एक्सप्लोरर

Small Cap Mutual Fund: इन 5 Small Cap Funds ने निवेशकों को बनाकर दिया खूब पैसा, आप भी SIP के जरिए इन फंड में कर सकते हैं निवेश

Small Cap Mutual Funds: निवेश की प्लानिंग कर रहे लोगों के लिये म्यूचुअल फंड्स का स्मॉल कैप बेहतरीन विकल्प हो सकता है. ऐसे ही पांच फंड निकाल कर हम आपके लिये लेकर आये हैं.

Top 5 Small Cap Funds: नए फाइनैंशियल ईयर 2022-23 की शुरुआत के साथ कई लोग वेतन में बढ़ोतरी के बाद बचत और निवेश की सोच रहे होंगे जहां जबरदस्त रिटर्न मिले. बीते दो सालों में भारतीय शेयर बाजार में परोक्ष रूप से निवेश करने वालों को शानदार रिटर्न हासिल हुआ है तो अपरोक्ष रूप से भी म्यूचुअल फंड के जरिये निवेश करने वालों को भी बाजार में तेजी का खुब फायदा मिला है. लेकिन जो लोग बाजार में तेजी का फायदा उठाने से चूक गए हैं उनके सामने अभी भी बड़ा अवसर है. वे बाजार में अपरोक्ष रूप से SIP के जरिए म्यूचुअल फंड में निवेश कर अपने लिये खुब पैसा बना सकते हैं. 

बाजार के नई ऊंचाईयों के छूने के कयास लगाये जा रहे हैं और बाजार गिरा भी तो घरेलू फंड के जबरदस्त निवेश के चलते बहुत ज्यादा करेक्शन की उम्मीद नहीं है. ऐसे में निवेशकों के म्यूचुअल फंड्स के स्मॉल कैप फंड्स में निवेश पर बेहतरीन रिटर्न की उम्मीद की जा सकती है. आज हम आपको ऐसे ही पांच बेहतरीन स्मॉल कैप फंड्स के बारे में बतायेंगे जिन्होंने अब तक अच्छा परफॉर्म किया है और भविष्य में भी बेहतर रिटर्न देने की उम्मीद है. आप Systematic Investment Plan ( SIP ) के जरिए इन फंड्स में निवेश कर सकते हैं और अपना भविष्य संवार सकते हैं. 


आइए डालते हैं ऐसे पांच  Small Cap Funds पर नजर 

1. Axis Small Cap Fund Direct-Growth

Axis Mutual Fund की इस Small Cap Fund बेहतरीन फंड्स में से एक है. 2013 में लॉन्च के बाद से ही इस फंड ने निवेशकों को 26 फीसदी का सलाना औसतन रिटर्न दिया है.  

1 साल में Axis Small Cap Fund Direct-Growth ने 43.26 फीसदी का रिटर्न दिया है.
3 सालों में इस फंड ने 32.94 फीसदी का रिटर्न दिया है.
5 सालों में फंड ने 22.17 फीसदी का रिटर्न निवेशकों को मिला है.
13 अप्रैल को इसका NAV( Net Asset Value) 69.18 रुपये प्रति यूनिट है. 


2.BOI AXA Small Cap Fund - Direct Plan 

BOI AXA Small Cap Fund - Direct Plan Small Cap Fund भी बेहतरीन फंड्स में से एक माना जाता है. जब से फँड लॉन्च हुआ है तब से इसने 36.82 फीसदी का सलाना औसतन रिटर्न दिया है. 

1 साल में  BOI AXA Small Cap Fund - Direct Plan 46.36 फीसदी का रिटर्न दिया है.
3 सालों में इस फंड ने 38.24 फीसदी का रिटर्न दिया है.

13 अप्रैल को इसका NAV( Net Asset Value) 28.13 रुपये प्रति यूनिट है. 


3. Kotak Small Cap Fund Direct-Growth

Kotak Mutual Fund का Small Cap Fund भी बेहतरीन फंड्स में से एक माना जाता है. जब से फँड लॉन्च हुआ है तब से इसने 21.70 फीसदी का सलाना औसतन रिटर्न दिया है. 

1 साल में   Kotak Small Cap Fund Direct-Growth ने 43.01 फीसदी का रिटर्न दिया है.
3 सालों में इस फंड ने 34.61 फीसदी का रिटर्न मिला है.
5 सालों में फंड ने 20.35 फीसदी का रिटर्न निवेशकों को मिला है.
13 अप्रैल को इसका NAV( Net Asset Value) 188.85 रुपये प्रति यूनिट है. 

4. Nippon India Small Cap Fund - Direct Plan

Nippon India Small Cap Fund - Direct Plan की गिनती भी टॉप स्मॉल कैप फंड्स में की जाती है. इस फंड ने शुरूआत से ही 26.42  फीसदी का औसतन रिटर्न दिया है. 

