एक्सप्लोरर

Mutual Fund: अमेरिकी बाजारों में करना चाहते हैं निवेश? इन 5 म्यूचुअल फंड का विकल्प है मौजूद

Mutual Fund Investments: एसेट मैनेजमेंट कंपनियों ने ऐसे कई म्यूचुअल फंड्स लॉन्च किए हैं जो निवेशकों को ग्लोबल एक्सपोजर प्रदान करते हैं और अमेरिका, चीन समेत दूसरे देशों में निवेश करते हैं.

Mutual Fund: अमेरिका (United States) में डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) एक फिर राष्ट्रपति का पदभार संभालने जा रहे हैं. राष्ट्रपति चुनाव में ट्रंप को मिली जीत का अमेरिकी शेयर बाजार से लेकर क्रिप्टोकरेंसी जैसे डिजिटल एसेट्स ने जोरदार स्वागत किया है. भारतीय शेयर बाजार में निवेशक लगातार मुनाफावसूली कर रहे हैं और अपना पैसा निकालकर अमेरिका और दूसरे मार्केट्स में लगा रहे हैं. अमेरिकी शेयर बाजार के आने वाले दिनों में बेहतर प्रदर्शन करने की उम्मीद है. ऐसे में भारतीय निवेशक के पास विकल्प है कि वे अपने निवेश के दायरे को बढ़ायें और ओवरसीज एक्सपोजर वाले म्यूचुअल फंड्स में निवेश करें. 

आज हम आपके लिए ऐसे पांच म्यूचुअल फंड लेकर आए हैं जो अमेरिकी शेयर बाजार में निवेश करती है और उनका ट्रैक रिकॉर्ड भी शानदार रहा है.  

1. मोतीलाल ओसवाल नैसडैक 100 फंड ऑफ फंड डायरेक्ट प्लान (Motilal Oswal Nasdaq 100 FOF - Direct Plan). इस स्कीम ने पिछले 3 सालों में सालाना 13.99 फीसदी और 5 सालों में 24.63 फीसदी का रिटर्न दिया है. मौजूदा समय में इसका एनएवी 37.2557 रुपये प्रति यूनिट है. फंड ऑफ फंड्स कैटगरी में इस स्कीम का टोटल एक्सपेंस रेश्यो (TER) सबसे कम है. 5138 करोड़ रुपये इस फंड का कुल एयूएम है. इस स्कीम में 500 रुपये से एसआईपी के जरिए निवेश किया जा सकता है और केवल एसआईपी निवेश की ही इजाजत है. 

2. इस कड़ी में दूसरा फंड भी मोतीलाल ओसवाल एएमसी का है जिसका नाम है मोतीलाल ओसवाल एस एंड पी 500 इंडेक्स  (Motilal Oswal S&P 500 Index) है. 23.1995 रुपये इस फंड का एनएवी है और इस फंड में भी केवल एसआईपी के जरिए ही निवेश की इजाजत है. पिछले 3 सालों में इस फंड ने निवेशकों को सालाना 13.95 फीसदी का रिटर्न दिया है. 3543 करोड़ रुपये इस फंड का एयूएम है. 28 अप्रैल 2020 को इस फंड को लॉन्च किया गया था. 

3. अमेरिकी बाजारों में आप फ्रैंकलिन इंडिया फीडर फ्रैंकलिन यूएस ऑपर्च्युनिटीज फंड (Franklin India Feeder Franklin US Opportunities Fund) के जरिए भी एक्सपोजर ले सकते हैं. इस फंड ने निवेशकों को 3 वर्ष में 5.69 फीसदी, 5 वर्ष में 17.65 फीसदी और 10 वर्षों में 14.89 फीसदी का रिटर्न दिया है. 74.04 रुपये इस फंड का एनएवी है. 3514 करोड़ रुपये इस फंड का एयूएम है. आप कम से कम 500 रुपये के एसआईपी या एकमुश्त भी निवेश कर सकते हैं. 

4. एसबीआई का इंटरनेशनल एक्सेस यूएस इक्विटी एफओएफ डायरेक्ट प्लान (SBI International Access - US Equity FOF - Direct Plan - Growth) भी अमेरिकी बाजार में निवेश करता है. 17.51 रुपये इसका एनएवी है और पिछले तीन सालों में फंड ने 13.15 फीसदी का रिटर्न दिया है. 925 करोड़ रुपये इस फंड का एयूएम है और मार्च 2021 में फंड को लॉन्च किया गया था. 

5. एडलवाइज यूएस टेक्नोलॉजी इक्विटी एफओएफ - ग्रोथ ( Edelweiss US Technology Equity FoF) के जरिए भी आप अमेरिकी टेक्नोलॉजी कंपनियों में एक्सपोजर ले सकते हैं. 26.15 रुपये इसका एनएवी है. फंड ने तीन सालों में सालाना 6.63 फीसदी का रिटर्न दिया है. 

