एक्सप्लोरर

Twitter Blue: ट्विटर ब्लू के लिए हर महीने देने होंगे 11 डॉलर, जानें किन देशों को मिलेगा फायदा

ट्विटर ने अपने ब्लू सब्सक्रिप्शन सर्विस के प्लान को लेकर बड़ा खुलासा किया है. इसमें एनुअल प्लान को मंथली प्लान के मुकाबले ज्यादा डिस्काउंट पर पेश किया है,जानें किन देशों के लोगो को इसका लाभ मिलेगा..

Twitter Blue Tick Annual Fee: अगर आप भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर (Twitter) का इस्तेमाल करते है. तो ये खबर आपके काम की साबित हो सकती है. Twitter ने अपनी ब्लू टिक सर्विस (Blue Tick) सर्विस में सालाना प्लान को लेकर कुछ डिस्काउंट ऑफर पेश किये है. जानिए क्या है खास...

एनुअल प्लान पर दिया ऑफर 

ट्विटर इंक (Twitter Inc) ने अपने सब्सक्रिप्शन सर्विस Twitter Blue के एनुअल प्लान को मंथली प्लान के मुकाबले डिस्काउंट पर ऑफर किया है. कंपनी ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि, नए ऑफर के तहत यूजर्स ट्विटर ब्लू (Twitter Blue) को 84 डॉलर में एनुअली सब्सक्राइब कर सकते हैं. वेब यूजर्स के लिए मंथली प्लान 8 डॉलर है. इस तरह अगर यजूर्स एनुअल प्लान लेते हैं, तो वो सालाना 22 डॉलर की बचत कर सकते है. 

एपल यूजर्स को देने होंगे 11 डॉलर 

वही दूसरी ओर एपल यूजर्स (Apple Users) के लिए मंथली प्लान 11 डॉलर में उपलब्ध है. ट्विटर ब्लू खरीदने के बाद यूजर्स को ब्लू बैज के अलावा सभी फीचर तुरंत मिल जाएंगे. हैंडल पर ब्लू टिक दिखने में कुछ समय लगेगा. 

इन देशों को मिलेगा ऑफर 

ट्विटर कंपनी ने अपने ब्लू मार्क के लिए डिस्काउंट ऑफर यूनाइटेड स्टेट्स (United States), कनाडा (Canada), यूनाइटेड किंगडम (United Kingdom), जापान (Japan), न्यूजीलैंड (New Zealand) और ऑस्ट्रेलिया (Australia) के यूजर्स के लिए उपलब्ध कराया जाएगा. मालूम हो कि पिछले साल ही एलन मस्क (Elon Mask) ने ट्विटर को 44 अरब डॉलर में अपने नाम किया था. एलन ने इस अधिग्रहण के बाद कंपनी में कई तरह के बदलाव किए, इसमें ट्विटर ब्लू के लिए नया सब्सक्रिप्शन प्लान भी शामिल किया था.

किसके लिए है ब्लू टिक 

ट्विटर ने ब्लू टिक को नेताओं, पॉपुलर शख्सियतों, पत्रकार और अन्य पब्लिक फिगर को देने के लिए बनाया है. हालांकि सब्सक्रिप्शन ऑप्शन के नियम बदल दिए गए है. नए नियमों के अनुसार, जो भी यूजर इस बैज के लिए भुगतान करने को तैयार है उसे ब्लू बैज दिया जाएगा. मस्क ने इसे ट्विटर के लिए रेवेन्यू के नए आयाम बताया था. 

ट्विटर ब्लू सब्सक्राइबर्स को मिलेगी ये सुविधा 

  • ट्विटर ब्लू सब्सक्राइबर्स बुकमार्क किए हुए ट्वीट को ग्रुप करके ऑर्गनाइज और फिर एक फोल्डर में डाल सकते हैं. 
  • सब्सक्राइबर्स अपने पसंद से ऐप अपीयरेंस में बदलाव कर सकते हैं. उन्हें कस्टम ऐप के ढेर सारे आईकन मिलेंगे. 
  • ट्विटर ब्लू के यूजर्स को थीम सेलेक्ट करने के भी ढेरों ऑप्शन मिलेंगे और मूड के हिसाब से थीम बदल सकेंगे. 
  • सब्सक्राइबर्स को कंपनी अपने पसंद के कंटेंट और पेजेज या डेस्टिनेशन सेलेक्ट करने का भी ऑप्शन देगी. 
  • ट्विटर पर आपसे जुड़े लोगों ने और आप जिनसे जुड़े हुए हैं, उन्होंने जिस आर्टिकल को सबसे ज्यादा शेयर किया है उसका शॉर्टकट मिलेगा. 
  • लंबे थ्रेड्स को पढ़ने को पढ़ने के लिए अच्छा रिडर एक्सपीरियंस मिलेगा. 
  • ट्विटर ब्लू यूजर अपने ट्वीट को पब्लिश करने के चंद सेकंड के अंदर अनडू भी कर सकेंगे. 
  • यूजर जिस भी पेज पर इंटरैक्ट करेगा उस पेज पर उसके कमेंट सबसे ऊपर दिखेंगे.

 

यह भी पढ़ें

Microsoft Layoffs: CEO सत्या नडेला ने कंपनी के कर्मचारियों को लिखा पत्र, जानिए निकाले गए कर्मियों से क्या कहा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Amazon कर्मचारियों पर गिरी गाज, क्या पड़ेगा भारतीय कर्मचारियों पर प्रभाव?
Amazon कर्मचारियों पर गिरी गाज, क्या पड़ेगा भारतीय कर्मचारियों पर प्रभाव?
प्रोटीन के नाम पर धोखा, FSSAI ने Dr. Reddy's, Nestle और Amazon Flipkart को भेजा नोटिस
प्रोटीन के नाम पर धोखा, FSSAI ने Dr. Reddy's, Nestle और Amazon Flipkart को भेजा नोटिस
GST Council Meeting Highlights: जीएसटी काउंसिल की बैठक खत्म, ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया होगी आसान
जीएसटी काउंसिल की बैठक खत्म, ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया होगी आसान
अमेरिका में भारतीय IT प्रोफेशनल्स को बड़ा झटका, TCS, इंफोसिस और विप्रो PERM से सस्पेंड
अमेरिका में भारतीय IT प्रोफेशनल्स को बड़ा झटका, TCS, इंफोसिस और विप्रो PERM से सस्पेंड

वीडियोज

नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था
आंदोलन की बदलती 'भाषा', शुरू हुआ रील आंदोलन !
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब कहां रुकेंगे?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Rejinagar Bypoll Result Live: बंगाल की रेजीनगर सीट पर किसकी जीत, किसकी हार? रिजल्ट का लाइव अपडेट
Rejinagar Bypoll Result Live: बंगाल की रेजीनगर सीट पर किसकी जीत, किसकी हार? रिजल्ट का लाइव अपडेट
दिल्ली में बदलेगा मौसम का मिजाज, चलेंगी तेज हवाएं, जानें IMD का अपडेट
दिल्ली में बदलेगा मौसम का मिजाज, चलेंगी तेज हवाएं, जानें IMD का अपडेट
वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना
वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
Embed widget