1 साल में  Nippon India Small Cap Fund - Direct Plan ने 51.69 फीसदी का रिटर्न दिया है.
3 सालों में इस फंड ने 31.11 फीसदी का रिटर्न दिया है.
5 सालों में फंड ने 20.74 फीसदी का रिटर्न निवेशकों को मिला है.
13 अप्रैल को इसका NAV( Net Asset Value) 97.07 रुपये प्रति यूनिट है. 

5. Quant Small Cap Fund - Direct Plan 

Quant Small Cap Fund - Direct Plan की गिनती भी टॉप स्मॉल कैप फंड्स में की जाती है. इस फंड ने लॉन्च होने के बाद से 17.20 फीसदी का रिटर्न दिया है. 

1 साल में Quant Small Cap Fund - Direct Plan ने 63.67 फीसदी का रिटर्न दिया है.
3 सालों में इस फंड ने 41.08 फीसदी का रिटर्न दिया है.
5 सालों में फंड ने 24.59 फीसदी का रिटर्न निवेशकों को मिला है.
13 अप्रैल को इसका NAV( Net Asset Value) 148.52 रुपये प्रति यूनिट है. 

 

(यहां ABP News द्वारा किसी भी फंड में निवेश की सलाह नहीं दी जा रही है. यहां दी गई जानकारी का सिर्फ़ सूचित करने का उद्देश्य है. म्यूचुअल फंड निवेश बाज़ार जोखिम के अधीन हैं, योजना संबंधी सभी दस्तावेज़ों को सावधानी से पढ़ें. योजनाओं की NAV, ब्याज दरों में उतार-चढ़ाव सहित सिक्योरिटी बाज़ार को प्रभावित करने वाले कारकों व शक्तियों के आधार पर ऊपर-नीचे हो सकती है. किसी म्यूचुअल फंड का पूर्व प्रदर्शन, आवश्यक रूप से योजनाओं के भविष्य के प्रदर्शन का परिचायक नहीं हो सकता है. म्यूचुअल फंड, किन्हीं भी योजनाओं के अंतर्गत किसी लाभांश की गारंटी या आश्वासन नहीं देता है और वह वितरण योग्य अधिशेष की उपलब्धता और पर्याप्तता से विषयित है. निवेशकों से सावधानी के साथ विवरण पत्रिका (प्रॉस्पेक्टस) की समीक्षा करने और विशिष्ट विधिक, कर तथा योजना में निवेश/प्रतिभागिता के वित्तीय निहितार्थ के बारे में विशेषज्ञ पेशेवर सलाह को हासिल करने का अनुरोध है.)

ये भी पढ़ें

Elon Musk: ट्विटर के शेयरधारक सऊदी प्रिंस ने एलन मस्क के ऑफर को ठुकराया, जानिए मस्क ने जवाब में क्या कहा

Tax On Petrol Diesel: क्या आम आदमी को महंगाई से राहत दिलाने के लिए पेट्रोल डीजल पर एक्साइज ड्यूटी घटाएगी केंद्र सरकार?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Microsoft के भारत में 23000 कर्मचारी, कितने छोड़ेंगे नौकरी?
Microsoft के भारत में 23000 कर्मचारी, कितने छोड़ेंगे नौकरी?
दुबई में चमकी भारतीय की किस्मत, 1300 रुपए के लॉटरी टिकट से जीते 12.9 करोड़
दुबई में चमकी भारतीय की किस्मत, 1300 रुपए के लॉटरी टिकट से जीते 12.9 करोड़
कंपनी जरूरी या आप? इस्तीफे के बाद दिल जीत लेगी माइक्रोसॉफ्ट के पूर्व डायरेक्टर की बात
कंपनी जरूरी या आप? इस्तीफे के बाद दिल जीत लेगी माइक्रोसॉफ्ट के पूर्व डायरेक्टर की बात
10 रुपए में चाय और पानी, 20 में कॉफी, दिल्ली एयरपोर्ट पर खुला UDAN Cafe
10 रुपए में चाय और पानी, 20 में कॉफी, दिल्ली एयरपोर्ट पर खुला UDAN Cafe

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Cyclone Arnab Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Bihar MLC Election Results LIVE: दांव पर अनंत सिंह की भी साख, JDU की ओर से पहली प्रतिक्रिया
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: वोटों की गिनती के बीच JDU की ओर से पहली प्रतिक्रिया
Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
सपा के लिए जरूरी है MLC चुनाव में 3 सीट, नहीं तो अखिलेश को होगा बड़ा नुकसान
सपा के लिए जरूरी है MLC चुनाव में 3 सीट, नहीं तो अखिलेश को होगा बड़ा नुकसान
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
Embed widget