ये भी पढ़ें 

Mutual Fund SIP: म्यूचुअल फंड्स में SIP निवेश अक्टूबर 2024 में नए ऑलटाइम हाई पर, अक्टूबर में 25323 करोड़ रुपये आया निवेश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पाकिस्तान ने अमेरिका से मांग लिए 96000 करोड़ रुपये, आखिर एकाएक क्यों पड़ गई इतने पैसों की जरूरत?
पाकिस्तान ने अमेरिका से मांग लिए 96000 करोड़ रुपये, आखिर एकाएक क्यों पड़ गई इतने पैसों की जरूरत?
New LPG Connection: मिनटों में मिलेगा नया गैस कनेक्शन, जानें कैसे सुपरफास्ट होगी सिलेंडर की डिलीवरी
New LPG Connection: मिनटों में मिलेगा नया गैस कनेक्शन, जानें कैसे सुपरफास्ट होगी सिलेंडर की डिलीवरी
सरकार ने संसद में बताया बैंक फ्रॉड का डरावना सच, 5 साल में डूबे 1.42 लाख करोड़, कितनी हुई रिकवरी?
सरकार ने संसद में बताया बैंक फ्रॉड का डरावना सच, 5 साल में डूबे 1.42 लाख करोड़, कितनी हुई रिकवरी?
Plastic Note: क्या तेज धूप या जेब की गर्मी से पिघल जाते हैं प्लास्टिक के नोट? जानिए क्या है सच
Plastic Note: क्या तेज धूप या जेब की गर्मी से पिघल जाते हैं प्लास्टिक के नोट? जानिए क्या है सच

वीडियोज

Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’
Lock Upp 2 में फिर आमने-सामने होंगी Hina Khan और Shilpa Shinde? पुराने विवाद से मचेगा बड़ा बवाल
कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगुचक से देर रात हुई मुलाकात, आज CJP नेताओं संग सरकार की बैठक, क्या बन जाएगी बात?
सोनम वांगुचक से देर रात हुई मुलाकात, आज CJP नेताओं संग सरकार की बैठक, क्या बन जाएगी बात?
दिल्ली में लाठीचार्ज पर लोकसभा में गरजे सपा चीफ अखिलेश यादव, सरकार से पूछा- क्या बेटियों के कपड़े फाड़ेंगे?
लाठीचार्ज पर लोकसभा में गरजे अखिलेश, सरकार से पूछा- क्या बेटियों के कपड़े फाड़ेंगे आप?
'ढाई घंटे में शिकायत नहीं लिख पाए...दीपके को अरेस्ट नहीं किया', BJP सांसद बांसुरी स्वराज का CJP पर पलटवार
'ढाई घंटे में शिकायत नहीं लिख पाए...दीपके को अरेस्ट नहीं किया', BJP सांसद बांसुरी स्वराज का CJP पर पलटवार
अब कहां दिखेंगे रोहित शर्मा-विराट कोहली? 2027 वर्ल्ड कप का पूरा रोडमैप तैयार
अब कहां दिखेंगे रोहित शर्मा-विराट कोहली? 2027 वर्ल्ड कप का पूरा रोडमैप तैयार
'मैं गुस्से से खौल रहा हूं', छात्रों पर हुई हिंसा के खिलाफ फूटा नसीरुद्दीन शाह का गुस्सा, बोले- 'कोई जाहिल इस मुल्क की रहनुमाई करे...'
'मैं गुस्से से खौल रहा हूं', छात्रों पर हुई हिंसा के खिलाफ फूटा नसीरुद्दीन शाह का गुस्सा
उद्धव ठाकरे को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, 6 सांसदों के शिंदे गुट में विलय पर फिलहाल रोक से इनकार
उद्धव ठाकरे को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, 6 सांसदों के शिंदे गुट में विलय पर फिलहाल रोक से इनकार
'हम UAPA और NSA के लिए तैयार', CJP के आशुतोष रांका का ऐलान- किसी प्रोटेस्टर के खिलाफ नहीं होने देंगे FIR
'हम UAPA और NSA के लिए तैयार', CJP के आशुतोष रांका का ऐलान- किसी प्रोटेस्टर के खिलाफ नहीं होने देंगे FIR
Helmet Odor in Monsoon: बारिश में हेलमेट से आ रही है बदबू? इस तरीके से करें सफाई, तुरंत दूर होगी गंदी स्मेल
बारिश में हेलमेट से आ रही है बदबू? इस तरीके से करें सफाई, तुरंत दूर होगी गंदी स्मेल
Embed widget