एक्सप्लोरर

टू-व्हीलर्स वाहनों की बिक्री में जबरदस्त उछाल की संभावना, त्योहारी सीजन के लिए कंपनियों ने तैयारी की

हीरो मोटो कॉर्प. बजाज ऑटो, टीवीएस मोटर और रॉयल एनफील्ड जैसी प्रमुख कंपनियों ने सितंबर से नवंबर के बीच प्रोडक्शन की क्षमता बढ़ाने की तैयारी की है.

दोपहिया वाहन निर्माताओं के लिए इस बार की दिवाली अच्छी हो सकती है. टू-व्हीलर्स मेकर्स कंपनियों ने बढ़ती मांग को देखते हुए सितंबर से नवंबर के बीच प्रोडक्शन में 8 से 25 फीसदी में इजाफा करने का फैसला किया है. कंपनियों ने दोपहिया वाहनों में बढ़ती मांग को देख कर प्रोडक्शन कैपिसिटी बढ़ाने की तैयारी की है.

हीरो मोटो.कॉर्प समेत सभी बड़ी कंपनियां बढ़ाएंगीं प्रोडक्शन

इकनॉमिक टाइम्स की एक खबर के मुताबिक हीरो मोटो कॉर्प. बजाज ऑटो, टीवीएस मोटर और रॉयल एनफील्ड जैसी प्रमुख कंपनियों ने सितंबर से नवंबर के बीच प्रोडक्शन की क्षमता बढ़ाने की तैयारी की है. हालांकि कंपनियों ने कहा है कि उन्होंने दिवाली के लिए जून-जुलाई में ही प्लान बना लिया था. लेकिन इधर ग्रामीण इलाकों में टू-व्हीलर्स की मांग में तेजी देखी जा रही है. लिहाजा सितंबर से नवंबर के बीच प्रोडक्शन बढ़ाने का बड़ा प्लान तैयार किया गया है. कंपनियों की ओर से 15 से 20 लाख गाड़ियों के प्रोडक्शन की तैयारी की गई है. हालांकि इन कंपनियों के आला अधिकारियों का कहना है कि इस मांग पर राज्यों में स्थानीय स्तर पर लगाए जाने वाले लॉकडाउन का असर पड़ सकता है.

सप्लाई चेन दुरुस्त करने की तैयारी

टू-व्हीलर्स कंपनियां अपनी सप्लाई चेन को दुरुस्त करने में लगी हैं. इसके लिए ऑटो पार्ट्स कंपनियों और टू-व्हीलर्स कंपनियों दोनों एक दूसरे से तालमेल बिठा रही हैं. हाल में हीरो मोटो कॉर्प. के सीएमडी पवन मुंजाल ने कहा कि बाजार की स्थिति अच्छी है क्योंकि डिमांड हमारी प्रोडक्शन क्षमता से ज्यादा है. ऑटो इंडस्ट्री के मुताबिक सितंबर में टू-व्हीलर्स प्रोडक्शन 8 से 21 फीसदी बढ़ाने का फैसला किया गया है. हीरो मोटो. कॉर्प 7,20,000 से लेकर 7,30,000 यूनिटों का निर्माण कर सकती है.

अशोक गहलोत ने PM मोदी को लिखा पत्र, कहा- GST लागू करते समय किए वादों को पूरा करे केंद्र सरकार

बैंक ऑफ महाराष्ट्र, इंडियन ओवरसीज बैंक ने MCLR घटाया, जानें आपके लिए कितने सस्ते हुए लोन

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

8th Pay Commission की तैयारी में तेजी, नियुक्त होंगे कंसल्टेंट, पढ़ें गाइडलाइंस
8th Pay Commission की तैयारी में तेजी, नियुक्त होंगे कंसल्टेंट, पढ़ें गाइडलाइंस
महंगा हुआ ब्रेड, अब सुबह के नाश्ते के लिए खर्च करने होंगे ज्यादा पैसे
महंगा हुआ ब्रेड, अब सुबह के नाश्ते के लिए खर्च करने होंगे ज्यादा पैसे
सरपट भाग रहा सोना, चांदी की रफ्तार पर ब्रेक; जानें आज 24 से लेकर 18 कैरेट की कीमत
सरपट भाग रहा सोना, चांदी की रफ्तार पर ब्रेक; जानें आज 24 से लेकर 18 कैरेट की कीमत
कुल कमाई का 95% सैलरी और पेंशन पर खर्च कर रहा ये राज्य, खाली हो रहा खजाना
कुल कमाई का 95% सैलरी और पेंशन पर खर्च कर रहा ये राज्य, खाली हो रहा खजाना

वीडियोज

Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
चिराग पासवान ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'आग्रह करना चाहता हूं कि…'
चिराग पासवान ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'आग्रह करना चाहता हूं कि…'
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
अल नीनो से मंडराया सूखे का खतरा, मंहगी हो सकती है आम आदमी की थाली
अल नीनो से मंडराया सूखे का खतरा, मंहगी हो सकती है आम आदमी की थाली
Dengue Fever: डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
Washing Machine में कौन सा मोड खाता है सबसे ज्यादा बिजली?
Washing Machine में कौन सा मोड खाता है सबसे ज्यादा बिजली?
Embed widget