एक्सप्लोरर

Microsoft Layoffs: CEO सत्या नडेला ने कंपनी के कर्मचारियों को लिखा पत्र, जानिए निकाले गए कर्मियों से क्या कहा

दुनिया की बड़ी टेक कंपनी माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्या नडेला ने अपने कर्मचारियों को पत्र लिखकर अपने 3 बड़े फैसले के बारे में बताया है..साथ ही पात्र कर्मचारियों को कई तरह के लाभ देने की बात कही है..

Microsoft Layoffs Satya Nadella Letter : देश और दुनिया की कई बड़ी टेक कंपनियों के लिए साल 2023 की शुरुआत बेहद ख़राब रही है. दुनिया में आने वाली ग्लोबल मंदी (Global Recession) की आशंका के कारण टेक कंपनियों ने अपने कर्मचारियों की छंटनी करना शुरू कर दिया है. गूगल (Google) और फेसबुक (Facebook) कंपनी ने अपने हजारों कर्मचारियों को बाहर कर दिया है और अब माइक्रोसॉफ्ट (Microsoft) भी इस सूची में शामिल हो गई है. जानिए माइक्रोसॉफ्ट में भारतीय मूल के सीईओ सत्या नडेला (CEO Satya Nadella) ने अपने कर्मचारियों से क्या है... 

सीईओ सत्या नडेला ने लिखा पत्र

विश्व की सबसे बड़ी टेक कंपनियों में से एक माइक्रोसॉफ्ट (Microsoft Layoff) ने इस साल अपने 10,000 कर्मचारी को बाहर का रास्ता दिखा दिया है. कंपनी के भारतीय मूल के सीईओ सत्या नडेला (CEO Satya Nadella) ने इस मामले में अपने कर्मचारियों को पत्र लिखकर इस बात की पुष्टि की है. नडेला ने कर्मचारियों के लिए लिखे ब्लॉगपोस्ट में कहा कि कंपनी की आर्थिक परिस्थिति और उपभोक्ताओं की बदलती प्राथमिकताओं को ध्यान में रखते हुए ऐसा किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि कंपनी लंबी अवधि के लक्ष्यों पर केंद्रित कदम उठा रही है. 

कई देशों में आ चुकी है मंदी 

सत्या नडेला ने अपने पत्र कहा कि हम बड़े बदलाव के दौर से गुजर रहे हैं, और जैसे-जैसे मैं ग्राहकों व पार्टनर्स से मिल रहा हूं, कुछ बातें साफ हो गई हैं. पहली यह कि ग्राहकों ने महामारी के दौरान डिजिटल सामग्री पर अपने खर्चों को तेजी से बढ़ाया था, लेकिन अब वह इसमें बदलाव कर रहे हैं और कम खर्च में अधिक काम करना चाह रहे हैं. हम यह भी देख रहे हैं कि दुनियाभर में अलग-अलग क्षेत्रों की कंपनियां बेहद सावधानी से कदम बढ़ा रही हैं. ऐसा इसलिए क्योंकि कई देशों में मंदी आ गई है और कई अन्य देशों में इसके आने की आशंका है. 

ये है अहम तीन फैसले

पहले हम अपने कॉस्ट स्ट्रक्चर का रेवेन्यू के साथ मेल बिठाएंगे. हम कुछ विभागों में नौकरियां कम कर रहे हैं तो महत्वपूर्ण रणनीतिक विभागों में भर्तियां भी की जाएंगी. हम जानते हैं कि इससे जो भी लोग प्रभावित होंगे उनके लिए यह चुनौतीपूर्ण समय है. यह प्रक्रिया पूरी तरह सोची समझी और पारदर्शी तरीके से पूरी की जाएगी.

