एक्सप्लोरर

Budget 2024: मिडिल क्लास को देने पड़ रहे कई टैक्स, सोशल मीडिया पर बजट को लेकर जता रहे नाराजगी

Tax on Middle Class: सोशल मीडिया पर मंगलवार से ही पोस्ट और वीडियो की बाढ़ सी आई हुई है. हमने इन्हीं में कुछ के विचार आप तक पहुंचाने की कोशिश की है.

Tax on Middle Class: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) के रिकॉर्ड 7वें बजट को लेकर मिली जुली प्रतिक्रिया सामने आई है. बजट में किए गए कई ऐलान लोगों को बहुत पसंद आए हैं और वह इन बदलावों की तारीफ कर रहे हैं. दूसरी तरफ एक बड़ा वर्ग इस बजट को लेकर कई सवाल खड़े कर रहा है. उनका कहना है कि बजट में मिडिल क्लास को इनकम टैक्स के साथ ही कई तरह के अन्य टैक्स भी देने पड़ रहे हैं. सोशल मीडिया के जरिए लोगों ने बजट को लेकर अपनी नाखुशी भी जाहिर की है. 

बुनियादी जरूरतों के लिए भी देना पड़ रहा टैक्स 

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लोग सवाल खड़े कर रहे हैं कि हमें शिक्षा, चिकित्सा, बिजली, साफ पानी और साफ हवा के लिए तक टैक्स भरना पड़ रहा है. एक यूजर ने वीडियो पोस्ट करके कहा कि नौकरीपेशा आदमी की कमर टूट रही है. वह इनकम टैक्स भरने के बाद जब बाजार में जाकर कोई भी सामान खरीदता है तो उसे जीएसटी देना पड़ता है. खर्च के बाद बचे हुए पैसे से इनवेस्टमेंट करने जाता है तो सरकार उसे होने वाले फायदे पर भी शॉर्ट टर्म और लॉन्ग टर्म कैपिटल गेन टैक्स ले लेती है. अब तो मेहनत से खरीदी प्रॉपर्टी को बेचने पर उसे इंडेक्सेशन बेनिफिट भी नहीं मिलेंगे. आखिर सैलरीड क्लास पर इतने तरह के टैक्स क्यों लगाए जा रहे हैं. 

पढ़ाई और इलाज पर भी टैक्स भर रहा मिडिल क्लास 

एक अन्य यूजर ने लिखा कि देश में करोड़ों बच्चे शिक्षा से वंचित हैं. सरकारी स्कूलों की कमी है. साथ ही टैक्स के पैसे से बने सरकारी स्कूलों में शिक्षा का स्तर भी दयनीय है. मजबूरी में हमें बच्चों को प्राइवेट स्कूलों में भेजना पड़ता है. वहां भी हम बच्चों को पढ़ाने के लिए महंगी फीस भरते हैं. अगर इलाज करवाना हो तो अच्छे सरकारी अस्पतालों की किल्लत है. प्राइवेट अस्पतालों में इलाज न सिर्फ महंगा है बल्कि इस पर भी हमें ही टैक्स देना पड़ता है. 

साफ हवा, पानी और बिजली भी नहीं दे पा रही सरकार 

एक पोस्ट में दावा किया गया है कि सरकार बिजली और सड़क जैसे बुनियादी सुविधाएं तक देने में असफल रही है. देश में 24 घंटे बिजली न आने की वजह से लोगों को इनवर्टर और सोलर पैनल लगवाने पड़ रहे हैं. इन सभी को खरीदने पर भी हमसे ही टैक्स वसूला जाता है. आज भी देश में हर जगह पीने के साफ पानी की व्यवस्था नहीं की जा सकी है. इसकी वजह से घरों में आरओ लगवाने पड़ते हैं. प्रदूषण के चलते कई शहरों की हवा भी बुरी तरह से प्रभावित हुई है. इसकी वजह से लोगों को एयर प्यूरीफायर लगवाने पड़ रहे हैं. मगर, सरकार इन्हें लग्जरी आइटम मानती है तो इन सभी चीजों पर टैक्स वसूला जाता है.

