एक्सप्लोरर

Tech Layoffs: खुद से छोड़ें नौकरी और पाएं साल भर की सैलरी, छंटनी के बीच इन दिग्गज कंपनियों का ऑफर

Global Layoffs: आर्थिक मंदी की आशंका के बीच दुनिया भर की कंपनियां खर्चे कम करने के तमाम उपाय कर रही हैं... ऐसे में कुछ कंपनियों न कर्मचारियों को खुद से नौकरी छोड़ने पर आकर्षक ऑफर दिया है...

आर्थिक मंदी (Global Recession) की आशंका और प्रतिकूल हालातों के बीच टिके रहने में बड़ी व नामी कंपनियों को भी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है. यही कारण है कि बीते एक-डेढ़ साल के दौरान न सिर्फ स्टार्टअप्स ने बल्कि दिग्गज कंपनियों ने भी बड़े पैमाने पर छंटनी (Global Layoffs) की तलवार चलाई है. सभी कंपनियां आने वाले समय के हिसाब से खुद को तैयार कर रही हैं और खर्च को कम से कम करने का प्रयास कर रही हैं. इसी कड़ी में अब गूगल (Google) और अमेजन (Amazon) जैसे दिग्गज कंपनियों ने अपने कर्मचारियों को स्वेच्छा से नौकरी छोड़ने पर आकर्षक इन्सेन्टिव का ऐलान किया है.

यूरोप में आ रही छंटनी में दिक्कत

गूगल और अमेजन दोनों ही कई चरणों में हजारों कर्मचारियों की छुट्टी कर चुकी हैं. ब्लूमबर्ग की एक खबर के अनुसार, दोनों दिग्गज कंपनियों ने कई बाजारों में बड़े पैमाने पर छंटनी की है, लेकिन उन्हें यूरोपीय देशों में कड़े श्रम कानूनों के चलते छंटनी करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. इसी कारण कंपनियां चाहती हैं कि कर्मचारी खुद ही नौकरी छोड़कर चले जाएं.

इन कारणों से लगता है समय

कुछ यूरोपीय देशों में प्रावधान है कि कंपनियों को छंटनी करने या किसी कर्मचारी को नौकरी से निकालने से पहले कर्मचारियों के हितों की सुरक्षा के लिए बनाए गए काउंसिलों से परामर्श करना होगा. परामर्श, डेटा कलेक्शन और अन्य प्रक्रियाओं में महीनों का समय लग जाता है. इसे ध्यान में रखते हुए बड़ी कंपनियां अन्य विकल्पों पर गौर कर रही हैं.

गूगल ने दिया ये ऑफर

ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार, गूगल की पैरेंट कंपनी अल्फाबेट छंटनी करने के लिए फ्रांस और जर्मनी में ऐसे ही काउंसिलों की मदद ले रही है. कंपनी ने फ्रांस में अपने कर्मचारियों को ऑफर दिया है कि वे खुद से नौकरी छोड़ दें और बदले में कंपनी से ठीक-ठाक राहत पैकेज का लाभ उठाएं.

ये है अमेजन का ऑफर

इसी तरह खबर में बताया गया है कि अमेजन 5-8 साल अनुभव वाले मैनेजर्स को स्वेच्छा से नौकरी छोड़ने पर साल भर की सैलरी ऑफर कर रही है. इसके अलावा ऐसे कर्मचारियों को कंपनी की ओर से शेयरों को भुनाने और बोनस के रूप में उसके बदले में रकम पाने की सुविधा भी दी जा रही है. जर्मनी में अमेजन उन कर्मचारियों को नौकरी से निकाल रही है, जो अभी प्रोबेशन पर हैं.

ये भी पढ़ें: गरीब होते तो कैसे दिखते एलन मस्क और मुकेश अंबानी? एआई ने बनाई धनकुबेरों की तस्वीरें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

6.5 करोड़ का Lamborghini वाला घर, 3 महीने में अमीरों ने सब खरीद लिए
6.5 करोड़ का Lamborghini वाला घर, 3 महीने में अमीरों ने सब खरीद लिए
बैंक अकाउंट में सालों से नहीं हुआ कोई ट्रांजैक्शन, क्या डूब जाएगा आपका पैसा?
बैंक अकाउंट में सालों से नहीं हुआ कोई ट्रांजैक्शन, क्या डूब जाएगा आपका पैसा?
8th Pay Commission: सभी फिटमेंट फैक्टर पर वेतन का गणित समझिए
8th Pay Commission: सभी फिटमेंट फैक्टर पर वेतन का गणित समझिए
2027 तक आसमान छुएंगे सोने के दाम, 2 लाख प्रति 10 ग्राम पहुंचेगा भाव
2027 तक आसमान छुएंगे सोने के दाम, 2 लाख प्रति 10 ग्राम पहुंचेगा भाव

वीडियोज

Chitra Tripathi: 27 में किसके साथ 'अब्दुल', यूपी में सियासत फुल! | UP Elections | Akhilesh | Owaisi
Bihar MLC Election Result: बिहार में पहले रुझान में ही पलटी बाजी | Nitish Kumar | JDU | Anant Singh
YRKKH: Kabir को मंगेतर संग थिरकते देख चौंके Armaan-Abhira, क्या झूठे थे प्यार के सारे दावे?
Bollywood News: रश्मिका-विजय की लव स्टोरी पर बवाल, अब साइबर क्राइम पहुंचा मामला! (27.10.26)
Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
Maharashtra MLC Election Result Live: 3 सीटों पर महायुति को बढ़त, एक पर शरद पवार गुट आगे
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट LIVE: 3 सीटों पर महायुति को बढ़त, एक पर शरद पवार गुट आगे
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
‘कपड़े फाड़े, खून बहने लगा,’ राष्ट्रपति ट्रंप पर पूर्व मिस स्वीट्जरलैंड ने लगाया रेप का आरोप
‘कपड़े फाड़े, खून बहने लगा,’ राष्ट्रपति ट्रंप पर पूर्व मिस स्वीट्जरलैंड ने लगाया रेप का आरोप
Land Rover Defender की कीमत में 34 लाख की भारी कटौती, जानें वजह
Land Rover Defender की कीमत में 34 लाख की भारी कटौती, जानें वजह
Gas Stove Safety: गैस पर उफन गया है दूध या पानी? तुरंत चूल्हा जलाने की न करें भूल
गैस पर उफन गया है दूध या पानी? तुरंत चूल्हा जलाने की न करें भूल
Embed widget