एक्सप्लोरर

उबर पर लगा 8000 करोड़ का जुर्माना, बिना बताए ड्राइवरों को किया सस्पेंड

उबर पर डच रेगुलेटर का बड़ा हंटर चला है. बिना इंसानी जांच के ड्राइवरों को सस्पेंड करने और उनका अकाउंट ब्लॉक करने पर सख्त कार्रवाई की गई है. कंपनी पर 8000 करोड़ का जुर्माना लगा है.

Show Quick Read
Key points generated by AI, verified by newsroom
  • उबर पर ड्राइवरों के अकाउंट ब्लॉक करने को लेकर भारी जुर्माना.
  • डच DPA ने मानवीय समीक्षा रहित एल्गोरिथम उपयोग पर कार्रवाई की.
  • यह GDPR का उल्लंघन, ड्राइवरों के अधिकारों का हनन माना.
  • उबर ने जुर्माने को गलत बताया, फैसले के खिलाफ अपील करेगी.

Uber: डच डेटा प्रोटेक्शन अथॉरिटी (DPA) ने Uber पर 825 मिलियन यूरो (966 मिलियन डॉलर या करीब 8100 करोड़) का भारी जुर्माना लगाया है. कंपनी पर यह कार्रवाई बिना इंसानी जांच के पूरी तरह से कम्प्यूटर एल्गोरिदम के जरिए ड्राइवरों के अकाउंट को सस्पेंड और ब्लॉक करने के कारण की गई है. यह मामला यूरोप के डेटा प्रोटेक्शन रेगुलेशन (GDPR) के नियमों के तह इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा जुर्माना है. इससे पहले साल 2023 में मेटा पर डेटा ट्रांसफर उल्लंघन के लिए 1.2 बिलियन यूरो का जुर्माना लगाया गया था.

उबर पर क्या है आरोप?

रेगुलेटर के मुताबिक, उबर ने साल 2018 से 2022 के बीच ड्राइवरों के अकाउंट्स को ब्लॉक करने के लिए पूरी तरह से ऑटोमेटेड सिस्टम का इस्तेमाल किया. नियमों के मुताबिक, अगर किसी फैसले का प्रभाव इंसान की आजीविका पर पड़ता है, तो उसका मानवीय जांच होना अनिवार्य है.

उबर का सॉफ्टवेयर ग्राहकों की कम रेटिंग के आधार पर या धोखाधड़ी का शक होने पर सीधे ड्राइवरों का अकाउंट ब्लॉक कर देता है. इस दौरान ड्राइवरों को इस बात की भी जानकारी नहीं दी जाती थी कि उनके खिलाफ लिए जा रहे फैसले कम्प्यूटर एल्गोरिदम द्वारा ऑटोमेटेड तरीके से लिए जा रहे हैं, जो उनके अधिकारों का हनन है.

मामले की शिकायत फ्रांस के उबर ड्राइवरों ने दर्ज कराई थी. चूंकि उबर का यूरोपीय मुख्यालय एम्सटर्डम, नीदरलैंड्स में है इसलिए डच रेगुलेटर ने इस पूरे मामले की जांच की और अपना फैसला सुनाया.

उबन ने क्या कहा?

उबर ने इस जुर्माने को गलत बताया है. Uber ने अपील करने की भी जानकारी दी है. कंपनी की तरफ से कहा गया है, "हम इस फैसले और जरूरत से ज्यादा भारी जुर्माने से बिल्कुल सहमत नहीं हैं." कंपनी का दावा है कि वह किसी भी ड्राइवर का अकाउंट बिना मानवीय हस्तक्षेप के स्थायी रूप से बंद नहीं करती है. कंपनी की पॉलिसीज में इंसानों द्वारा समीक्षा और ड्राइवरों को प्लेटफॉर्म से सस्पेंड किए जाने के खिलाफ आपत्ति जताने के मौके, दोनों शामिल हैं. उबर इस फैसले के खिलाफ अपील दायर करेगी.

ये भी पढ़ें:

अब छंटनी का शिकार हुआ Apple, काम से निकाले जाएंगे 200 इंजीनियर्स 

अरिजीता सेन एबीपी लाइव के बिजनेस डेस्क पर बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर काम कर रही हैं. पत्रकारिता जगत में करीब आठ साल का अनुभव है. फाइनेंस के क्षेत्र में इनकी अच्छी पकड़ है. अरिजीता पहले भी कई संस्थानों में अपनी सेवा दे चुकी हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

सोना 1.46 लाख के पार, चांदी ने भी मारी छलांग, खरीदारी से पहले जानें ताजा भाव
सोना 1.46 लाख के पार, चांदी ने भी मारी छलांग, खरीदारी से पहले जानें ताजा भाव
आज घर का सिलेंडर सस्ता या महंगा? दिवाली से पहले चेक करें अपने शहर के नए रेट
आज घर का सिलेंडर सस्ता या महंगा? दिवाली से पहले चेक करें अपने शहर के नए रेट
महंगी हुई चीनी, पुणे में 5 रुपए बढ़े दाम, जानें अब कितनी है कीमत
महंगी हुई चीनी, पुणे में 5 रुपए बढ़े दाम, जानें अब कितनी है कीमत
Microsoft देगी 60000 कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने का ऑफर, AI पर खर्च बढ़ाने की तैयारी
Microsoft देगी 60000 कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने का ऑफर, AI पर खर्च बढ़ाने की तैयारी
Advertisement

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव में कौन मारेगा बाजी? दांव पर अनंत सिंह की भी साख
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: वोटों की गिनती जारी, दांव पर अनंत सिंह की भी साख
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
Sigma OTT Release: अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी जेसन संजय की 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
जामिया छात्र आंदोलन: 8 नवंबर तक कैंपस बंद, ऑनलाइन होंगी क्लासेज और एग्जाम
जामिया छात्र आंदोलन: 8 नवंबर तक कैंपस बंद, ऑनलाइन होंगी क्लासेज और एग्जाम
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
Embed widget