एक्सप्लोरर

Budget 2022: ग्रामीण विकास मंत्रालय के बजट पर चली कैंची, पर पीएम ग्राम सड़क योजना के बजट में 36 फीसदी का इजाफा

Budget Slashed For Rural Development: मनरेगा सहित ग्रामीण विकास मंत्रालय के तहत आने वाली सभी केंद्र प्रायोजित योजनाओं का कुल आवंटन वर्ष 2022-23 के लिए घटकर 1,35,944.29 करोड़ रुपये रह गया है.

Budget 2022: ग्रामीण अर्थव्यवस्था में भले ही कमजोरी है लेकिन सरकार ने ग्रामीण विकास मंत्रालय के बजट में कटौती कर दी है. ग्रामीण विकास मंत्रालय के तहत आने वाली सभी केंद्र प्रायोजित योजनाओं के लिए कुल आवंटन लगभग 11 प्रतिशत घट गया है. मनरेगा सहित ग्रामीण विकास मंत्रालय के तहत आने वाली सभी केंद्र प्रायोजित योजनाओं का कुल आवंटन वर्ष 2022-23 के लिए घटकर 1,35,944.29 करोड़ रुपये रह गया जबकि 2021-22 में  1,53,558.07 करोड़ रुपये बजट आवंटित किया गया था. 


ग्रामीण सड़कों के निर्माण से जुड़ी पीएमजीएसवाई योजना के लिए वर्ष 2022-23 में आवंटन पिछले साल के राजस्व अनुमान से 36 फीसदी बढ़ाकर 19 हजार करोड़ रुपये कर दिया गया है. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा मंगलवार को पेश किए बजट में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के लिए आवंटन संशोधित अनुमान 14,000 करोड़ रुपये से 36 प्रतिशत बढ़ाकर 19,000 करोड़ रुपये कर दिया गया है. पीएमजीएसवाई के तहत नक्सलवाद प्रभावित क्षेत्रों और पूर्वोत्तर के राज्यों में सड़कों के निर्माण पर विशेष जोर दिया गया है, बजट में ग्रामीण सड़क निर्माण योजना के इन दोनों घटकों के लिए आवंटन में उल्लेखनीय वृद्धि की गई. 

अन्य प्रमुख निर्माण योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना (पीएमएवाई) के लिए भी बजट आवंटन ढाई फीसदी बढ़ाकर 20,000 करोड़ रुपये कर दिया गया है, जो 2021-22 में 19,500 करोड़ रुपये था. इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना और अन्नपूर्णा योजना सहित कई अन्य केंद्र प्रायोजित योजनाओं के बजट आवंटन में भी वृद्धि की गई है. 

ये भी पढ़ें 

Explainer: निर्मला सीतारमण के इस बजट से आम लोगों के हाथ कुछ नहीं आया, पर देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करेगा ये बजट

Stock Market Update: निर्मला सीतारमण के बजट को शेयर बाजार का सलाम, सेंसेक्स और निफ्टी जबरदस्त उछाल के साथ हुआ बंद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Airtel बैंक से सुनील मित्तल का इस्तीफा, अब कौन संभालेगा कमान?
Airtel बैंक से सुनील मित्तल का इस्तीफा, अब कौन संभालेगा कमान?
बिना हॉलमार्क वाला सोना बेचने पर ज्वैलर पर क्या हो सकती है कार्रवाई? जानिए कानून और जुर्माना
बिना हॉलमार्क वाला सोना बेचने पर ज्वैलर पर क्या हो सकती है कार्रवाई? जानिए कानून और जुर्माना
Soyoil Import: फेस्टिव सीजन में बढ़ी सोयाबीन तेल की मांग, भारत में टूट सकता है Import रिकॉर्ड
फेस्टिव सीजन में बढ़ी सोयाबीन तेल की मांग, भारत में टूट सकता है Import रिकॉर्ड
सीवर की खुदाई में निकला 98 करोड़ का गोल्ड, सिक्का समझा था, निकला सोने का पहाड़
सीवर की खुदाई में निकला 98 करोड़ का गोल्ड, सिक्का समझा था, निकला सोने का पहाड़

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
Bhawana Kanth: IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
Embed widget