एक्सप्लोरर

30000 रुपये की महंगी टी शर्ट पहन रद्द किया अप्रेजल, Unacademy के सीईओ को लोगों ने सुनाई खरी-खोटी

Unacademy CEO: एडटेक कंपनी अनएकेडमी के सीईओ गौरव मुंजाल ने कर्मचारियों को अप्रेजल रद्द होने के बारे में जानकारी दी है. लेकिन, इंटरनेट यूजर्स उनके इस फैसले की जमकर खिंचाई कर रहे हैं.

Unacademy CEO Gaurav Munjal: नौकरी करने वाले हर व्यक्ति को साल भर अप्रेजल का इंतजार होता है. कंपनी उन्हें उनकी मेहनत का इनाम बढ़ी हुई सैलरी के तौर पर देती है. अप्रेजल अच्छा होने पर लोगों में खुशी और कम होने पर मायूसी कर्मचारियों के चेहरे पर साफ दिख जाती है. लेकिन, अगर अप्रेजल रद्द ही हो जाए तो कर्मचारी खुद को ठगा हुआ सा महसूस करते हैं. ऐसा ही कुछ हुआ है एडटेक कंपनी अनएकेडमी के एंप्लाइज के साथ. इस साल अनएकेडमी ने ऐलान किया है कि वह अपने कर्मचारियों को किसी तरह का अप्रेजल नहीं देगी. 

महंगी टी शर्ट में सुनाया अप्रेजल रद्द होने का फैसला

कंपनी के सीईओ गौरव मुंजाल ने वर्चुअल टाउन हॉल में कर्मचारियों को अपने फैसले के बारे में अवगत कराया. खास बात ये है कि जब वह कर्मचारियों पर अप्रेजल रद्द होने की गाज गिरा रहे थे तो उन्होंने 400 डॉलर यानी करीब 33,500 रुपये की Burberry कंपनी की टीशर्ट पहनी हुई थी. गौरव मुंजाल ने कहा कि अनएकेडमी अपने लक्ष्यों को पूरा करने में असफल रही है. साल 2023 कंपनी के लिए औसत रहा है. साल 2024 में थोड़ा सुधार आया है लेकिन, यह नाकाफी है. ऐसे में कंपनी ने इस साल कर्मचारियों के अप्रेजल को रद्द करने का फैसला किया है.

लोगों ने सीईओ को सुनाई खरी-खोटी

लग्जरी ब्रांड की महंगी टी शर्ट पहने हुए अप्रेजल रद्द करने का फैसला सुनाने का अनएकेडमी के सीईओ का यह अंदाज सोशल मीडिया को बिलकुल पसंद नहीं आया. सोशल मीडिया यूजर्स सीईओ को खरी खोटी सुना रहे हैं. लोगों ने कहा कि यह बरबेरी ब्लैक की टी-शर्ट पहनकर लोगों के अप्रेजल को रोकने की घोषणा कर रहे हैं. वैसे तो हमें लोगों की निजी चीजों पर नहीं जाना चाहिए लेकिन, यही सच है. एक यूजर ने कहा कि यह लोग अपने लग्जरी आइटम में कटौती नहीं करते, केवल लोगों के अप्रेजल रद्द करते हैं. कुछ लोगों ने कहा कि इनकी वेतन आम कर्मचारियों से बहुत ज्यादा होती है.

कई कर्मचारियों को दो साल से नहीं मिला अप्रेजल

गौरव मुंजाल ने यह भी माना कि कंपनी के बहुत से कर्मचारियों को पिछले दो सालों से अप्रेजल नहीं मिला है. इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि मैंने ही दो से तीन सप्ताह पहले यह ऐलान किया था कि हम अप्रेजल करेंगे. लेकिन, जब हमने इस प्रक्रिया को शुरू किया तो यह पाया कि हम गलत हैं. हालांकि, उन्होंने कंपनी के अस्तित्व पर किसी तरह के खतरे की बात को सिरे से नकार दिया. 

ये भी पढ़ें

Swiggy: स्विगी से ही ऑर्डर कर डाला सगाई की दावत का खाना, कंपनी ने मारा मौके पर चौका, लोग भी हो गए इंप्रेस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब विदेश पैसे भेजने से पहले सावधान, पहले जान लें LRS लिमिट और टैक्स के नियम
अब विदेश पैसे भेजने से पहले सावधान, पहले जान लें LRS लिमिट और टैक्स के नियम
यूपी-बिहार में बढ़ रही Loan की मांग, कर्ज पर सिबिल रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
यूपी-बिहार में बढ़ रही Loan की मांग, कर्ज पर सिबिल रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
7 करोड़ का फंड बनाना है तो कितनी SIP करनी होगी? समझें 15 साल का पूरा गणित
7 करोड़ का फंड बनाना है तो कितनी SIP करनी होगी? समझें 15 साल का पूरा गणित
8th Pay Commission: रिटायर हुए कर्मचारियों की पेंशन में भी होगा बदलाव, मिले संकेत
8th Pay Commission: रिटायर हुए कर्मचारियों की पेंशन में भी होगा बदलाव, मिले संकेत

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget