एक्सप्लोरर

भारत से टकराव में डूबी तुर्किए की कंपनी, सिर्फ चार दिन में ही निवेशकों की 26 प्रतिशत पूंजी हुई साफ

Celebi Shares Fall: सेलेबी के शेयर 16 मई को 222 अंक गिरकर 2,002 लिरा पर बंद हुआ था. करीब एक दशक से भारत में कारोबार कर रही सेलेबी के स्टॉक में हाल के समय में ये सबसे बड़ी गिरावट थी.

Celebi Shares Fall: भारत से टकराव के दौरान तुर्किए को पाकिस्तान का साथ देना वहां की कंपनी के लिए काफी महंगा साबित हो रहा है. भारत में तुर्किए एयरपोर्ट सेवा देनेवाली कंपनी सेलेबी को वित्तीय तौर पर बड़ा झटका लगा और पिछले चार दिनों में ही इसके निवेशकों की करीब 26 फीसदी पूंजी डूब गई. पहलगाम हमले के बाद भारत की तरफ पाकिस्तान के खिलाफ चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर के दौरान तुर्किए ने पाकिस्तान की मदद की थी और उसे ड्रोन और अन्य साजो-सामान दिए थे.

इसके बाद भारत ने तुर्किए की एविएशन कंपनी के ऑपरेशन पर रोक लगा दी है. भारत सरकार के इस एक्शन के बाद तुर्किए की इस कंपनी के निवेशकों को करीब 200 मिलियन डॉलर का नुकसान हुआ है. साथ ही, इस कंपनी के दुनियाभर में फैले कारोबार पर असर हुआ है. इस्तांबुल स्टॉक एक्सचेंज में लिस्टेड इस कंपनी के शेयर में सिर्फ दो कारोबारी सत्र के दौरान ही 20 प्रतिशत की गिरावट दिखी.

तुर्किए एविएशन कंपनी के निवेशकों को बड़ा नुकसान

सेलेबी के शेयर 16 मई को 222 अंक गिरकर 2,002 लिरा पर बंद हुआ था. करीब एक दशक से भारत में कारोबार कर रही सेलेबी के स्टॉक में हाल के समय में यह सबसे बड़ी गिरावट थी.

भारत सरकार की तरफ से एयरपोर्ट की सुरक्षा की जिम्मेदारी संभाल रही सेलेबी की सिक्योरिटी क्लियरेंस को भारत सरकार ने निरस्त करते हुए इसे राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा करार दिया. सरकार के इस आदेश का सीधा असर सेलेबी एयरपोर्ट सर्विसेज इंडिया और इसके समूह कंपनियों पर पड़ा. एयरपोर्ट पर इस कंपनी को अपना संचालन रोकना पड़ा.

सेलेबी के लिए भारत महत्वपूर्ण बाजार

सेलेबी के लिए भारत एक महत्वपूर्ण बाजार रहा है. वित्त वर्ष 2023-24 के दौरान सेलेबी ने भारत में ऑपरेशन से ही 1522करोड़ रुपये कमाए थे. सबसे ज्यादा फायदे में सेलेबी को दो भारतीय यूनिट थे- सेलेबी दिल्ली कार्गो और सेलेबी NAS. दोनों ने मिलकर टैक्स के बाद 188 करोड़ रुपये की कमाई की थी. सेलेबी की दुनियाभर में कमाई 585 मिलियन डॉलर थी, जिनमें से भारत से उसकी कमाई 195  मिलियन डॉलर से ज्यादा थी. इसका सीधा मतलब ये हुआ कि वैश्विक व्यवसाय का करीब एक तिहाई उसकी कमाई भारत से होती थी. ऐसे में अचानक इस कंपनी के ऑपरेशन बंद होने से इसकी आय और भविष्य की योजनाओं अधर में आ गई है.

ये भी पढ़ें: पहली बार इतिहास में खतरे में अमेरिकी साख! रेटिंग एजेंसी की कटौती का भारत और दुनिया पर क्या असर?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UPI Payment: गलत नंबर पर UPI पेमेंट कर दिया, ट्रांजैक्शन रिवर्स करने का तरीका क्या है?
गलत नंबर पर UPI पेमेंट कर दिया, ट्रांजैक्शन रिवर्स करने का तरीका क्या है?
Air India: हवाई टिकटों पर 20% की छूट, जानिए कैसे मिलेगा एक्स्ट्रा 10% डिस्काउंट
हवाई टिकटों पर 20% की छूट, जानिए कैसे मिलेगा एक्स्ट्रा 10% डिस्काउंट
Independence Day पर बढ़ गए पेट्रोल-डीजल के दाम, पाकिस्तान में क्या हैं रेट?
Independence Day पर बढ़ गए पेट्रोल-डीजल के दाम, पाकिस्तान में क्या हैं रेट?
8 महीने पहले हुई भविष्यवाणी सच! Google Gemini का चेहरा बने शाहरुख खान
8 महीने पहले ही हो गई थी भविष्यवाणी, अब Google Gemini का चेहरा बने शाहरुख खान

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
JPSC मामले में बड़ा खुलासा, ₹100 करोड़ की वसूली का था प्लान
JPSC मामले में बड़ा खुलासा, ₹100 करोड़ की वसूली का था प्लान
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
कॉमेडियन समय रैना को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की FIR
कॉमेडियन समय रैना को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की FIR
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
Embed widget