीचर लाया गया, वॉलेट लिमिट को भी बढ़ाया गया हैय

UPI Changes in 2024: भारत में बीते कुछ समय से लेन-देन के लिए ऑनलाइन भुगतान का चलन बढ़ा है. इसके लिए United Payment Interface (UPI) का अधिक से अधिक इस्तेमाल किया जाने लगा है. इस साल इसमें कुछ बदलाव किए गए. नवंबर 2024 में NPCI (नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया) के जारी आंकड़ों से पता चला कि इस दौरान UPI के जरिए लगभग 15,482 मिलियन का लेन-देन किया गया. यह कुल राशि 21,55,187.4 करोड़ रुपये है. इस साल UPI से जुड़े कुछ अहम बदलाव किए गए, जिनके बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं. 

इन कैटेगरी में बढ़ाई गई UPI की सीमा

अगस्त में NPCI ने कुछ श्रेणियों के तहत लेन-देन के लिए यूपीआई की सीमा को 1 लाख रुपये से बढ़ाकर 5 लाख रुपये कर दिया. इनमें प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष कर का भुगतान, अस्पतालों व शिक्षण संस्थानों को फीस के रूप में किया जाने वाला भुगतान शामिल है. यदि आप आईपीओ या आरबीआई की रिटेल डायरेक्ट स्कीम के लिए अप्लाई कर रहे हैं, तो इसकी लिमिट 5 लाख रुपये तक रखी गई है. बीमा और शेयर बाजारों से संबंधित अन्य लेनदेन के लिए लिमिट 2 लाख रुपये है. 

वॉलेट लिमिट को भी बढ़ाया गया

इस साल RBI ने UPI Lite और UPI123Pay दोनों की लिमिट बढ़ाने का फैसला किया. जहां पहले UPI Lite के लिए वॉलेट लिमिट 2,000 रुपये थी. उसे बढ़ाकर अब 5,000 रुपये कर दिया गया है. छोटे-मोटे भुगतान के लिए UPI Lite को अच्छा माना जाता है. इससे 1,000 रुपये तक का भुगतान कर सकते हैं, जबकि पहले यह लिमिट 500 रुपये थी.

इसी के साथ UPI123PAY की लिमिट को भी पहले 5,000 रुपये से बढ़ाकर अब 10,000 रुपये कर दिया गया है. इसकी मदद से आप स्मार्टफोन या इंटरनेट कनेक्शन के बिना UPIको एक्सेस कर सकते हैं. इसमें यूजर्स मिस्ड कॉल देकर या IVR नंबर डायल कर लेन-देन कर सकते हैं.

UPI Circle के नाम से आया नया फीचर

इस साल NPCI ने UPI Circle के नाम से एक नया फीचर भी लॉन्च किया. इसकी मदद से अगर किसी यूजर का यूपीआई बैंक अकाउंट से लिंक नहीं है, वह भी यूपीआई के जरिए ट्रांजैक्शन कर पाएंगे. इसमें जब सेकेंडरी यूजर UPI के जरिए पेमेंट करेगा, तो इसका नोटिफिकेशन प्राइमरी यूजर के पास आएगा.

प्राइमरी यूजर के अप्रूव करने के बाद ही पेमेंट किया जा सकेगा. इसमें जिस यूजर की UPI ID है उसे प्राइमरी और जिन्हें UPI Circle से जोड़ा जाएगा उसे सेकेंडरी यूजर कहेंगे. इसमें  15,000 रुपये तक मंथली लिमिट सेट कर सकते हैं. यानी कि  UPI Circle से जुड़े यूजर इस दरमियान इतने तक की पेमेंट कर सकेंगे. इसमें हर बार पेमेंट करने के लिए सेकेंडरी यूजर को प्राइमरी यूजर के परमिशन की जरूरत पड़ेगी. 

यूपीआई लाइट वॉलेट के यूजर्स को भी सहूलियत

इसके अलावा, इस साल आरबीआई ने यूपीआई लाइट वॉलेट के लिए अतिरिक्त प्रमाणीकरण या प्री-डेबिट अधिसूचना की जरूरत को हटा दिया. यानी कि अगर आपके वॉलेट में राशि तय की लिमिट से कम हो जाती है, तो आप फटाफट टॉप अप करा सकते हैं.

