एक्सप्लोरर

नहीं मिलेगी सफर के लिए उबर, ओला कैबः 18 मार्च से हड़ताल पर जाएंगे ड्राइवर

उबर और ओला से जुड़े ड्राइवरों ने 18 मार्च यानी इस रविवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का एलान किया है.

नई दिल्लीः रविवार से ओला-उबर से यात्रा करने वाले यात्रियों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. मोबाइल एप पर टैक्सी बुकिंग करने की सुविधा देने वाली कंपनी उबर और ओला से जुड़े ड्राइवरों ने 18 मार्च यानी इस रविवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का एलान किया है. यह हड़ताल मुंबई, दिल्ली-एनसीआर, बेंगलुरु, हैदराबाद, पुणे जैसे प्रमुख शहरों में होने की संभावना है.

किसने बुलाई हड़ताल इस हड़ताल का आह्वान महाराष्ट्र नवनिर्माण वहातुक सेना (एमएनवीएस) ने किया है. एमएनवीएस के संजय नाइक ने कहा, ‘ओला और उबर ने ड्राइवरों से बड़े वादे किए थे, लेकिन आज वह अपनी लागत भी नहीं निकाल पा रहे हैं. उन्होंने पांच से सात लाख रुपये निवेश किए और उन्हें मासिक आधार पर डेढ़ लाख रुपये तक कमाने की उम्मीद थी, लेकिन वह इसका आधा भी नहीं कमा पा रहे हैं, इसकी प्रमुख वजह इन कंपनियों का कुप्रबंधन है.’’

किन शहरों में होगी हड़ताल यह हड़ताल मुंबई, दिल्ली-एनसीआर, बेंगलुरु, हैदराबाद, पुणे जैसे प्रमुख शहरों में होने की संभावना है.

ड्राइवरों की कमाई पर असर के चलते स्ट्राइक नाइक ने आरोप लगाया कि बुकिंग में यह कंपनियां उनके स्वामित्व वाली टैक्सियों को तरजीह देती हैं, इससे भी ड्राइवरों की कमाई पर असर पड़ा है. नाइक का दावा है कि इन कंपनियों ने मुद्रा योजना के तहत ऋण लेने के लिए ड्राइवरों को गारंटीपत्र तो दिए, लेकिन उनका कोई सत्यापन नहीं किया. अब उनकी लागत पूरी नहीं होने से वह इसका भुगतान करने में सक्षम नहीं है.

अनिश्चितकालीन हड़ताल की योजना उल्लेखनीय है कि अकेले मुंबई में इन कंपनियों की 45,000 से ज्यादा टैक्सियां हैं और अब काम कम होने से 20 फीसदी कम टैक्सियां सड़कों पर दौड़ रही हैं. उन्होंने कहा कि यदि हमारी मांगें नहीं मानी गईं तो हम अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएंगे. उन्होने आगे कहा कि चालकों ने इस मामले में हस्तक्षेप के लिए महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के नेता राज ठाकरे से संपर्क किया है.

किराएदार, मकान मालिक हों सतर्कः 31 मार्च से पहले निपटाएं ये काम वरना लगेगी पेनल्टी

क्या रेल आरक्षण केंदों को बंद करने जा रही है सरकार? यहां जानें

बाजार में भारी गिरावटः सेंसेक्स 500 अंक से ज्यादा टूटा, निफ्टी 10,200 के नीचे फिसला

बड़े उद्योगों के फंसे कर्ज में पौने तीन साल में 300 फीसदी से ज्यादा बढ़ोतरी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एन चंद्रशेखरन दोबारा नहीं बन पाएंगे Tata Sons के चेयरमैन? टाटा ट्रस्ट की मंजूरी बनेगी वजह
एन चंद्रशेखरन दोबारा नहीं बन पाएंगे Tata Sons के चेयरमैन? टाटा ट्रस्ट की मंजूरी बनेगी वजह
बैंक कर्मचारियों के लिए वीक में 5 दिन काम की तैयारी, बनी स्पेशल कमेटी
बैंक कर्मचारियों के लिए वीक में 5 दिन काम की तैयारी, बनी स्पेशल कमेटी
बैंक मर्ज होने के बाद भी चलेगा पुराना चेक? हाई कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला
बैंक मर्ज होने के बाद भी चलेगा पुराना चेक? हाई कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला
भारत से 1100 मेगावॉट बिजली खरीदेगा नेपाल, पैदा हुआ बिजली का संकट
भारत से 1100 मेगावॉट बिजली खरीदेगा नेपाल, पैदा हुआ बिजली का संकट

वीडियोज

जेल के वो 21 दिन...आज खुलेगा राज!
Shehzad Poonawalla के साथ हुई इस घटना की पूरी कहानी क्या है?
Kathua में CISF जवानों के बीच फायरिंग, 2 अधिकारी समेत चार जवानों की गई जान!
सिर्फ ज्ञानेश के इस्तीफे से क्या होगा?
ज्ञानेश के इस्तीफे से SIR 'दर्द' खत्म होगा?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एफिल टावर के प्रमुख छोड़ेंगे पद, हिन्दू संगठन BAPS के दौरे के दौरान हटाए थे महिला स्टाफ
एफिल टावर के प्रमुख छोड़ेंगे पद, हिन्दू संगठन BAPS के दौरे के दौरान हटाए थे महिला स्टाफ
UP चुनाव: सपा-कांग्रेस से गठबंधन पर असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा बयान, बोले- 'जबरदस्ती...'
UP चुनाव: सपा-कांग्रेस से गठबंधन पर असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा बयान, बोले- 'जबरदस्ती...'
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता आहूजा ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
11वें दिन बेटियों ने जीते गोल्ड, पीएम मोदी ने दी बधाई; बोले- 'जश्न मनाने का...'
11वें दिन बेटियों ने जीते गोल्ड, पीएम मोदी ने दी बधाई; बोले- 'जश्न मनाने का...'
CWC बैठक में शशि थरूर के सुझाव पर खरगे ने कसा तंज, बोले- ‘आप आएंगे या सिर्फ...’
CWC बैठक में शशि थरूर के सुझाव पर खरगे ने कसा तंज, बोले- ‘आप आएंगे या सिर्फ...’
UNGA में कश्मीर पर तुर्किए की टिप्पणी को भारत ने किया खारिज, दिया ये दो टूक जवाब
UNGA में कश्मीर पर तुर्किए की टिप्पणी को भारत ने किया खारिज, दिया ये दो टूक जवाब
जम्मू: कठुआ में CISF कर्मियों के बीच फायरिंग, 4 जवानों की मौत
जम्मू: कठुआ में CISF कर्मियों के बीच फायरिंग, 4 जवानों की मौत
23 से 28 सितंबर का मौसमी खेल: UP में 544% अधिक बारिश, तमिलनाडु में 96% सूखा
23 से 28 सितंबर का मौसमी खेल: UP में 544% अधिक बारिश, तमिलनाडु में 96% सूखा
Embed widget