एक्सप्लोरर

जेवर एयरपोर्ट की तकनीकी संभावनाओं की जांच के लिए योगी सरकार ने की केंद्र से गुजारिश

नई दिल्लीः योगी सरकार ने केंद्र से गुजारिश की है कि वो दिल्ली के निकट जेवर में नए हवाई अड्डे यानी ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट की तकनीकी संभावनाएं तलाशे. केंद्र ने भरोसा दिलाया है कि तय मानकों के हिसाब से तकनीकी संभावनाओं को पऱखने का काम होगा. दिल्ली में मौजूदा इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से करीब 80 किलोमीटर दूर उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले के जेवर में नया हवाई अड्डा बनाने को लेकर चर्चा तो सालों से चली. लेकिन बात किसी ना किसी वजह से आगे नहीं बढ पायी और मामला अटका रहा. बहरहाल, विमानन राज्य मंत्री जयंत सिन्हा ने गुरुवार को जानकारी दी कि उत्तर प्रदेश की मौजूदा सरकार ने केंद्र से जेवर में नए सिरे से हवाई अड्डे की तकनीकी संभावनाएं खंगालने का आग्रह किया है. उनका कहना है कि अखिलेश सरकार के दौरान तकनीकी संभावनाओं पर अध्ययन जरुर किया गया था. लेकिन साल-दर-साल बदलती परिस्थितियों के मद्देनजर नए सिरे से इस बारे में रिपोर्ट बनाने की बात कही गयी है. सिन्हा के मुताबिक, मौजूदा मानकों के हिसाब से इस काम को अंजाम दिया जाएगा. योगी सरकार ने अपने शुरुआती दिनों में ही साफ तौर पर संकेत दे दिए थे कि जेवर में नया हवाई अड्डा बनाने का प्रस्ताव है. मौजूदा नियम बताते हैं कि एक हवाई अड्डे से 150 किलोमीटर की हवाई दूरी के बीच नया हवाई अड्डा नहीं बनाया जा सकता. हालांकि विशेष परिस्थितियों में मामला-दर-मामला आधार पर इसमें रियायत दी जा सकती है जैसा कि गोवा और मुंबई में हुआ. हालांकि गोवा और मुंबई की स्थिति बिल्कुल ही अलग है. गोवा में जहां सेना का हवाई अड्डा होने की वजह से ज्यादा नयी उड़ानों की इजाजत नहीं दी जा सकती, वहीं मुंबई में मौजूदा हवाई अड्डे की क्षमता का विस्तार नामुमकिन है. इसीलिए दोनों ही शहरों में नया हवाई अड्डा बनाने के लिए पिछली केंद्र सरकार ने मंजूरी दी. दिल्ली हवाई अड्डे की मौजूदा स्थिति बहरहाल, दिल्ली हवाई अड्डे की मौजूदा क्षमता का अभी पूरा-पूरा दोहन नहीं हो पाया है, इसीलिए नए हवाई अड्डे को लेकर सवाल उठ रहे हैं. दिल्ली हवाई अड्डे की मौजूदा क्षमता करीब 6.2 करोड़ यात्रियों की है, जबकि हर साल करीब 5 करोड़ यात्री इसका इस्तेमाल कर रहे हैं. दिल्ली हवाई अड्डे की क्षमता बढ़ाने के प्रस्ताव पर मजूरी मिल चुकी है इससे 2034 तक कुल क्षमता 10.9 करोड़ यात्रियों की हो जाएगी. प्रस्तावित क्षमता अगले 18-20 वर्षों के दौरान यात्रियों की संख्या में होने वाली बढ़ोतरी से निबटने के लिए पर्याप्त होगी. फिर भी सरकार मानती है कि जिस तरह से हवाई यात्रियों की संख्या बढ़ रही है, उसे देखते हुए टोक्यो, न्यूयॉर्क और लंदन की तरह दिल्ली में भी दूसरे हवाई अड्डे की जरुरत होगी और उस पर अभी से काम करना जरुरी होगी. इस बीच, विमानन राज्य मंत्री जयंत सिन्हा ने जानकारी दी कि दिल्ली हवाई अड्डे से हर घंटे अभी 67 विमानों की आवाजाही होती है जिसे अगले दो से तीन सालों के भीतर बढ़ाकर 95 करने का लक्ष्य रखा गया है. ऐसा होने पर टर्मिनल की क्षमता 6 से बढ़ाकर 9 करोड़ करने की होगी. इसके लिए कई विकल्पों पर विचार किया जा रहा है, टर्मिनल 3 और टर्मिनल 1 की क्षमता का विस्तार, टर्मिनल 2 का इस्तेमाल शुरु करना और बाद में टर्मिनल 2 बंद कर एक नया टर्मिनल 4 बनाना. सिन्हा ने ये भी बताया कि टर्मिनल 1डी से टर्मिनल 2 पर एय़रलाइन को ले जाने पर भी फैसला जल्द हो जाएगा. इस समय दिल्ली हवाई अड्डे के टर्मिनल 3 से तमाम अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के साथ-साथ एय़र इंडिया, जेट और विस्तारा की घरेलू उड़ानें उपलब्ध हैं, वहीं टर्मिनल 1 डी से इंडिगो, गो और स्पाइसजेट अपनी उड़ानें संचालित करती हैं. टर्मिनल 1 डी का क्षमता से ज्यादा उपयोग हो रहा है. इसकी क्षमता 2 करोड़ यात्रियों की है जबकि 2.4 करोड़ इस्तेमाल कर रहे हैं. इसीलिए दिल्ली हवाई अड्डे में भारी बदलाव पर काम चल रहा है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सिर्फ 3 दिन में मिलेगा नया GST नंबर, रजिस्ट्रेशन में 5 बड़े बदलाव जानें
सिर्फ 3 दिन में मिलेगा नया GST नंबर, रजिस्ट्रेशन में 5 बड़े बदलाव जानें
8वें वेतन आयोग को 1 साल पूरा, 6 महीने में आ सकती है रिपोर्ट
8वें वेतन आयोग को 1 साल पूरा, 6 महीने में आ सकती है रिपोर्ट
मां ने जेवर बेचकर बेटे को दिए 16 लाख, आयकर ने भेज दिया Tax नोटिस
मां ने जेवर बेचकर बेटे को दिए 16 लाख, आयकर ने भेज दिया Tax नोटिस
ऑटो का मिनिमम किराया हुआ दोगुना, 13 साल बाद 25 से 50 रुपए हुआ
ऑटो का मिनिमम किराया हुआ दोगुना, 13 साल बाद 25 से 50 रुपए हुआ

