एक्सप्लोरर

Uber in Pakistan: उबर ने 7 साल बाद पाकिस्तान में बंद की सेवाएं, इस कारण होना पड़ा मजबूर

Uber Operation: उबर ने विभिन्न कारणों का हवाला देकर पाकिस्तान में अपनी सेवाएं बंद करने का फैसला लिया है. कंपनी का यह फैसला इसी सप्ताह से प्रभावी हो चुका है...

ग्लोबल कैब सर्विस प्रोवाइडर कंपनी उबर ने पाकिस्तान में अपनी सेवाओं को बंद करने का फैसला लिया है. कंपनी ने इसी सप्ताह एक बयान जारी कर इसकी जानकारी दी. कंपनी ने पड़ोसी देश में अपना कारोबार समेटने का कारण भी बताया है.

पहले से बिजनेस समेट रही थी उबर

पीटीआई की एक रिपोर्ट के अनुसार, उबर की ओर से मंगलवार को जारी बयान में उसके प्रवक्ता ने कहा कि पाकिस्तान में स्थानीय प्रतिस्पर्धियों से उसे कड़ी टक्कर मिल रही थी. इस कारण उसने पाकिस्तान के बाजार से बाहर निकलने का फैसला किया है. उबर पहले से ही पाकिस्तान में अपने कारोबार को समेटने में लगी हुई थी. कंपनी ने साल 2022 में ही देश के कई शहरों में अपने परिचालन को बंद कर दिया था. उस समय जिन शहरों में परिचालन को बंद किया गया था, उनमें कराची, मुल्तान, फैसलाबाद, पेशावर और इस्लामाबाद जैसे पाकिस्तान के बड़े शहर शामिल थे.

जारी रहेंगी उबर की ये सेवाएं

हालांकि उबर की लोकल सब्सिडियरी Careem की सेवाएं पहले की तरह जारी रहेंगी. साल 2022 में कई शहरों में बिजनेस को समेटने के बाद उबर Careem के जरिए लाहौर में बिजनेस में बनी हुई थी. उबर ने कुछ साल पहले 2019 में Careem का अधिग्रहण किया था. Careem को खरीदने का सौदा 3.1 बिलियन डॉलर में हुआ था. उसके बाद से उबर अपनी इस सब्सिडियरी को अलग से परिचालन में बनाई हुई थी. उबर का कहना है कि अब वह पाकिस्तान में Careem के बिजनेस को बढ़ाने पर फोकस करेगी.

बचे पैसे का ऐसे कर पाएंगे इस्तेमाल

उबर का कहना है कि बिजनेस को समेटने के उसके फैसले से ग्राहकों को नुकसान नहीं होगा. अगर किसी ग्राहक का उबर ऐप में बैलेंस बचा होगा तो वे उसका इस्तेमाल कर Careem पर फ्री राइड क्लेम कर सकते हैं. इसके लिए Careem ऐप का इस्तेमाल किया जा सकेगा. कंपनी ने कहा कि Careem की सेवाएं पहले की तरह जारी रहेंगी और अब Careem ऐप के जरिए सर्विसेज को बढ़ाया जाएगा.

सात साल पहले हुई थी शुरुआत

उबर ने पाकिस्तान में साल 2016 में बिजनेस की शुरुआत की थी. कंपनी ने सबसे पहले लाहौर शहर में मार्च 2016 में अपनी सेवाएं शुरू की थी, जिसे बाद में अन्य शहरों में भी बढ़ाया गया था. बीते कुछ सालों में पाकिस्तान में ऐप बेस्ड कैब सर्विसेज के बाजार में कई नई कंपनियां उतरी हैं. अभी पाकिस्तान के विभिन्न शहरों में ऐप के जरिए कैब सेवाएं देने वाली कंपनियों में Careem, Bykea, Siayara, Airlift, Bolt, SWVL और InDrive34 शामिल हैं.

ये भी पढ़ें: इस सरकारी शेयर ने पीपीएफ और बैंक एफडी से ज्यादा सिर्फ डिविडेंड से कराई कमाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सौरव जोशी की यूट्यूब कमाई का सच जानिए, करोड़ों व्यूज से कितना पैसा मिला?
सौरव जोशी की यूट्यूब कमाई का सच जानिए, करोड़ों व्यूज से कितना पैसा मिला?
देश में आई 547000 टन गैस, UAE बना भारत का सबसे बड़ा LPG सप्लायर
देश में आई 547000 टन गैस, UAE बना भारत का सबसे बड़ा LPG सप्लायर
अंबानी पर मस्क का नया हमला, रिलायंस के BJP चंदे से जुड़ी रिपोर्ट्स की शेयर
अंबानी पर मस्क का नया हमला, रिलायंस के BJP चंदे से जुड़ी रिपोर्ट्स की शेयर
दिल्ली में आज बैंक और शराब की दुकानें बंद, जानें और कौन- कौनसी सेवाएं हैं ठप
दिल्ली में आज बैंक और शराब की दुकानें बंद, जानें और कौन- कौनसी सेवाएं हैं ठप

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'पुराने बॉयफ्रेंड को भेज रही थीं लव यू और हार्ट...', पत्नी पर तेज प्रताप यादव का आरोप
'पुराने बॉयफ्रेंड को भेज रही थीं लव यू और हार्ट...', पत्नी पर तेज प्रताप यादव का आरोप
5 पर गिरे 2 विकेट, 250 रन के ऐतिहासिक चेज पर क्या बोले कप्तान शाई होप; जानें
5 पर गिरे 2 विकेट, 250 रन के ऐतिहासिक चेज पर क्या बोले शाई होप
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
नानी ने The Paradise के ओटीटी वर्जन में किए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
'द पैराडाइज' के ओटीटी वर्जन में हुए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
बॉस हो तो ऐसा... ठंड में कांपते कर्मचारी को गिफ्ट कर दी BMW, मामला वायरल
बॉस हो तो ऐसा... ठंड में कांपते कर्मचारी को गिफ्ट कर दी BMW, मामला वायरल
Office जाने के लिए कौन-सा वाहन सही, Scooter-Bike या EV?
Office जाने के लिए कौन-सा वाहन सही, Scooter-Bike या EV?
Embed widget