एक्सप्लोरर

Union Budget 2025 Expectations: PM आवास योजना से लेकर किसान सम्मान निधि तक...इन सरकारी स्कीम्स को मिल सकता है बजट 2025 में तोहफा

Union Budget 2025 Expectations: सरकार सब्सिडी वाली योजनाओं में पूरी मेहरबान हो सकती है. इसलिए पीएम आवास योजना से लेकर पीएम किसान सम्मान निधि तक में राशि बढाने का तोहफा मिल सकता है.

Union Budget 2025 Expectations: आगामी बजट की घोषणा में मात्र छह दिन बाकी रह गए हैं. इस बीच महंगाई की मार से त्रस्त हर वर्ग में उम्मीदों के अरमान उफान पर हैं. खासकर आम लोगों के हाथ में नगदी का प्रवाह बढ़ाने की विशेषज्ञ सिफारिशों से ऐसा लगने लगने लगा है कि सरकार सब्सिडी वाली योजनाओं में पूरी मेहरबान हो सकती है. इसलिए पीएम आवास योजना से लेकर पीएम किसान सम्मान निधि तक में राशि बढाने का तोहफा मिल सकता है.

पीएम आवास में लोन प्रक्रिया हो सकती है आसान

रीयल एस्टेट को बूस्टर डोज देने और आम लोगों के सिर पर छत आसान करने के लिए सरकार प्रधानमंत्री आवास योजना में सब्सिडी की राशि बढ़ा सकती है. इसके अलावा पीएम आवास के लिए बैंकों से लोन लेने की प्रक्रिया भी आसान की जा सकती है. खासकर शहरी आवास के लिए अधिक आवंटन की घोषणा वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण कर सकती हैं.

आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत भी बजट में अधिक आवंटन किया जा सकता है. इससे योजना के तहत अधिक से अधिक नए परिवारों को जोड़ने की मुहिम को बल मिलेगा. हाल ही में 70 साल और उससे ऊपर के लोगों को भी इस योजना से जोड़ने की घोषणा की गई थी. अब इस योजना में आवंटन बढ़ाने से योजना का कवरेज बढ़ाने में आसानी होगी.

6 हजार से 12 हजार हो सकती है पीएम किसान सम्मान निधि की किस्त

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत भी भारत सरकार सालाना किस्त छह हजार से बढ़ाकर 12 हजार रुपये कर सकती है. इससे महंगाई के प्रभाव को कम किया जा सकता है. इससे नगदी का प्रवाह बढ़ाने की योजना को भी बल मिलेगा. किसानों की ओर से लंबे समय से इसकी मांग की जाती रही है. किसानों को सस्ते कर्ज और कम टैक्स के बारे में भी सरकार विचार कर सकती है.

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के बजट में भी 10 फीसदी तक की बढ़ोत्तरी सरकार कर सकती है. पिछले साल इसके लिए 14,800 करोड़ का फंड रखा गया था. इस साल उसे बढ़ाकर 16,100 किया गया है. एमएसएमई सेक्टर के लिए भी सरकार अधिक क्रेडिट गारंटी और कम ब्याज पर कर्ज की घोषणा कर सकती है.

ये भी पढ़ें: 

Beer Price Hike: इस राज्य में बढ़ गए बीयर के दाम, अब एक बोतल पर चुकाने होंगे इतने रुपये ज्यादा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कम लागत में शुरू करें ये फूड बिजनेस, डिमांड ऐसी कि रोज होगी अच्छी कमाई
कम लागत में शुरू करें ये फूड बिजनेस, डिमांड ऐसी कि रोज होगी अच्छी कमाई
Sugar Import: महंगी चीनी पर बड़़ी खबर, सरकार का ये फैसला लगाएगा कीमतों पर लगाम
महंगी चीनी पर बड़़ी खबर, सरकार का ये फैसला लगाएगा कीमतों पर लगाम
Petrol Price: फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, पड़ोसी देश की जनता पर पड़ी महंगाई की मार
फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, पड़ोसी देश की जनता पर पड़ी महंगाई की मार
TATA Sons AGM: स्थगित हुई टाटा संस की एजीएम, 100 सालों में पहली बार हुआ ऐसा
TATA Sons AGM: स्थगित हुई टाटा संस की एजीएम, 100 सालों में पहली बार हुआ ऐसा

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज को ट्रंप ने बताया अमेरिका का नया टेर्रेटिरी, ट्रूथ सोशल पर पोस्ट की ये तस्वीर
होर्मुज को ट्रंप ने बताया अमेरिका का नया टेर्रेटिरी, ट्रूथ सोशल पर पोस्ट की ये तस्वीर
'कहां हैं कुलदीप कुमार?', AAP का सवाल, जल्द सुनवाई को HC तैयार
'कहां हैं कुलदीप कुमार?', AAP का सवाल, जल्द सुनवाई को HC तैयार
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
वंदे मातरम: कांग्रेस नेता बोले- 'फांसी पर चढ़ा दो या जेल भेज दो, मैं...'
वंदे मातरम: कांग्रेस नेता बोले, 'फांसी पर चढ़ा दो...2 ही छंद गाऊंगा'
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बार रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बार रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
Embed widget