जबकि पहले वॉलेट में पैसे भरने के लिए अतिरिक्त प्रमाणीकरण या प्री-डेबिट अधिसूचना की जरूरत पड़ती थी. अब आपकी सेट की हुई लिमिट से जैसे ही पैसा कम होने लगता है वैसे ही खाते से फंड वॉलेट में चला जाएगा. 

Credit Score: फटाफट बढ़ा लें अपना क्रेडिट स्कोर, मिलेंगे ढेरों फायदें, बस करना होगा ये काम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

HDFC लाया नया EV लोन, कार की बॉडी और बैटरी के लिए मिलेगा अलग-अलग कर्ज
HDFC लाया नया EV लोन, कार की बॉडी और बैटरी के लिए मिलेगा अलग-अलग कर्ज
कर्ज के दलदल में दुनिया! जानें भारत से लेकर फ्रांस तक किस पर कितना बोझ
कर्ज के दलदल में दुनिया! जानें भारत से लेकर फ्रांस तक किस पर कितना बोझ
अगले 5 दिनों में कमाई कराने आ रहे 9 IPO, दांव लगाने से पहले जानें प्राइस बैंड और GMP
अगले 5 दिनों में कमाई कराने आ रहे 9 IPO, दांव लगाने से पहले जानें प्राइस बैंड और GMP
ITR फाइलिंग की बढ़ी तारीख, लास्ट डेट चूक गए तो लगेगा 5000 रुपये का जुर्माना
ITR फाइलिंग की बढ़ी तारीख, लास्ट डेट चूक गए तो लगेगा 5000 रुपये का जुर्माना

वीडियोज

Bareily Ke Bachchan: Sangam फंसी धर्मसंकट में! मस्ती के बीच Satluj-Nirgun में छिड़ी तगड़ी जंग!
Bollywood News: राम-सीता के प्रेम में डूबा ‘मंगल रंग’, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने जीता दिल! (25.10.26)
Delhi News: स्कूल में मौत की पहेली ! | Sansani | ABP News
JDU Action on Anant Singh: बगावत की सजा...अनंत सिंह JDU से विदा! | MLC Election Bihar
Janhit With Chitra Tripathi: कारोबारियों की दीवाली..काली करके मानेंगे राहुल? | Delhi | Gyanesh Kumar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लूटपाट-झड़पें, आगजनी और गिरफ्तारियां, हिंसा और प्रोटेस्ट की आग में झुलसा यूरोप
लूटपाट-झड़पें, आगजनी और गिरफ्तारियां, हिंसा और प्रोटेस्ट की आग में झुलसा यूरोप
पोस्टर पर अखिलेश के बयान के बाद बोले कांग्रेस नेता राजेंद्र पाल गौतम, 'BJP चाहे लाख भ्रम...'
पोस्टर पर अखिलेश के बयान के बाद बोले कांग्रेस नेता राजेंद्र पाल गौतम, 'BJP चाहे लाख भ्रम...'
दीप्ति शर्मा ने शतक लगाकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी!
दीप्ति शर्मा ने शतक लगाकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी!
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, 6 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा गया 11वां आरोपी प्रांजल ठाकर
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, 6 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा गया 11वां आरोपी प्रांजल ठाकर
'मोदी का बाप भी जाएगा', प्रधानमंत्री पर खरगे का विवादित बयान, कार्यक्रम में हंगामा
'मोदी का बाप भी जाएगा', प्रधानमंत्री पर खरगे का विवादित बयान, कार्यक्रम में हंगामा
डीके शिवकुमार की प्राइवेट कंपनियों को चेतावनी, बोले- 'कर्नाटक में कन्नड़ लोग ही...'
डीके शिवकुमार की प्राइवेट कंपनियों को चेतावनी, बोले- 'कर्नाटक में कन्नड़ लोग ही...'
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
Embed widget