ये भी पढ़ें 

Budget 2024: म्यूचुअल फंड पर क्या असर डालेगा बजट, अब कौन से फंड बचाएंगे आपका ज्यादा टैक्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रिकॉर्ड हाई को छूने के बाद बड़ी गिरावट, क्या जल्द 1 लाख रुपये के नीचे चला जाएगा सोना, जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स
रिकॉर्ड हाई को छूने के बाद बड़ी गिरावट, क्या जल्द 1 लाख रुपये के नीचे चला जाएगा सोना?
कौन है राजपाल यादव को 5 करोड़ रुपये का लोन देने वाले बिजनेसमैन माधव गोपाल अग्रवाल?
कौन है राजपाल यादव को 5 करोड़ रुपये का लोन देने वाले बिजनेसमैन माधव गोपाल अग्रवाल?
दुनिया का सबसे महंगा परफ्यूम; दाम सुन उड़ जाएंगे होश, 11 करोड़ से ज्यादा में आती है एक बोतल
दुनिया का सबसे महंगा परफ्यूम; दाम सुन उड़ जाएंगे होश, 11 करोड़ से ज्यादा में आती है एक बोतल
दूसरी बार ED समन की अनदेखी! मनीलांड्रिंग केस में एजेंसी के सामने फिर पेश नहीं हुईं टीना अंबानी
दूसरी बार ED समन की अनदेखी! मनीलांड्रिंग केस में एजेंसी के सामने फिर पेश नहीं हुईं टीना अंबानी

वीडियोज

Sansani:काले जादू से गर्लफ्रेंड की 'आत्मा को बुलावा'?
Sansani:काले जादू से गर्लफ्रेंड की 'आत्मा को बुलावा'? | Crime News
DP World Players Championship 2026:हनी वैसोया बने किंग! कुतुब गोल्फ कोर्स में दर्ज की ऐतिहासिक जीत
Sandeep Chaudhary: 'PDA के वोटों की डकैती', विपक्ष का गंभीर आरोप | UP Election 2027 | PDA
Pakistan News: जेल में इमरान की आखों की रोशनी | imran khan eye

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी अरब में दिखा रमजान का चांद, 18 फरवरी से पाक महीने की शुरुआत, जानें भारत में कब रखा जाएगा पहला रोजा
सऊदी अरब में दिखा चांद, 18 फरवरी से रमजान के पाक महीने की शुरुआत, जानें भारत में कब रखा जाएगा पहला रोजा
UP Board Exam 2026: कल से 10वीं-12वीं की परीक्षा, फर्जी पेपर वायरल, अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील
UP Board Exam 2026: कल से 10वीं-12वीं की परीक्षा, फर्जी पेपर वायरल, अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील
साख बचाने उतरीं स्कॉटलैंड-नेपाल में जबरदस्त टक्कर, डेथ ओवरों में गेंदबाजों ने बरपाया कहर, NEP को 171 का लक्ष्य
साख बचाने उतरीं स्कॉटलैंड-नेपाल में जबरदस्त टक्कर, डेथ ओवरों में गेंदबाजों ने बरपाया कहर, NEP को 171 का लक्ष्य
Salim Khan Health Update: आज रात हॉस्पिटल में रहेंगे सलीम खान, तबीयत को लेकर अस्पताल ने जारी किया बयान
Salim Khan Health Update: आज रात हॉस्पिटल में रहेंगे सलीम खान, तबीयत को लेकर अस्पताल ने जारी किया बयान
कौन हैं बांग्लादेश के नए विदेश मंत्री खलीलुर रहमान? जिन्हें टेक्नौक्रेट कोटा से कैबिनेट में मिली एंट्री; युनूस सरकार में निभा चुके ये जिम्मेदारी
कौन हैं बांग्लादेश के नए विदेश मंत्री खलीलुर रहमान? जिन्हें टेक्नौक्रेट कोटा से कैबिनेट में मिली एंट्री
‘जब असली ही नहीं रही, तो ये...’, मुर्शिदाबाद में बन रही बाबरी मस्जिद पर असम के CM की तीखी टिप्पणी
‘जब असली ही नहीं रही, तो ये...’, मुर्शिदाबाद में बन रही बाबरी मस्जिद पर असम के CM की तीखी टिप्पणी
ये 10 आदतें बताती है कि आप खुद को कम आंक रहे हैं, एक्सपर्ट्स ने बताएं Low Self-Respect के संकेत
ये 10 आदतें बताती है कि आप खुद को कम आंक रहे हैं, एक्सपर्ट्स ने बताएं Low Self-Respect के संकेत
11 महीने बाद फिर मां बनी सीमा हैदर! निजी अस्पताल में दिया छठे बच्चे को जन्म, यूजर्स ने ले लिए मजे
11 महीने बाद फिर मां बनी सीमा हैदर! निजी अस्पताल में दिया छठे बच्चे को जन्म, यूजर्स ने ले लिए मजे
Embed widget