एक्सप्लोरर

Trade Fair: कल से होगी इंडिया इंटरनेशनल ट्रेड फेयर की शुरुआत, जानें कितने का है टिकट और अन्य जरूरी बातें

India International Trade Fair : दिल्ली में 14 से 27 नवंबर 2022 तक भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला चलेगा जिसके लिए तैयारियां पूरी हो चुकी हैं. इस साल इसमें शेयर बाजार नियामक SEBI का भी एक स्टॉल होगा.

India International Trade Fair 2022: देश की राजधानी दिल्ली के प्रगति मैदान में 41वें भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले (India International Trade Fair) की शुरुआत कल यानी 14 नवंबर से होगी. यह आयोजन 27 नवंबर 2022 तक चलेगा. प्रगति मैदान में इस 14 दिवसीय व्यापार मेले में लगभग 2,500 घरेलू और विदेशी प्रदर्शक अपने उत्पादों की प्रदर्शनी लगायेंगे. इनमें ब्रिटेन और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) सहित कई देशों के एक्जीबीटर्स शामिल होने जा रहे है. 

12 देशों के लोग होंगे शामिल 
व्यापार मेले का आयोजन करने वाली वाणिज्य मंत्रालय की इकाई इंडिया ट्रेड प्रमोशन ऑर्गनाइजेशन (ITPO) का कहना है कि इस साल बिहार, झारखंड और महाराष्ट्र 'भागीदार राज्य' हैं, जबकि उत्तर प्रदेश और केरल 'फोकस राज्य' हैं. वहीं, विदेशी भागीदारी अफगानिस्तान, बांग्लादेश, बहरीन, बेलारूस, ईरान, नेपाल, थाईलैंड, तुर्की, संयुक्त अरब अमीरात और ब्रिटेन सहित 12 देशों से है.

'भारत का शेयर बाजार' नाम से होगा SEBI का स्टॉल 
भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (Securities and Exchange Board of India-SEBI) ने जानकारी दी है कि सेबी 14-27 नवंबर 2022 तक नई दिल्ली में होने वाले 41वें भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले (IITF- 2022) में 'भारत का शेयर बाजार' नाम से एक स्टॉल स्थापित कर रहा है.'' इस साल के व्यापार मेले का विषय 'निवेश का अमृतकाल' है.

चलाए जाएंगे जागरूकता अभियान 
सेबी का कहना है कि इस 14-दिवसीय मेले में बाजार अवसंरचना संगठनों और उद्योग संगठनों की तरफ से बाजार विशेषज्ञों के टॉक शो, क्विज, स्किट और मपेट विजुअल शो के साथ निवेशक जागरूकता अभियान चलाए जाएंगे. इसके अतिरिक्त, सेबी के शिकायत निपटान मंच स्कोर्स का प्रदर्शन और महत्वपूर्ण निवेशक-अनुकूल नीतियों तथा उपकरणों का प्रदर्शन किया जाएगा. इसके अलावा निवेशकों को भारतीय प्रतिभूति बाजार के बारे में जानकारी भी दी जाएगी. 

मेट्रो स्टेशनों से मिलेगी टिकट 
इस मेले में प्रवेश टिकट दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) के 67 मेट्रो स्टेशनों पर उपलब्ध होंगे. डीएमआरसी का कहना है कि वह 14 नवंबर से 'व्यावसायिक दिवस' (14-18 नवंबर) के लिए और 19 नवंबर से 'आम सार्वजनिक दिवस' (19-27 नवंबर) के लिए आईआईटीएफ प्रवेश टिकटों की बिक्री शुरू करेगी.

इतना होगी एंट्री फीस 
अगर आप बिजनेस डेज़ यानि 14 से 18 नवंबर 2022 के बीच में इंडिया इंटरनेशनल ट्रेड फेयर जाते है, तो आपको इसके लिए एंट्री टिकट प्रति व्यक्ति 500 रुपया और बच्चों के लिए 150 रुपये का भुगतान करना होगा. साथ ही 19 नवंबर के बाद सोमवार से शुक्रवार तक बालिग को 80 रुपये, जबकि बच्चे के टिकट के लिए 40 रुपये का भुगतान करना होगा. वहीं वीकेंड पर टिकट की कीमत बालिग के लिए 150 रुपये और बच्चे के लिए 60 रुपये रहेगी. ये टिकट के दाम (दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन) डीएमआरसी से लिए गए हैं.

ये भी पढ़ें

Twitter Blue Tick: मस्क ने ट्विटर की पेड वेरिफिकेशन सर्विस के बारे में दिया बड़ा बयान, जानिए कब से होगी शुरू

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

SEBI का बड़ा फैसला, विदेश में बैठे NRI बिना भारत आए कर सकेंगे डिजिटल केवाईसी
SEBI का बड़ा फैसला, विदेश में बैठे NRI बिना भारत आए कर सकेंगे डिजिटल केवाईसी
Xप्लेन: भारतीय मार्केट के लिए Gen Z आबादी कितनी बड़ी संपत्ति है?
भारतीय मार्केट के लिए Gen Z कितनी बड़ी संपत्ति है?
10 लाख की FD पर किस बैंक से मिलेगा ज्यादा रिटर्न?
10 लाख की FD पर किस बैंक से मिलेगा ज्यादा रिटर्न?
नौकरी गई तो नहीं होगी पैसों की टेंशन, 3-6-9 रूल से तैयार करें अपना इमरजेंसी फंड
नौकरी गई तो नहीं होगी पैसों की टेंशन, 3-6-9 रूल से तैयार करें अपना इमरजेंसी फंड

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
न बेंच है, न पानी! 'स्कूल ठीक करो' अभियान के तहत स्कूल पहुंचे अभिजीत दीपके
न बेंच है, न पानी! 'स्कूल ठीक करो' अभियान के तहत स्कूल पहुंचे अभिजीत दीपके
'गदर' नहीं, ये है भारत-पाकिस्तान बंटवारे की सबसे वॉयलेंट फिल्म, कमाया था 72% प्रॉफिट
'गदर' नहीं, ये है भारत-पाकिस्तान बंटवारे की सबसे वॉयलेंट फिल्म, कमाया था 72% प्रॉफिट
30 टेस्ट, 30 वेन्यू, यशस्वी जायसवाल के नाम अनोखा रिकॉर्ड; सचिन के नक्शेकदम पर
30 टेस्ट, 30 वेन्यू, यशस्वी जायसवाल के नाम अनोखा रिकॉर्ड; सचिन के नक्शेकदम पर
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
Video: लाल लहंगे में जमकर झूमी हसीना, राणा जी गाने पर जमकर मचाया बवाल
लाल लहंगे में जमकर झूमी हसीना, राणा जी गाने पर जमकर मचाया बवाल
Embed widget