कुछ क्षेत्रों में निवेश घटाया 

वही दूसरा फैसला यह है कि हम रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण क्षेत्रों में निवेश को जारी रखेंगे. मतलब है कि हम कुछ क्षेत्रों में निवेश घटाकर लंबी अवधि के मद्देनजर उन क्षेत्रों में पूंजी और प्रतिभा दोनों में निवेश कर सकते है. ये ऐसे मुश्किल कदम हैं जो पिछले 40 साल में हमने एक कंपनी के तौर पर ऐसी इंडस्ट्री में महत्वपूर्ण बने रहने के लिए उठाए हैं. वेतन भुगतान, हार्डवेयर पोर्टफोलियो में बदलाव और लीज पर ली गई जगहों को कम करके हम 1.2 अरब डॉलर की बचत की ओर देख रहे हैं.

पात्र कर्मचारियों को मिलेंगे कई लाभ 

सीईओ सत्या नडेला ने अपने तीसरे फैसले में कहा कि जो कर्मचारी इस छंटनी से प्रभावित होंगे, उन्हें हम पूरी प्रतिबद्धता के साथ इस बदलाव के समय में समर्थन करेंगे. यूएस-बेनिफिट के लिए पात्र कर्मचारियों को कई तरह के लाभ दिए जाएंगे. इसमें मार्केट आधार से अधिक सेवरेंस पे (कंपनी से अलग होने पर मिलने वाली राशि), 6 महीने तक हेल्थकेयर कवरेज, 6 महीने तक स्टॉक अवॉर्ड, करियर ट्रांजिशन सर्विस और निकालने जाने से 60 दिन पहले दिन नोटिस दिया जाएगा. अमेरिका से बाहर के कर्मचारियों को उस देश के कर्मचारी कानून के तहत लाभ दिए जाएंगे जहां वह रहते हैं. 

अंत में कहा धन्यवाद

मैं उन सभी लोगों को तहे दिल से धन्यवाद और आभार प्रकट करता हूं, जिन्होंने अभी तक माइक्रोसॉफ्ट का समर्थन किया है. माइक्रोसॉफ्ट, उसके ग्राहकों और पार्टनर्स के लिए आपने जो लगन से काम किया है उसके लिए में आप सभी का धन्यवाद अदा करता हू.

यह भी पढ़ें

Shark Tank India 2: कॉलेज में पढ़ाई करते बनाया ड्रोन, पिछले महीने की कमाई सुनकर चौंक गए शार्क, जानें क्या है डिमांड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

FD Rates: इस बड़े बैंक ने घटा दी FD की ब्याज दरें, चेक करें नया इंटरेस्ट रेट
FD Rates: इस बड़े बैंक ने घटा दी FD की ब्याज दरें, चेक करें नया इंटरेस्ट रेट
SBI ग्राहक ध्यान दें, कैश निकालने के बदल गए नियम, लगेगा चार्ज
SBI ग्राहक ध्यान दें, कैश निकालने के बदल गए नियम, लगेगा चार्ज
Real Estate: UP में बिल्डरों और एजेंट्स के लिए सख्त हुए नियम, घर खरीदार जान लें
Real Estate: UP में बिल्डरों और एजेंट्स के लिए सख्त हुए नियम, घर खरीदार जान लें
Donald J Trump के साथ फोटो खिंचवाने के लिए देने होंगे 80 लाख, हर्ष गोयनका का ट्वीट वायरल
Donald J Trump के साथ फोटो खिंचवाने के लिए देने होंगे 80 लाख, हर्ष गोयनका का ट्वीट वायरल

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
Box Office: 6ठे दिन 6 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 6 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
फिर गिड़गिड़ाया बांग्लादेश, तारिक रहमान सरकार ने भारत से मांगी ये मदद
फिर गिड़गिड़ाया बांग्लादेश, तारिक रहमान सरकार ने भारत से मांगी ये मदद
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
किताबें को क्यों नष्ट कर रही हैं AI कंपनियां? सामने आ गई वजह
किताबें को क्यों नष्ट कर रही हैं AI कंपनियां? सामने आ गई वजह
Viral Video: दरिया बना पाकिस्तान का रावलपिंडी, पानी में बहती दिखी गंदगी
दरिया बना पाकिस्तान का रावलपिंडी, पानी में बहती दिखी गंदगी
Embed widget