एक्सप्लोरर

क्या खाए और क्या पहने इंसान... अमेरिका में टैरिफ का साफ दिख रहा असर, रेट जानकर रह जाएंगे हैरान

Food Items Price Hike in US: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के लगाए गए टैरिफ का असर चीजों की कीमतों पर साफ देखने को मिल रहा है. यहां किराने के सामान से लेकर कई चीजों की कीमतें अब आसमान छूने लगी हैं.

Food Items Price Hike in US: कपड़ों से लेकर ऑटो पार्ट्स, इलेक्ट्रॉनिक्स और ग्रॉसरी आइटम्स तक, अमेरिका में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के लगाए गए टैरिफ के चलते चीजों की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं. महंगाई एक ऐसे समय में बढ़ रही है, जब अमेरिका का लेबर मार्केट कमजोर होता जा रहा है. श्रम सांख्यिकी ब्यूरो (Bureau of Labor Statistics) की गुरुवार को जारी एक रिपोर्ट के मुताबिक, टैरिफ के चलते रोजमर्रा की जिंदगी में काम आने वाली कई चीजों की कीमतें बढ़ गई हैं. 

कपड़ों से लेकर फल-सब्जियों तक की कीमत बढ़ी

परिधानों की कीमतों में 0.5 परसेंट का इजाफा हुआ है. वीडियो और ऑडियो प्रोडक्ट की भी कीमतें बढ़ी हैं. मोटर व्हीकल पार्ट्स में 0.6 परसेंट का उछाल आया है. नई कारों की कीमतों में 0.3 परसेंट और एनर्जी में 0.7 परसेंट की बढ़ोतरी हुई है. किराने के सामान में 0.6 परसेंट का इजाफा हुआ है, जो अगस्त 2022 के बाद से आया सबसे बड़ा उछाल है. औजारों और हार्डवेयर की कीमतों में 0.8 की बढ़ोतरी हुई है. खाने-पीने की चीजों की कीमतें बढ़ने से लोगों को काफी परेशानी हो रही है. इसका असर सबसे ज्यादा बीफ, अंडे और सब्जियों पर पड़ा है.

84 रुपये में आलू, 300 रुपये में अंडे

अमेरिका में आलू 84 रुपये पाउंड बिक रहे हैं. जून 2024 से जून 2025 तक सभी प्रकार के किराने के सामान की कीमतों में 2.4 परसेंट की वृद्धि हुई है. बीफ की कीमतें तो बेहद तेजी से बढ़ी हैं क्योंकि अमेरिका में लगभग 20 से 30 परसेंट ग्राउंड बीफ ऑस्ट्रेलिया और ब्राजील जैसे दूसरे देशों से मंगाए जाते हैं. दोनों पर 1 अगस्त से टैरिफ लागू हैं. इनमें ब्राजील पर 50 परसेंट टैरिफ लगाया गया है. इसी तरह से अंडे की भी कीमतें बढ़ी हैं. जून 2024 से जून 2025 तक अंडों की कीमतों में 27.3 परसेंट का उछाल आया है. अमेरिका में अभी एक दर्जन अंडे की कीमत भारतीय करेंसी में 300 रुपये है. यहां केले की कीमतों में भी एक साल में 8.8 परसेंट का उछाल आया है क्योंकि अमेरिका में ज्यादातर केले मंगाए जाते हैं. 

आइए खाने-पीने की बढ़ी हुई कीमतों पर एक नजर डालते हैं- 

  • 1 पाउंड या 453 ग्राम बीफ- 557 रुपये
  • 1 दर्जन अंडा- 300 रुपये
  • 1 पाउंड आलू- 84 रुपये
  • 1 पाउंड चिकन- 175 रुपये 
  • 1 गैलन या 3.8 लीटर दूध- 350 रुपये 
  • 1 पाउंड चावल- 89 रुपये
  • 1 पाउंड केला- 56 रुपये 

महंगाई के बोझ तले अमेरिकी

एक्सपर्ट्स का मानना है ट्रंप के दूसरे देशों पर लगाए गए रेसिप्रोकल टैरिफ के चलते यहां सामानों के दाम बढ़ गए हैं. पहले के मुकाबले ग्रॉसरी पर हर महीने 900 डॉलर (75000 रुपये) खर्च हो रहे हैं. जबकि सैलरी वहीं की वहीं है. ऐसे में यहां के मिडिल क्लास पर महंगाई का दबाव बढ़ रहा है. टैरिफ की वजह से चूंकि भारत, चीन और यूरोपीय देशों से अब आयात महंगा हो गया है इसलिए कीमतें सरपट भाग रही हैं. 

