एक्सप्लोरर

Layoffs: क्रेडिट सुइस बैंक में UBS कर रहा बड़े पैमाने पर छंटनी की तैयारी! 20 से 30 फीसदी कर्मचारियों पर पड़ेगा असर

Layoffs in Credit Suisse Bank: यूबीएस के टेक ओवर के बाद क्रेडिट सुइस बैंक में अब बड़े पैमाने पर छंटनी की जा सकती है. इसका असर भारत में काम करने वाले कर्मचारियों पर भी पड़ेगा.

Layoffs in Credit Suisse Bank: पिछले कुछ महीनों से ग्लोबल बैंकिंग के लिहाज से बहुत कठिन वक्त रहा है. पहले अमेरिका के सिलिकॉन वैली बैंक (Silicon Valley Bank Crisis) के ठप होने के बाद इसका असर यूरोप में भी दिखने लगा और स्विट्जरलैंड का 16वां सबसे बड़ा बैंक क्रेडिट सुइस बैंक (Credit Suisse Bank Crisis) बैंक भी डूब गया. इसके बाद ग्राहकों का बैंकिंग सिस्टम पर विश्वास लौटाने और लोगों के पैसे सुरक्षित रखने के लिए स्विट्जरलैंड के दूसरे सबसे बड़े बैंक यूबीएस (UBS) ने इसे टेकओवर करने का फैसला किया.  

अब क्रेडिट सुइस बैंक (Credit Suisse Bank) को लेकर एक बड़ी खबर आ रही हैं. बैंक को यूबीएस (UBS) द्वारा टेकओवर के बाद कम से कम 20 से 30 फीसदी कर्मचारियों की छंटनी की जा सकती है. ऐसे में कम से कम बैंक में काम करने वाले 36,000 कर्मचारियों पर इसका असर दिखेगा. ब्लूमबर्ग में छपी रिपोर्ट के मुताबिक यूबीएस द्वारा क्रेडिट सुइस बैंक के टेकओवर के बाद से ही बैंक में बड़े पैमाने पर छंटनी (Credit Suisse Bank Layoffs) के कयास लगाए जा रहे थे. बैंक द्वारा की जाने वाली 36,000 कर्मचारियों की छंटनी का असर स्विट्जरलैंड के अलावा बाकी देशों के कर्मचारियों पर भी पड़ेगा.

स्विट्जरलैंड में होगी 11,000 कर्मचारियों की छंटनी

ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक सिर्फ स्विट्जरलैंड में 11,000 कर्मचारियों पर इस छंटनी का असर पड़ेगा. यूबीएस और क्रेडिट सुइस बैंक दोनों मिलाकर स्विट्जरलैंड में कुल 1.25 लाख लोगों को रोजगार देते हैं जो कि देश की कुल रोजगार का 30 फीसदी हिस्सा है. ध्यान देने वाली बात ये है कि पिछले महीने क्रेडिट सुइस ने यूबीएस के अधिग्रहण से पहले ही अपने 9,000 कर्मचारियों की छंटनी का फैसला किया था. ऐसे में दोनों बैंकों के मर्जर के बाद कई एक्सपर्ट्स ने यह पहले ही अनुमान लगाया था कि आने वाले वक्त में क्रेडिट सुइस बैंक में बड़े पैमाने पर छंटनी देखी जा सकती हैं. अब इसका इसका साफ असर देखा जा सकता है.

भारत पर क्या होगा असर

गौरतलब है कि क्रेडिट सुइस बैंक में कुल 15,000 कर्मचारी काम करते हैं. बैंक के यूबीएस द्वारा टेकओवर के बाद से ही भारत में काम करने वाले लोगों के मन में अनिश्चितता का माहौल है. भारत में काम करने वाले कर्मचारियों में से 5,000 से 7,000 लोग डायरेक्ट ऑपरेशन के काम को देखते हैं. वहीं बाकी कर्मचारी ग्लोबल आईटी ऑपरेशन को संभालते हैं. बैंक का कुल 6 शहरों मुंबई, हैदराबाद, पुणे, गुरुग्राम, बेंगलुरु और कोलकाता में ऑफिस है. ऐसे में भारत में कुल कितने कर्मचारियों की छंटनी की जाएगी यह तो फिलहाल साफ नहीं है मगर इस छंटनी का असर भारत के कर्मचारियों पर भी निश्चित तौर पर पड़ेगा.

ग्लोबल बैंकिंग संकट से सहमे देश

साल 2023 में ग्लोबल बैंकिंग संकट (Global Banking Crisis) की शुरुआत अमेरिका के सिलिकॉन वैली बैंक के डूबने के साथ शुरू हुई है. इसके बाद अमेरिका का सिग्नेचर बैंक भी कुछ दिन के बाद डूब गया. अमेरिका में शुरू हुए इस बैंकिंग संकट की आहट यूरोप तक पहुंच गई और स्विट्जरलैंड का 16 वां सबसे बड़ा बैंक क्रेडिट सुइस बैंक भी डूब गया. 

ये भी पढ़ें-

Petrol Diesel Price: कच्चे तेल की कीमतों में अचानक जबरदस्त बढ़त, क्या देश में आज महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल? जानें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ब्रिटेन में Apple को झटका, iPhone में सिर्फ Apple Pay नहीं, दूसरे UPI एप्स भी चलेंगे
ब्रिटेन में Apple को झटका, iPhone में सिर्फ Apple Pay नहीं, दूसरे UPI एप्स भी चलेंगे
Jio IPO: 21 अक्टूबर को खुल रहा भारत का सबसे बड़ा IPO, जानें इसके बारे में सबकुछ
Jio IPO: 21 अक्टूबर को खुल रहा भारत का सबसे बड़ा IPO, जानें इसके बारे में सबकुछ
चीनी 30% हो गई महंगी, 21 राज्यों में दाम आसमान पर, अब कितना है रेट?
चीनी 30% हो गई महंगी, 21 राज्यों में दाम आसमान पर, अब कितना है रेट?
Flipkart ला रहा 'Eat-in by Minutes', क्या है फूड डिलिवरी प्लान?
Flipkart ला रहा 'Eat-in by Minutes', क्या है फूड डिलिवरी प्लान?

वीडियोज

Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest
Vijayadashami 2026 | Ravana Dahan: अत्याचार का हुआ अंत, श्रीराम की शक्ति विजयंत | Dussehra 2026
Chitra Tripathi: अराजकता में 'आस्था', किसने चुना ये 'रास्ता'? | Mohan Bhagwat | BJP | Congress | ABP
Punjab Politics | Breaking: Amit Shah का मिशन पंजाब...नशा माफिया के खिलाफ आर-पार की जंग! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
Photos: कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, बोले- 'सौरव दास और आशुतोष रांका मुझसे...'
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, बोले- 'सौरव दास और आशुतोष रांका मुझसे...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
'अल्लाह मालिक है...', टीम इंडिया में वापसी पर मोहम्मद शमी का बयान वायरल
'अल्लाह मालिक है...', टीम इंडिया में वापसी पर मोहम्मद शमी का बयान वायरल
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
'भारत रिफाइनिंग के क्षेत्र में...', जयशंकर से मिलकर बोले रुबियो, ट्रेड डील पर दिया बड़ा बयान
'भारत रिफाइनिंग के क्षेत्र में...', जयशंकर से मिलकर बोले रुबियो, ट्रेड डील पर दिया बड़ा बयान
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget