एक्सप्लोरर

मुनाफा कम होने से लेकर नौकरी जाने तक का डर... ट्रंप के टैरिफ से देश के इन सेक्टर्स में मच सकती है तबाही

Trump Tariff: रूस से तेल खरीदने की पेनाल्टी के तौर पर भारत पर 50 परसेंट का भारी-भरकम टैरिफ लगाने के ट्रंप के फरमान से देश के कई सेक्टर्स को नुकसान पहुंच सकता है. कई लोगों की नौकरियां जा सकती हैं.

US Tariff on India: अमेरिका ने आज से भारत पर 50 परसेंट का भारी-भरकम टैरिफ लगा दिया है. पहले 25 परसेंट का बेस टैरिफ लगाया गया था. इसके बाद रूस से तेल खरीदने के लिए पेनाल्टी के तौर पर एक्स्ट्रा 25 परसेंट का टैरिफ लगाया गया. यानी कि कुल 50 परसेंट. यानी कि अब अमेरिका में अब भारत से आयात होने वाले सामानों पर 50 परसेंट टैरिफ वसूला जाएगा. अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के इस फरमान से कपड़ा, रत्न एवं आभूषण, झींगा, कालीन, फर्नीचर और हस्तशिल्प जैसे श्रम-प्रधान क्षेत्रों को नुकसान पहुंचेगा, जो काफी हद तक अमेरिकी बाजार पर निर्भर है. 

मार्केट एक्सपर्ट्स ने चेतावनी दी है कि 2025-26 में अमेरिका के लिए भारत के कुल निर्यात में पिछले साल के मुकाबले  40-45 परसेंट तक की गिरावट आ सकती है. ग्लोबल ट्रेड रिसर्च इनिशिएटिव (GTRI) का अनुमान है कि अमेरिका के लिए भारतीय निर्यात 2024-25 के लगभग 87 अरब अमेरिकी डॉलर से घटकर लगभग 49.6 अरब अमेरिकी डॉलर तक पहुंच सकता है. 

टेक्सटाइल सेक्टर पर खतरा

भारत का कपड़ा उद्योग अपने निर्यात का लगभग एक-तिहाई हिस्सा अमेरिका को भेजता है. ऐसे में हाई अमेरिकी टैरिफ के चलते इसे भारी नुकसान पहुंचने की आशंका है. टैरिफ अधिक लगने के कारण भारतीय उत्पाद वियतनाम, बांग्लादेश और कंबोडिया जैसे दूसरे प्रतिद्वंद्वियों के मुकाबले अधिक महंगे हो जाएंगे. देश की टेक्सटाइल इंडस्ट्री से जुड़े लोगों ने  ने सरकार से तत्काल नकद सहायता और व्यापक रूप से रोजगार के नुकसान को रोकने के लिए ऋण चुकौती पर अस्थायी रोक लगाने की मांग की है. 

जोखिम में समुद्री निर्यात 

भारत से अमेरिका में बड़े पैमाने पर झींगा भेजे जाते हैं. झींगे का सबसे बड़ा निर्यातक भारत अपनी आय का लगभग आधा हिस्सा अमेरिका से कमाते हैं. ऐसे में टैरिफ की चपेट में समुद्री निर्यात भी आएगा. टैरिफ से 50 परसेंट मुनाफा कम होगा और निर्यात में भारी गिरावट आ सकती है. अब चूंकि झींगा पालन और प्रोसेसिंग में हजारों की तादात में लोग जुड़े हुए हैं इसलिए एक्सपर्ट्स को तटीय राज्यों में बड़े पैमाने पर नौकरियां खत्म होने का डर है. 

दबाव में देश की यह इंडस्ट्री 

भारत के जेम्स और ज्वेलरी एक्सपोटर्स भी इन दिनों ट्रंप के लगाए गए टैरिफ की वजह से दबाव में हैं. अमेरिका उनका सबसे बड़ा बाजार है, जहां लगभग 10 अरब अमेरिकी डॉलर की बिक्री होती है. यह इस इंडस्ट्री के ग्लोबल ट्रेड का लगभग 30 परसेंट है. 50 परसेंट टैरिफ लागू होने से भारतीय आभूषण अमेरिकी खरीदारों के लिए बहुत महंगे हो सकते हैं, जिससे पॉलिशिंग और मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स में हजारों नौकरियां खतरे में पड़ सकती हैं. एक्सपोटर्स ने सरकार से इस अतिरिक्त लागत की भरपाई के लिए एक स्पेशल स्कीम शुरू करने का आग्रह किया है. 

इन्हें देशों को होगा मुनाफा 

इनके अलावा, कारपेट, फर्नीचर, होम टेक्सटाइल जैसी इंडस्ट्रीज पर भी खतरा मंडरा रहा है, जो अपनी कमाई का 60-70 परसेंट हिस्सा एक्सपोर्ट करने के जरिए ही कमाता है और अमेरिका इनका सबसे बड़ा खरीदार है. टैरिफ से ये सारी चीजें भी महंगी होंगी, जिससे खरीददार कम मिलेंगे, मांग कम हो जाएगी और भारत एक्सपोटर्स को नुकसान होगा. वहीं, दूसरी तरफ वियतनाम, बांग्लादेश, चीन और यहां तक कि पाकिस्तान को इससे मुनाफा होगा क्योंकि इन पर टैरिफ भारत के मुकाबले कहीं कम हैं. ऐसे में अमेरिका में लोग कम रेट पर इनके बनाए प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता दे सकते हैं. 

ये भी पढ़ें: 

भारत पर 50% टैरिफ से ट्रंप ने मार ली पैर अपने पर कुल्हाड़ी, अब लगने वाली है US की लंका! आ गई ये रिपोर्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Food Delivery: आसमान से होगी खाने की डिलीवरी, Uber Eats ने मिलाया Zipline से हाथ
आसमान से होगी खाने की डिलीवरी, Uber Eats ने मिलाया Zipline से हाथ
बिना OTP शेयर किए कटे 9854 रुपए, कोर्ट ने बैंक को सिखाया सबक
बिना OTP शेयर किए कटे 9854 रुपए, कोर्ट ने बैंक को सिखाया सबक
FDA पर उल्टा पड़ा दांव, दुकान सील करने पर लगा 5 लाख का जुर्माना
FDA पर उल्टा पड़ा दांव, दुकान सील करने पर लगा 5 लाख का जुर्माना
Airtel बैंक से सुनील मित्तल का इस्तीफा, अब कौन संभालेगा कमान?
Airtel बैंक से सुनील मित्तल का इस्तीफा, अब कौन संभालेगा कमान?

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget