एक्सप्लोरर

अपनी थाली में छेद करने पर तुला ट्रंप, अमेरिका में आसमान छूने लगेंगी खाने-पीने की चीजें; जानें क्या है मामला?

Trump Tariff: ट्रंप के लगाए गए टैरिफ का खामियाजा उनके अपने देश के लोगों को भी भुगतना पड़ेगा क्योंकि अमेरिका बड़े पैमाने पर खाने-पीने की चीजाें का आयात करता है. ऐसे में टैरिफ से चीजें महंगी हो जाएंगी.

Trump Tariff: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 1 अगस्त से लगभग 80 से ज्यादा देशों पर टैरिफ को बढ़ा दिया है. जबकि अमेरिका में आयात होने वाले 71 परसेंट सामानों पर पहले से ही 10 परसेंट का बेसलाइन टैरिफ लागू है. अब जाहिर सी बात है कि टैरिफ की वजह से विदेशों से आने वाले सामान महंगे हो जाएंगे. खासकर, खाने-पीने की चीजें. अमेरिका में बड़े पैमाने पर खाने-पीने की चीजें दूसरे देशों से मंगाई जाती है. 

बनाना केक से लेकर स्मूदी तक हो जाएगा महंगा 

इस मामले अब केले को ही ले लीजिए. अमेरिका में बनाना केक, स्मूदी, केले के बने चिप्स का खूब इस्तेमाल होता है, लेकिन यहां केले के उत्पादन की क्षमता सीमित है. 2023 में अमेरिका ने 2 अरब डॉलर से ज्यादा कीमत के केले का आयात किया. इनमें से ज्यादातर केलों का आयात ग्वाटेमाला और मध्य अमेरिकी देशों से किया गया. अब केले पर आयात लगाने से अमेरिका में लोगों को केले की खरीद पर ज्यादा कीमत चुकानी होगी. 

कनाडा और मेक्सिको से खूब होता है आयात

अमेरिका भले ही दुनिया की सबसे बड़ी इकोनॉमी है, लेकिन खाने-पीने की चीजों के लिए उसकी दूसरे देशों पर काफी ज्यादा निर्भरता है. अमेरिका कनाडा और मेक्सिको से खाने-पीने का सबसे ज्यादा सामान मंगाता है. एक तरफ कनाडा से अमेरिका में गेहूं, जौ, मक्का, मैपल सिरप, ओट्स, कैनोला ऑयल, लॉबस्टर, मछली, मीट का आयात करता है.

वहीं, मेक्सिको से ब्रोकोली, टमाटर, प्याज, नींबू, पालक, शिमला मिर्च, एवाकाडो, लेट्यूस, चीनी, अखरोट तरबूज, आम, स्ट्रॉबेरी, एस्पेरेगस का आयात करता है. अमेरिका ने कनाडा पर 35 परसेंट, जिसकी अमेरिकी आयात में करीब 12.6 परसेंट की हिस्सेदारी है और मेक्सिको पर 25 परसेंट टैरिफ लगाया है. अब आयात महंगा होगा तो इसका असर चीजों की कीमत पर पड़ेगा.

साल 2024 में अमेरिका ने लगभग 221 अरब डॉलर के फूड प्रोडक्ट्स का आयात किया, जिनमें से 74 परसेंट (163 अरब डॉलर) पर ट्रंप का टैरिफ लागू हुआ. अमेरिका के टॉप-5 फूड एक्सपोटर्स में मेक्सिको, कनाडा, यूरोपीय यूनियन, ब्राजील और चीन शामिल हैं, जिनकी अमेरिका के टोटल फूड इम्पोर्ट में 62 परसेंट हिस्सेदारी है. 

चीन और भारत से मंगाता है सामान

अमेरिका ने चीन पर 30 परसेंट का टैरिफ लगाया है, जबकि चीन से अमेरिका में सबसे ज्यादा ऐप्पल जूस और फ्रोजन फिश का आयात किया जाता है. भारत पर अमेरिका ने 25 परसेंट टैरिफ लगाया है, जबकि भारत से अमेरिकी बाजारों में झींगा मछली का बड़े पैमाने पर निर्यात होता है.

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, 2023-24 में भारत ने अमेरिका को 17,81,602 मीट्रिक टन सीफूड (60,523.89 करोड़ रुपये) भेजे. इनमें 2,97,571 मीट्रिक टन फ्रोजन झींगे शामिल रहे. ब्राजील पर अमेरिका ने 50 परसेंट टैरिफ लगाया है, जबकि वहां से कॉफी, मीट, संतरे के रस का आयात किया जाता है. अमेरिका में 'ब्राजीलियन कॉफी' की काफी डिमांड है. ऐसे में लोगों को अब इस चुस्की लगाने के लिए अधिक कीमत चुकानी पड़ेगी. 

इनके अलावा, आयरलैंड से बटर, नीदरलैंड्स से कोको पाउडर, थाइलैंड से चावल, वियतनाम से काजू और काली मिर्च, इंडोनेशिया से पाम ऑयल और कोको बटर, न्यूजीलैंड से दूध, चिली से अंगूर, ऑस्ट्रेलिया से लैम्ब मीट, कोलंबिया से कॉफी का आयात होता है. 

ये भी पढ़ें: 

ट्रंप के टैरिफ का असर, अमेरिका के लिए भारत के एक्सपोर्ट में आ सकती है कमी; GTRI की रिपोर्ट में खुलासा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

50 Rupee: 100- 200 ही नहीं 50 रुपये के नकली नोट से भी हो सकती है धोखाधड़ी, इस तरह पहचानें असली नोट
100- 200 ही नहीं 50 रुपये के नकली नोट से भी हो सकती है धोखाधड़ी, इस तरह पहचानें असली नोट
Plastic Note: भारत में आने वाले प्लास्टिक नोटों में होंगे हाईटेक सिक्योरिटी फीचर्स! जानिए और किन देशों में चल रही है ये करेंसी
भारत में आने वाले प्लास्टिक नोटों में होंगे हाईटेक सिक्योरिटी फीचर्स! जानिए और किन देशों में चल रही है ये करेंसी
Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर संसद में गूंजे सवाल, सरकार ने समझाया फ्यूल पर टैक्स का गणित
पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर संसद में गूंजे सवाल, सरकार ने समझाया फ्यूल पर टैक्स का गणित
India-China Border Trade: 6 साल बाद भारत-चीन ट्रेड को मिली हरी झंडी, 1 अगस्त से सस्ते मिलेंगे तिब्बती ऊन और पश्मीना
6 साल बाद भारत-चीन ट्रेड को मिली हरी झंडी, 1 अगस्त से सस्ते मिलेंगे तिब्बती ऊन और पश्मीना

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget