एक्सप्लोरर

Travel Insurance: फ्लाइट लेट या कैंसिल होने पर कैसे काम करता है ट्रैवल इंश्योरेंस, आपको मिलती हैं ये सुविधाएं

Flight Delay or Cancelation: घने कोहरे की वजह से इन दिनों हवाई यात्रियों के लिए बहुत मुश्किल खड़ी हो रही हैं. ऐसे में आपको पता होना चाहिए कि यात्रा बीमा से आपको क्या-क्या सुविधाएं मिल जाती हैं.

Flight Delay or Cancelation: कोहरे के कारण अगर आपकी फ्लाइट लेट या कैंसिल हो गई है तो परेशान होने की जरूरत नहीं है. आपका ट्रैवल इंश्योरेंस (Travel Insurance) इसमें आपको कई सुविधाएं दिला सकता है. यदि फ्लाइट लंबे समय के लिए टल गई है तो आपको यात्रा बीमा रात में रुकने के लिए होटल या नया टिकट भी दिला सकता है. पिछले बुधवार को कुल 120 फ्लाइट कोहरे के चलते अपने समय से नहीं उड़ सकीं. साथ ही 53 फ्लाइट को कोहरे एवं अन्य कारणों की वजह से कैंसिल भी करना पड़ा. इनमे घरेलू एवं अंतरराष्ट्रीय (Domestic and International) उड़ानें शामिल हैं.  

12 घंटे से ज्यादा देरी होने पर मिलते हैं कई लाभ 

सर्दियों में हर साल कोहरे के चलते यह समस्या पैदा होती है. फ्लाइट में घंटों की देरी होती है. इससे यात्रियों में गुस्सा भी बढ़ता है. हाल ही में एक यात्री ने पायलट पर हमला कर दिया था. साथ ही हवाई पट्टी के किनारे बैठकर यात्रियों ने खाना भी शुरू कर दिया था. इस तरीके के दृश्य सर्दियों में आम हो चले हैं. हालांकि, ऐसी परिस्थितियों में आपका ट्रैवल इंश्योरेंस काम आता है. फ्लाइट में 12 घंटे से ज्यादा देरी या कैंसिल होने पर आपका पैसा रिटर्न हो जाता है. इसके अलावा आपके रुकने की व्यवस्था भी बीमा के जरिए कराई जाएगी. साथ ही आपको दूसरी फ्लाइट में टिकट भी मिल सकता है. 

फ्लाइट में देरी और कैंसिल होने पर मिलेंगी ये सुविधाएं 

लाइव मिंट की रिपोर्ट के अनुसार, आपको मिलने वाली सुविधाएं हर बीमा कंपनी के प्लान पर निर्भर करती हैं. फ्लाइट कैंसिल या लेट होने पर आपको इन चीजों का ध्यान रखना होगा. डिजिट जनरल इंश्योरेंस के डायरेक्ट सेल्स हेड विवेक चतुर्वेदी ने बताया कि ट्रेवल इंश्योरेंस न सिर्फ आपको दुर्घटनाओं से बचाता है बल्कि फ्लाइट में देरी और कैंसिल होने जैसी घटनाओं में आपको सुविधाएं भी दिलाता है. आपकी पॉलिसी में कोहरे या बुरे मौसम से जुड़े प्रावधान होने चाहिए. इससे आपको फ्लाइट में देरी या कैंसिल होने पर हुए खर्चे वापस मिल जाते हैं. यदि फ्लाइट सिर्फ कुछ घंटों के लिए लेट हुई है तो ट्रैवल इंश्योरेंस से शायद आपको कुछ सुविधा नहीं मिले. इसके लिए आपको पहले से पता लगा लेना चाहिए कि फ्लाइट में देरी को लेकर पॉलिसी में हैं क्या प्रावधान हैं. 

एयरलाइन से सुविधा मिलने पर बीमा कंपनी नहीं देगी लाभ 

यदि एयरलाइन की ओर से आपको लाभ मिल गया है तो बीमा कंपनी कोई सुविधा नहीं देगी. आपको जानकारी रखनी चाहिए कि देरी होने पर पॉलिसी के तहत आपको रुकने और खाने-पीने की सुविधाएं मिलेंगी या नहीं. साथ ही टिकट कैंसिल होने की स्थिति में कटने वाले पैसे की जानकारी भी होनी चाहिए.

ये भी पढ़ें 

Ayodhya Airport: अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा के दिन उतरे 100 से ज्यादा विमान, स्पाइस जेट ने लॉन्च किए सस्ते टिकट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'गली बॉय' फेम सिद्धांत चतुर्वेदी ने फिर खरीदा फ्लैट, एक महीने में की इतने करोड़ की दो डील
'गली बॉय' फेम सिद्धांत चतुर्वेदी ने फिर खरीदा फ्लैट, एक महीने में की इतने करोड़ की दो डील
Meta ने बच्चों-युवाओं को पहुंचाया नुकसान, कोर्ट ने ठोका $567 मिलियन का जुर्माना
Meta ने बच्चों-युवाओं को पहुंचाया नुकसान, कोर्ट ने ठोका $567 मिलियन का जुर्माना
EMI नहीं चुकाई तो तुरंत नहीं बंद होगा फोन, RBI के मोबाइल लॉकिंग नियम समझिए
EMI नहीं चुकाई तो तुरंत नहीं बंद होगा फोन, RBI के मोबाइल लॉकिंग नियम समझिए
Amazon-Flipkart की फ्रिडम सेल शुरू, जानिए किन-किन सामानों पर कितना मिल रहा डिस्काउंट?
Amazon-Flipkart की फ्रिडम सेल शुरू, जानिए किन-किन सामानों पर कितना मिल रहा डिस्काउंट?

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बदल जाएगी पंजाब की सियासत?
सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बदल जाएगी पंजाब की सियासत?
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
आरक्षण पर Gen Z से मोहन भागवत बोले, 'उत्थान के लिए है, न कि कोई...'
आरक्षण पर Gen Z से मोहन भागवत बोले, 'उत्थान के लिए है, न कि कोई...'
रोहित शर्मा से पड़ी फटकार अब तक नहीं भूले जायसवाल, खास पोस्ट शेयर कर लिए मजे
रोहित शर्मा से पड़ी फटकार अब तक नहीं भूले जायसवाल, खास पोस्ट शेयर कर लिए मजे
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा पटौदी ? बोलीं- ‘मैं 19 साल की उम्र में शादी...’
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा? खुद बताई वजह
'NTA के एक्सपर्ट्स ने लीक कराया NEET-UG का पेपर', CBI का बड़ा खुलासा
'NTA के एक्सपर्ट्स ने लीक कराया NEET-UG का पेपर', CBI का बड़ा खुलासा
आनंदीबेन ने गोरखपुर यूनिवर्सिटी में किया गुजरात का जिक्र, अखिलेश यादव बोले- खुल गई पोल
आनंदीबेन ने गोरखपुर यूनिवर्सिटी में किया गुजरात का जिक्र, अखिलेश यादव बोले- खुल गई पोल
भारत में कौन विदेशी चंदा ले सकता है, कौन नहीं? जानें नियम
भारत में कौन विदेशी चंदा ले सकता है, कौन नहीं? जानें नियम
Embed widget