एक्सप्लोरर

Upcoming IPO: जल्द 2 और कंपनियां लेकर आ रही IPO, मिलेगा कमाई का मौका, SEBI के पास जमा कराए डॉक्युमेंट्स

Upcoming IPO: शेयर मार्केट में लगातार आईपीओ की बहार है. जल्द ही 2 और कंपनियां निवेशकों को कमाई का मौका देंगी.

Upcoming IPO: शेयर मार्केट में लगातार आईपीओ की बहार है. जल्द ही 2 और कंपनियां निवेशकों को कमाई का मौका देंगी. आपको बता दें यात्रा सेवाएं प्रदान करने वाली कंपनी यात्रा ऑनलाइन लिमिटेड (Yatra Online Pvt Ltd) और एचएमए एग्रो इंडस्ट्रीज जल्द ही अपना आईपीओ बाजार में लेकर आएंगी. दोनों ही कंपनियों ने आईपीओ के लिए अपने डॉक्युमेंट्स सेबी के पास जमा करा दिए हैं.

750 करोड़ रुपये के जारी होंगे नए शेयर्स
यात्रा ऑनलाइन लिमिटेड ने अपने आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (IPO) के लिए SEBI के पास दस्तावेज जमा कराए हैं. आईपीओ के तहत कंपनी 750 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी करेगी. यात्रा ने रोहित भसीन, दीपा मिश्रा हैरिस और पूर्व नौकरशाह अजय नारायण झा को गैर-कार्यकारी स्वतंत्र निदेशक के रूप में नियुक्त करने की भी घोषणा की है.

OFS के जरिए भी करेगी पेशकश
यात्रा ने बयान में कहा, ‘‘कंपनी ने आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (IPO) के लिए दस्तावेज दाखिल किए हैं. आईपीओ के तहत कंपनी 750 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी करेगी और 93,28,358 इक्विटी शेयरों की बिक्री पेशकश (OFS) लाएगी.’’ ओएफएस के तहत कंपनी की प्रवर्तक टीएचसीएल द्वारा 88,96,998 शेयरों की पेशकश की जाएगी.

HMA Agro Industries भी लाएगी आईपीओ
इसके अलावा एचएमए एग्रो इंडस्ट्रीज (HMA Agro Industries Ltd) ने 480 करोड़ रुपये के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (IPO) के लिए बाजार नियामक सेबी के पास शुरूआती दस्तावेज जमा किये हैं. कंपनी आईपीओ के तहत 150 करोड़ रुपये तक के नए शेयर जारी करेगी और इसके प्रवर्तक 330 करोड़ रुपये तक के इक्विटी शेयरों की बिक्री पेशकश (OFS) लाएंगे.

दस्तावेज के मुताबिक, बिक्री पेशकश में वाजिद अहमद द्वारा 120 करोड़ रुपये तक के शेयर और गुलजार अहमद, मोहम्मद महमूद कुरैशी, मोहम्मद अशरफ कुरैशी और जुल्फीकार अहमद कुरैशी द्वारा 49-49 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर शामिल हैं. इसके अलावा परवेज आलम 14 करोड़ रुपये के शेयर बिक्री पेशकश के अंतर्गत रखेंगे.

कंपनी 135 करोड़ रुपये की शुद्ध आय का उपयोग कार्यशील पूंजी आवश्यकताओं के साथ-साथ सामान्य कंपनी उद्देश्य के लिए करेगी. एचएमए एग्रो इंडस्ट्रीज ने वित्त वर्ष 2020-21 में 73 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था। जबकि परिचालन आय 1,720 करोड़ रुपये थी. आगरा की कंपनी फ्रोजन मांस के निर्यात से जुड़ी है.

यह भी पढ़ें: 
Post Office ग्राहकों के लिए बड़ी खबर, 3 दिन बाद कई नियमों में होने वाला है बदलाव, जल्दी करें ये काम

Jio ग्राहकों के लिए खुशखबरी! अब पूरे 1 महीने का मिलेगा रिचार्ज, खत्म हुआ 28 दिन का झंझट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ITR Rules: कम कमाई पर भी लग सकता है जुर्माना, 4 लाख वाले भी हैं इस लिस्ट में शामिल, पढ़ें शर्तें
कम कमाई पर भी लग सकता है जुर्माना, 4 लाख वाले भी हैं इस लिस्ट में शामिल, पढ़ें शर्तें
Used Oil: जो तेल आप खा रहे वो पहले ही हो चुका इस्तेमाल! 46 लाख लीटर पुराना ऑयल जब्त, 29 लाख का लगा जुर्माना
जो तेल आप खा रहे वो पहले ही हो चुका इस्तेमाल! 46 लाख लीटर पुराना ऑयल जब्त, 29 लाख का लगा जुर्माना
Business Ideas: 500 रुपए से शुरू करें ये 8 बिजनेस, लाखों रुपए तक होगी कमाई, बस करना होगा ये काम
Business Ideas: 500 रुपए से शुरू करें ये 8 बिजनेस, लाखों रुपए तक होगी कमाई, बस करना होगा ये काम
IT सेक्टर के कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, इंफोसिस ने बताई सैलरी हाइक की तारीख, 20000 फ्रेशर्स होंगे भर्ती
IT सेक्टर के कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, इंफोसिस ने बताई सैलरी हाइक की तारीख, 20000 फ्रेशर्स होंगे भर्ती

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
Embed widget