एक्सप्लोरर

Beer Price Hike: इस राज्य में बढ़ गए बीयर के दाम, अब एक बोतल पर चुकाने होंगे इतने रुपये ज्यादा

Beer New Price: सरकार ने बीयर के दाम काफी बढ़ा दिए हैं. ब इसे 20 जनवरी से ही लागू कर दिया गया है. बीयर की दाम में यह बढ़ोत्तरी 10 रुपये से लेकर 45 रुपये के बीच की गई है.

पब और पार्टी अब महंगी पड़ेगी. इस राज्य में बीयर की ग्लास के साथ चीयर्स कहने का मजा थोड़ा किरकिरा हो जाएगा. लोग भरे मन से ही बीयर की ग्लास उठा सकेंगे. कर्नाटक सरकार ने बीयर के दाम काफी बढ़ा दिए हैं. इसे 20 जनवरी की तारीख से ही लागू कर दिया गया है. बीयर की दाम में यह बढ़ोत्तरी 10 रुपये से लेकर 45 रुपये के बीच की गई है.

कर्नाटक सरकार ने यह बढ़ोत्तरी अलग-अलग ब्रांड के मुताबिक अलग-अलग की है. इस कदम से कर्नाटक में बीयर की बिक्री कम होने की आशंका जताई जा रही है. बीयर दुकान संचालकों और पब मालिकों पर भी इसका बुरा असर पड़ सकता है. क्योंकि एक रिपोर्ट के मुताबिक, वे पहले से ही कारोबारी चुनौतियों का सामना कर रहे हैं.

बीयर के उत्पादन में भी आ सकती है गिरावट

कर्नाटक बीयर के उत्पादन में देश के अग्रणी राज्यों में से एक है. हर 650 मिली बीयर पर 10 से लेकर 45 रुपये तक बढ़ाने पर बीयर की बिक्री कम होने से इसके उत्पादन में भी गिरावट आ सकती है.

100 रुपये की बोतल 145 की हो जाएगी

कर्नाटक सरकार के ताजा आदेश के बाद बीयर की 100 रुपये की बोतल 145 रुपये की हो जाएगी. इसी तरह 230 रुपये की बोतल 240 रुपये की हो जाएगी. कर्नाटक सरकार के आदेश के मुताबिक, एक्साइज ड्यूटी में 185 से 195 फीसदी तक की बढ़ोत्तरी की गई है. कर्नाटक सरकार का दावा है कि एक्साइज विभाग की आमदनी में कमी की भरपाई के लिए दाम बढ़ाए गए हैं.

पिछले साल लिकर की बिक्री में उछाल के बाद भी रेवेन्यू टारगेट नहीं पूरा हो सका. इस कारण यह कदम उठाना पड़ा है. हालांकि लिकर वेंडर सरकार के दावे से संतुष्ट नहीं हैं. उनका मानना है कि अब लिकर की बिक्री 10 फीसदी तक कम हो सकती है, ऐसी स्थिति में सरकार की आमदनी कितनी बढ़ पाएगी, यह कहना मुश्किल है. फेडरेशन ऑफ वाइन मर्चेंट एसोसिएशन के प्रेसिडेंट करुणाकर हेगड़े ने कहा है कि अभी बाजार के लिए काफी खराब समय चल रहा है. इसके बाद इस तरह से प्राइस हाइक काफी नुकसान पहुंचाने वाला होगा.

ये भी पढ़ें: 

AI Economy: हर तरफ होगा AI का जलवा, भारत में 15 लाख करोड़ की होने जा रही यह इंडस्ट्री

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Gold Silver Price Today: फिर चमका सोना-चांदी, 10 जुलाई को बढ़ गए दाम, खरीदारी से पहले जान लें नया रेट
Gold Silver Price Today: फिर चमका सोना-चांदी, 10 जुलाई को बढ़ गए दाम, खरीदारी से पहले जान लें नया रेट
LPG Price Today: आज 14 और 19 किलो वाला गैस सिलेंडर कितने का मिलेगा? जानें 10 जुलाई को आपके शहर में क्या है एलपीजी का रेट
LPG Price Today: आज 14 और 19 किलो वाला गैस सिलेंडर कितने का मिलेगा? जानें 10 जुलाई को आपके शहर में क्या है एलपीजी का रेट
Petrol- Diesel Price Today: तेल भरवाने जा रहे हैं? पहले चेक कर लें 10 जुलाई का रेट, कई शहरों में जारी हुए नए भाव
Petrol- Diesel Price Today: तेल भरवाने जा रहे हैं? पहले चेक कर लें 10 जुलाई का रेट, कई शहरों में जारी हुए नए भाव
Rupee Rise: मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच 'दबंग' बना भारतीय रुपया, करेंसी की रिंग में डॉलर को धोया
Rupee Rise: मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच 'दबंग' बना भारतीय रुपया, करेंसी की रिंग में डॉलर को धोया

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान ने पाकिस्तान के बाद सऊदी लगाया फोन, इधर ट्रंप-नेतन्याहू में हुई बात, अब रुकेगी या भड़केगी जंग?
ईरान ने पाकिस्तान के बाद सऊदी लगाया फोन, इधर ट्रंप-नेतन्याहू में हुई बात, अब रुकेगी या भड़केगी जंग?
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
France vs Morocco: एम्बाप्पे से पेनल्टी मिस, दूसरे हाफ में चले गए थे बाहर; लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में पहुंची फ्रांस
एम्बाप्पे से पेनल्टी मिस, दूसरे हाफ में चले गए थे बाहर; लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में पहुंची फ्रांस
Thursday Box Office Collection: गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- बाकी फिल्मों का कलेक्शन
गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- कलेक्शन
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
उद्धव ठाकरे के सांसदों के बाद नगरसेवकों के भागने का डर? आदित्य ठाकरे ने ली तत्काल बैठक, दी यह सलाह
उद्धव ठाकरे के सांसदों के बाद नगरसेवकों के भागने का डर? आदित्य ठाकरे ने ली तत्काल बैठक, दी यह सलाह
Termite Prevention: क्या बारिश में आपके घर भी लग रही है दीमक? भूलकर भी न करें ये गलतियां, ऐसे रखें सुरक्षित
क्या बारिश में आपके घर भी लग रही है दीमक? भूलकर भी न करें ये गलतियां, ऐसे रखें सुरक्षित
Embed widget