 

ये भी पढ़ें: 

अपनी थाली में छेंद करने पर तूला ट्रंप, अमेरिका में आसमान छूने लगेंगी खाने-पीने की चीजें; जानें क्या है मामला? 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हॉर्मुज पर जो गलती पहले हुई, अब नहीं होगी! संकट से निपटने को भारत का प्लान तैयार, तेल-LPG पर भी अपडेट
हॉर्मुज पर जो गलती पहले हुई, अब नहीं होगी! संकट से निपटने को भारत का प्लान तैयार, तेल-LPG पर भी अपडेट
FIFA World Cup 2026: मैदान से नहीं, ऐसे बरसता है फुटबॉलर्स पर अरबों रुपया! ये हैं सबसे अमीर खिलाड़ी, कमाई का राज जानें?
FIFA World Cup 2026: मैदान से नहीं, ऐसे बरसता है फुटबॉलर्स पर अरबों रुपया! ये हैं सबसे अमीर खिलाड़ी, कमाई का राज जानें?
India Russian Oil Import: भारत ने रूस से मंगवा लिया रिकॉर्ड तोड़ कच्चा तेल, अब नहीं बढ़ेंगे पेट्रोल डीजल के दाम? समझें इसके मायने
India Russian Oil Import: भारत ने रूस से मंगवा लिया रिकॉर्ड तोड़ कच्चा तेल, अब नहीं बढ़ेंगे पेट्रोल डीजल के दाम? समझें इसके मायने
क्रेडिट कार्ड नहीं तो इमरजेंसी में कहां से मिलेगा पैसा? और क्या-क्या विकल्प हैं, जहां सस्ता मिल जाएगा लोन?
क्रेडिट कार्ड नहीं तो इमरजेंसी में कहां से मिलेगा पैसा? और क्या-क्या विकल्प हैं, जहां सस्ता मिल जाएगा लोन?

वीडियोज

DR. Aarambhi: 🤨Aarambhi और Dhruv के ठुमके देख Vishwas को लगी मिर्ची, रखी पैनी नज़र! #sbs
US Iran War | Crude Oil Price Hike | Israel: अमेरिका-ईरान महायुद्ध से सबसे खुश हैं नेतन्याहू!
US Iran War | Crude Oil Price Hike | Hormuz: ईरान ने बंद किया 'होर्मुज जलडमरूमध्य'!
Breaking News | Datia Bypoll 2026: दतिया की जंग कौन जीतेगा ? Narottam Mishra? | Congress | ABP
Breaking | US Iran War | America Attack Bahrain: खाड़ी में छिड़ गया 'विश्व युद्ध'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अब भारत का कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा चीन-पाकिस्तान, दोस्त रूस का बड़ा ऑफर, बदलेगा एशिया का शक्ति संतुलन
अब भारत का कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा चीन-पाक, दोस्त रूस का बड़ा ऑफर, बदल जाएगा एशिया का शक्ति संतुलन
समाजवादी पार्टी पर भड़के कांग्रेस सांसद इमरान मसूद, कहा- 'मेरे ऊपर चार चिंटू...'
समाजवादी पार्टी पर भड़के कांग्रेस सांसद इमरान मसूद, कहा- 'मेरे ऊपर चार चिंटू...'
'बच्चा-बच्चा कट मरेगा...', पाकिस्तान के खिलाफ PoK में जनसैलाब, मुजफ्फराबाद मार्च लिखेगा आजादी की नई पटकथा
'बच्चा-बच्चा कट मरेगा...', पाकिस्तान के खिलाफ PoK में जनसैलाब, मुजफ्फराबाद मार्च लिखेगा आजादी की नई पटकथा
सलमान खान का नया काउबॉय लुक हुआ वायरल, पेंडेंट ने खींचा सबका ध्यान, फैंस बोले- टशन में रहते हैं
सलमान खान का नया काउबॉय लुक हुआ वायरल, पेंडेंट ने खींचा सबका ध्यान, फैंस बोले- टशन में रहते हैं
गौतम गंभीर-श्रेयस अय्यर को हटाने को लेकर ये क्या बोल गए संजय मांजरेकर, बताया किसकी वजह से हारा भारत
गौतम गंभीर-श्रेयस अय्यर को हटाने को लेकर ये क्या बोल गए संजय मांजरेकर, बताया किसकी वजह से हारा भारत
Lindsey Graham Death: 'अचानक मौत के लिए तैयार रहो', ट्रंप के करीबी के मारे जाने के बाद ईरान की खौफनाक चेतावनी
'अचानक मौत के लिए तैयार रहो', ट्रंप के करीबी के मारे जाने के बाद ईरान की खौफनाक चेतावनी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में सुप्रीम कोर्ट ने SIT से मांगी जांच रिपोर्ट, 20 जुलाई को सुनवाई
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में सुप्रीम कोर्ट ने SIT से मांगी जांच रिपोर्ट, 20 जुलाई को सुनवाई
सुप्रीम कोर्ट ने पलटा गुवाहाटी हाई कोर्ट का फैसला, 27 लोगों को विदेशी घोषित करने पर लगाई रोक
सुप्रीम कोर्ट ने पलटा गुवाहाटी हाई कोर्ट का फैसला, 27 लोगों को विदेशी घोषित करने पर लगाई रोक
Embed widget