एक्सप्लोरर

Universal Pension Scheme: सभी को मिलेगी पेंशन! मोदी सरकार लाने जा रही है एक नई स्कीम

Universal Pension Scheme: इस योजना में कोई भी भारतीय नागरिक योगदान दे सकता है. सरकार इस योजना को ईपीएफो (EPFO) के तहत लाने की योजना बना रही है. सरकार अभी इस योजना के स्वरूप पर काम कर रही है.

Universal Pension Scheme: विकसित देशों के तर्ज पर भारत में भी अब एक नई पेंशन स्कीम लाई जाएगी. इसके तहत सभी को पेंशन का लाभ मिलेगा. इस नई पेंशन स्कीम का नाम यूनिवर्सल पेंशन स्कीम (UPS) होगा. सूत्रों के हवाले से पता चला है कि लेबर मिनिस्ट्री ने इस योजना पर काम शुरू कर दिया है. इस स्कीम का मकसद देश के सभी नागरिकों को बुढ़ापे में आर्थिक सुरक्षा देना है.

सभी नागरिकों को मिलेगा लाभ

इस योजना में कोई भी भारतीय नागरिक योगदान दे सकता है. सरकार इस योजना को ईपीएफो (EPFO) के तहत लाने की योजना बना रही है. सरकार अभी इस योजना के स्वरूप पर काम कर रही है. जैसे ही यह काम पूरा होगा, लेबर मिनिस्ट्री इसे पब्लिक के बीच लाकर लोगों से, एक्सपर्टस से, विभिन्न मंत्रालयों से और सभी स्टेक होल्डर्स से बात कर के स्कीम को बेहतर और उपयोगी बनाएगा.

सूत्रों की मानें तो सरकार इस स्कीम को और आकर्षक बनाने के लिए इसमें कई सारी नई और पुरानी योजनाएं शामिल कर सकती है. सरकार चाहती है कि इस स्कीम का फायदा ज्यादा से ज्यादा असंगठित क्षेत्र के लोगों जैसे- मजदूरों, स्वरोजगार (Self employed) वाले लोगों और व्यपारियों को मिल सके. 

कौन-कौन सी स्कीमें हो सकती हैं शामिल 

सरकार की तरफ से अभी कुछ स्पष्ट नहीं है कि कौन कौन सी योजनाएं इसमें शामिल होंगी. एक्सपर्टस का कहना है कि कुछ प्रमुख और आकर्षक योजानाओं को सरकार इस स्कीम में शामिल कर सकती है. जैसे- 

प्रधानमंत्री मान धन योजना और राष्ट्रीय पेंशन योजना- ये दोनों योजनाएं स्वैच्छिक (optional) हैं . इनमें 60 साल के बाद हर महीने 3000 रुपए की पेंशन मिलती है. इस योजना में आप हर महीने 55 से 200 रुपए तक जमा कर सकते हैं. आपके साथ सरकार भी उतना पैसा डालेगी जितना आपने योगदान दिया है. 

अटल पेंशन योजना को भी इस बड़ी योजना में शामिल किया जा सकता है. अभी यह योजना पीएफआरडीए (PFRDA) के अंतर्गत आती है. इन दो योजनाओं के अलावा सरकार इसमें भवन और निर्माण (construction workers) श्रमिक एक्ट के तहत इकट्ठा सेस को भी शामिल कर सकती है. इससे निर्माण क्षेत्र के मजदूरों को भी पेंशन दी जा सकेगी. 

इसके अलावा केन्द्र सरकार राज्य सरकारों को भी अपनी पेंशन योजनाओं को इसमें शामिल करने के लिए प्रोत्साहित कर सकती है. इससे पेंशन की राशी भी बढ़ेगी और लोगों को ज्यादा लाभ मिल पाएगा. 
    
देश में अनुमानित बुजुर्गों की संख्या

संयुक्त राष्ट्र के "इंडिया एजिंग रिपोर्ट 2023" के मुताबिक, 2036 तक भारत में बुजुर्गों की संख्या करीब देश की कुल आबादी का 15 फीसदी होने की उम्मीद है, वहीं 2050 तक यह आंकड़ा 20 फीसदी तक पहुंच सकता है. ऐसे में सरकार के लिए जरूरी है कि वह भी अमेरिका, यूरोप, चीन, कनाडा, रूस जैसे देशों की तरह पेंशन स्कीम भारत में भी लागू करे, जिसमें पेंशन और स्वास्थ्य जैसी सुविधाएं शामिल हों. भारत में सोशल सिक्योरिटी ज्यादातर फंड और पेंशन पर निर्भर है. ऐसे में यह नई पेंशन स्कीम सोशल सिक्योरिटी के क्षेत्र में एक बड़ा कदम साबित हो सकती है.

ये भी पढ़ें: ठग सुकेश चंद्रशेखर ने अब एलन मस्क को दिया अरबों का ऑफर, डोनाल्ड ट्रंप को बताया बड़ा भाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Microsoft देगी 60000 कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने का ऑफर, AI पर खर्च बढ़ाने की तैयारी
Microsoft देगी 60000 कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने का ऑफर, AI पर खर्च बढ़ाने की तैयारी
रिटायरमेंट पर 3 करोड़ रुपए काफी हैं? फाइनेंशियल एक्सपर्ट ने बताई सही बात
रिटायरमेंट पर 3 करोड़ रुपए काफी हैं? फाइनेंशियल एक्सपर्ट ने बताई सही बात
10 करोड़ यात्रियों को इस फ्लाइट में मिलेगा Starlink का हाई-स्पीड इंटरनेट, डील डन
10 करोड़ यात्रियों को इस फ्लाइट में मिलेगा Starlink का हाई-स्पीड इंटरनेट, डील डन
मस्क का नया कमाल, 'Like' बटन दबाकर किसी को भी भेज सकेंगे 1 डॉलर
मस्क का नया कमाल, 'Like' बटन दबाकर किसी को भी भेज सकेंगे 1 डॉलर

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
Embed widget