एक्सप्लोरर

Mutual Fund SIP: म्यूचुअल फंड्स में SIP निवेश अक्टूबर 2024 में नए ऑलटाइम हाई पर, अक्टूबर में 25323 करोड़ रुपये आया निवेश

Mutual Fund Monthly SIP: अक्टूबर 2023 में एसआईपी के जरिए 16928 करोड़ रुपये का निवेश आया था जो अब 25323 करोड़ रुपये पर जा पहुंचा है.

SIP Calculator: म्यूचुअल फंड (Mutual Fund) में सिस्टमैटिक इंवेस्टमेंट प्लान (SIP) के जरिए किया जाने वाला निवेश अक्टूबर 2024 में नए ऑलटाइम हाई पर जा पहुंचा है. अक्टूबर में एसआईपी निवेश का आंकड़ा 25000 करोड़ रुपये के आंकड़े को पार करते हुए 25323 करोड़ रुपये रहा है जो कि सितंबर 2024 में 24,509 करोड़ रुपये रहा था. जबकि एक साल पहले अक्टूबर 2023 में म्यूचुअल फंड्स में एसआईपी निवेश 16,928 करोड़ रुपये रहा था. 

म्यूचुअल फंड्स चलाने वाली एसेट मैनेजमेंट कंपनियों की संस्था एम्फी (Association of Mutual Funds in India) ने अक्टूबर 2024 के लिए म्यूचुअल फंड में आए निवेश का डेटा जारी किया है. इस डेटा के मुताबिक अक्टूबर महीने में इक्विटी म्यूचुअल फंड में इंफ्लो 21.69 फीसदी के उछाल के साथ 41,887 करोड़ रुपये रहा है. ये लगातार 44वां महीना है जब इक्विटी म्यूचुअल फंड में निवेश पॉजिटिव जोन में रहा है. लार्ज-कैप, मिड-कैप और स्मॉल-कैप तीनों ही सेगमेंट के फंड्स में जोरदार निवेश आया है.  

एम्फी के मुताबिक लार्ज-कैप फंड्स में  3452 करोड़ रुपये, मिड-कैप फंड्स में 4883 करोड़ रुपये, स्मॉल-कैप फंड्स में 3772 करोड़ रुपये का इंफ्लो आया है. अक्टूबर में हाईब्रिड फंड में सबसे ज्यादा 16863.3 करोड़ रुपये का निवेश आया है जो कि इसके पहले महीने में 4901 करोड़ रुपये रहा था. सेक्टरोल और थीमैटिक फंड्स में निवेश मामूली घटा है और सितंबर के 13255 करोड़ रुपये के मुकाबले अक्टूबर में 12,278 करोड़ रुपये का इंवेस्टमेंट आया है. सभी म्यूचुअल फंड का एसेट अंडर मैनेजमेंट अक्टूबर 2024 में 67.25 लाख करोड़ रुपये रहा है जो कि सितंबर 2024 में 67.09 करोड़ रुपये रहा था. 

इक्विटी म्यूचुअल फंड को लेकर आए एम्फी के डेटा पर मोतीलाल ओसवाल एएमसी के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर और चीफ बिजनेस ऑफिसर अखिल चतुर्वेदी ने कहा, इक्विटी इंफ्लो 40000 करोड़ रुपये के आंकड़े के करीब स्थिन बना हुआ है. उन्होंने कहा, अमेरिकी चुनावों और दूसरे प्रमुख ग्लोबल इंवेट्स के चलते विदेशी निवेशकों की बिकवाली से बाजार में उठापटक देखी जा रही है. इसके बावजूद नेट इंफ्लो में उछाल घरेलू निवेशकों में भरोसे को साबित करता है जो इस उठापटक के बावजूद इक्विटी में निवेश लगातार किए जा रहे हैं.  

ये भी पढ़ें 

Asian Paints Stock Crash: एशियन पेंट्स का रंग पड़ा फीका! 9.50 फीसदी गिरा स्टॉक, 2020 के बाद पहली बार इस लेवल पर आया शेयर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नागपंचमी पर कितना महंगा हुआ सोना? देखें 17 अगस्त के दिन सोना- चांदी का ताजा रेट
Gold- Silver Price Today: नागपंचमी पर कितना महंगा हुआ सोना? देखें 17 अगस्त के दिन सोना- चांदी का ताजा रेट
गलत CIBIL रिपोर्ट पर HDFC Bank को झटका, कस्टमर को 50 हजार मुआवजा
गलत CIBIL रिपोर्ट पर HDFC Bank को झटका, कस्टमर को 50 हजार मुआवजा
फूड बिजनेस पर कसा शिकंजा, अब PG, होटल और ढाबों पर लगेगा ताला!
फूड बिजनेस पर कसा शिकंजा, अब PG, होटल और ढाबों पर लगेगा ताला!
हफ्ते के पहले दिन शेयर बाजार धड़ाम, 116 अंक फिसला सेंसेक्स; निफ्टी भी नीचे
हफ्ते के पहले दिन शेयर बाजार धड़ाम, 116 अंक फिसला सेंसेक्स; निफ्टी भी नीचे

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
अखिलेश के चवन्नी वाले बयान पर RLD विधायक बोले- किसान समाज का अपमान
अखिलेश के चवन्नी वाले बयान पर RLD विधायक बोले- किसान समाज का अपमान
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' को बनाया जाए राष्ट्रगान
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' बने राष्ट्रगान
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
रूस में सैनिकों से क्यों शादी करना चाह रहीं लड़कियां? काला सच आया सामने
रूस में सैनिकों से क्यों शादी करना चाह रहीं लड़कियां? काला सच आया सामने
Jimmy Chilimigras Story: 12 में हाईस्कूल, 15 में CPA और 18 में लॉ ग्रेजुएट, चौंका देगी जिमी की कहानी
12 में हाईस्कूल, 15 में CPA और 18 में लॉ ग्रेजुएट, चौंका देगी जिमी की कहानी
Embed widget