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हरदीप पुरी फिर जाएंगे राज्यसभा, बीजेपी ने MP से बनाया उम्मीदवार
हरदीप पुरी फिर जाएंगे राज्यसभा, बीजेपी ने MP से बनाया उम्मीदवार
UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी, लखनऊ में अटकी BJP की सांस! सपा कैंडिडेट 4,307 वोटों से आगे, 6 राउंड की गिनती बाकी
वाराणसी, लखनऊ में अटकी BJP की सांस! सपा कैंडिडेट 4,307 वोटों से आगे, 6 राउंड की गिनती बाकी
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
ICC ने पाकिस्तानी क्रिकेटर की अक्ल ठिकाने लगा दी, इस घटिया हरकत के लिए मिली सजा
ICC ने पाकिस्तानी क्रिकेटर की अक्ल ठिकाने लगा दी, इस घटिया हरकत के लिए मिली सजा
'Its Done Bro', कर्नाटक MLC चुनावों में बड़ी जीत के बाद BJP ने DK शिवकुमार के लिए मजे
'Its Done Bro', कर्नाटक MLC चुनावों में बड़ी जीत के बाद BJP ने DK शिवकुमार के लिए मजे
'जिस हद तक गिर सकते थे गिर गए', गोरखपुर में संजयन त्रिपाठी का वीडियो शेयर कर बोले अखिलेश
'जिस हद तक गिर सकते थे गिर गए', गोरखपुर में संजयन त्रिपाठी का वीडियो शेयर कर बोले अखिलेश
साधारण आलू से ज्यादा पौष्टिक है ये बैंगनी आलू! 35 टन तक होगी पैदावार
साधारण आलू से ज्यादा पौष्टिक है ये बैंगनी आलू! 35 टन तक होगी पैदावार
Embed widget