एक्सप्लोरर

Unified Pension Scheme: इन 10 प्वॉइंट में समझें क्या है यूनिफाइड पेंशन स्कीम, कर्मचारियों को होने जा रहा बड़ा फायदा

New Pension Scheme: सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सोशल मीडिया पर इस स्कीम के बारे में पूरी जानकारी दी है. आइए इस स्कीम के बारे में समझ लेते हैं.

New Pension Scheme: नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) सरकार ने शनिवार को लाखों कर्मचारियों और पेंशनर्स को तोहफा देते हुए यूनिफाइड पेंशन स्कीम (Unified Pension Scheme) लाने का ऐलान किया था. केंद्रीय कैबिनेट ने यूनिफाइड पेंशन स्कीम को 1 अप्रैल, 2025 से लागू करने का फैसला लिया है. सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव (Ashwini Vaishnaw) ने जानकारी दी है कि न्यू पेंशन स्कीम (New Pension Scheme) को भी जारी रखा जाएगा. कर्मचारियों के पास इन दोनों स्कीम में से किसी एक को चुनने की आजादी होगी. अश्विनी वैष्णव ने सोशल मीडिया पर 10 प्वॉइंट में यूनिफाइड पेंशन स्कीम के बारे में पूरी जानकारी दी है. आइए एक नजर इस पर डाल लेते हैं.

इन 10 प्वॉइंट में समझें यूपीएस के सभी लाभ 

  1. निश्चित पेंशन (Assured Pension): कम से कम 25 साल नौकरी कर चुके कर्मचारियों को उनकी सेवा के आखिरी 12 महीनों की औसत बेसिक पे का 50 फीसदी पेंशन के तौर पर मिलेगा. 
  2. कर्मचारी के पेंशन अकाउंट में सरकार अब 14 फीसदी की बजाय 18.5 फीसदी पैसा डालेगी. हालांकि, कर्मचारियों को ज्यादा पैसा नहीं डालना पड़ेगा.
  3. निश्चित फैमिली पेंशन (Assured Family Pension): यदि कर्मचारी की नौकरी के दौरान मृत्यु हो जाती है तो उसकी बेसिक पे का 60 फीसदी उसके परिवार को फैमिली पेंशन के तौर पर मिलेगा. 
  4. निश्चित मिनिमम पेंशन (Assured Minimum Pension): यूपीएस में मिनिमम पेंशन की व्यवस्था भी की गई है. इसके तहत 10 साल की नौकरी पूरी कर चुके लोगों को कम से कम 10 हजार रुपये पेंशन दी जाएगी.
  5. महंगाई से राहत (Indexation Benefit): नए नियमों के तहत पेंशन, मिनिमम पेंशन और फैमिली पेंशन में इंडेक्सेशन बेनिफिट का लाभ भी मिलेगा. इसके अलावा डिअरनेस रिलीफ (Dearness Relief) को ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स फॉर इंडस्ट्रियल वर्कर्स से जोड़ा जाएगा.
  6. ग्रेचुटी (Gratuity): हर 6 महीने की नौकरी पूरी कर लेने के बाद सैलरी और महंगाई भत्ता का 1/10वें हिस्से को ग्रेचुटी में जोड़ा जाएगा. इस पेमेंट से एस्योर्ड पेंशन की मात्रा कम नहीं होगी.
  7. न्यू पेंशन सिस्टम (NPS): एनपीएस के तहत रिटायर हो चुके लोगों को भी यूपीएस का लाभ दिया जाएगा. इसके अलावा पीपीएफ की ब्याज दरों पर उन्हें एरियर भी मिलेगा. 
  8. यूपीएस एक विकल्प के तौर पर उपलब्ध रहेगी. वर्तमान और भविष्य में आने वाले कर्मचारियों को एक बार विकल्प दिया जाएगा. एनपीएस और यूपीएस में से किसी एक का चुनाव करने के बाद यह बदला नहीं जा सकेगा. 
  9. यूपीएस के लागू होने से केंद्र सरकार के 23 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को लाभ होगा. 
  10. राज्य सरकारों को भी यह सुविधा प्रदान करवाई जाएगी. यदि राज्य सरकारें भी यूपीएस को चुनती हैं तो करीब 90 लाख कर्मचारी लाभान्वित होंगे.

ये भी पढ़ें 

Unified Pension Scheme: इन कर्मचारियों की हो गई मौज! नई पेंशन स्कीम से पैसा बरसेगा धन-धनाधन, फायदे का पूरा गणित समझें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Microsoft के भारत में 23000 कर्मचारी, कितने छोड़ेंगे नौकरी?
Microsoft के भारत में 23000 कर्मचारी, कितने छोड़ेंगे नौकरी?
दुबई में चमकी भारतीय की किस्मत, 1300 रुपए के लॉटरी टिकट से जीते 12.9 करोड़
दुबई में चमकी भारतीय की किस्मत, 1300 रुपए के लॉटरी टिकट से जीते 12.9 करोड़
कंपनी जरूरी या आप? इस्तीफे के बाद दिल जीत लेगी माइक्रोसॉफ्ट के पूर्व डायरेक्टर की बात
कंपनी जरूरी या आप? इस्तीफे के बाद दिल जीत लेगी माइक्रोसॉफ्ट के पूर्व डायरेक्टर की बात
10 रुपए में चाय और पानी, 20 में कॉफी, दिल्ली एयरपोर्ट पर खुला UDAN Cafe
10 रुपए में चाय और पानी, 20 में कॉफी, दिल्ली एयरपोर्ट पर खुला UDAN Cafe

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Cyclone Arnab Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Bihar MLC Election Results LIVE: दांव पर अनंत सिंह की भी साख, JDU की ओर से पहली प्रतिक्रिया
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: वोटों की गिनती के बीच JDU की ओर से पहली प्रतिक्रिया
Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
सपा के लिए जरूरी है MLC चुनाव में 3 सीट, नहीं तो अखिलेश को होगा बड़ा नुकसान
सपा के लिए जरूरी है MLC चुनाव में 3 सीट, नहीं तो अखिलेश को होगा बड़ा नुकसान
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
Embed widget